विलोम (Part-5)Total Questions: 5031. 'तेजस्वी' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016, 2000](a) अतेजवान(b) कान्तियुक्त(c) प्रकाशवान(d) निस्तेजCorrect Answer: (d) निस्तेजSolution:'तेजस्वी' शब्द का विलोम 'निस्तेज होता है। 'कान्तियुक्त', 'तेजवान' का समानार्थी शब्द है। शेष विकल्प सही नहीं हैं।32. 'तीव्र' का विलोम शब्द निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.10.12.2017](a) माध्यम(b) ज्वर(c) मन्द(d) मदCorrect Answer: (c) मन्दSolution:'तीव्र' का विलोम 'मन्द' होता है। माध्यम, मद तथा ज्वर इससे भिन्न शब्द हैं।33. 'तुच्छ' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1996](a) कायर(b) साहसी(c) महान्(d) क्षुद्रCorrect Answer: (c) महान्Solution:'तुच्छ' शब्द का विलोम 'महान्' है, जबकि 'कायर', साहसी का विलोम शब्द है। 'क्षुद्र' शब्द इस सम्बन्ध में सही नहीं है।34. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए। [SSC.G.D. 2024] "तुम कितने तुच्छ व्यक्ति हो ।"(a) नालायक(b) महान्(c) छोटे(d) लघुCorrect Answer: (b) महान्Solution:दिए गए वाक्य के रेखांकित शब्द तुच्छ का विलोम महान् होगा। तुच्छ के अर्थ हैं- साधारण, मामूली, खोखला, निःसार। यह शब्द व्यक्ति के सन्दर्भ में आया है, अतः महान् ही इसका सबसे सटीक विलोम है।अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्यछोटे- बड़ेलघु - दीर्घ गुरुमोटा - पतला35. 'तमस' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2006](a) प्रकाशमय(b) ज्योतिर्मय(c) अन्धकारमय(d) आनन्दमयCorrect Answer: (b) ज्योतिर्मयSolution:'तमस' शब्द का विलोम 'ज्योतिर्मय' होता है। 'प्रकाशमय' अन्धकारमय का विलोम शब्द है। 'आनन्दमय' शब्द का अर्थ 'प्रसन्नता का होना' है।36. निम्न शब्द के विलोम के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]'तम' (a) अलौकिक(b) अन्धकार(c) आलोक(d) दूषितCorrect Answer: (c) आलोकSolution:'तम' का अर्थ है- अन्धकार/अँधेरा, अतः इसका विलोम आलोक होगा। आलोक का अर्थ प्रकाश है। अलौकिक का विलोम लौकिक, अन्धकार का विलोम प्रकाश तथा दूषित का विलोम अदूषित होता है।37. 'थोक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2010, U.P. A.P.O. (Mains), 2015](a) फुटकर(b) अथोक(c) अलग(d) इक्ट्ठाCorrect Answer: (a) फुटकरSolution:'थोक' शब्द का विलोम 'फुटकर' होता है। अन्य विकल्प सही नहीं हैं।38. 'दक्षिण' शब्द का विलोम निम्न में से कौन-सा है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) वाम(b) पश्चिम(c) पूरब(d) दायाँCorrect Answer: (a) वामSolution:'दक्षिण' शब्द का विलोम 'वाम' होता है। वहीं 'पूरब' का 'पश्चिम' तथा दायाँ का बायाँ होता है।39. 'दयालु' शब्द का विलोम होगा- [UPPCL-JE- (Cilvil) Exam, 2016](a) निर्मम(b) निर्वैर(c) निर्दय(d) कठोरCorrect Answer: (c) निर्दयSolution:'दयालु' शब्द का विलोम 'निर्दय' होता है। 'निर्मम' शब्द का 'आशय' जिसमें ममता न हो और 'निर्वैर' शब्द का अर्थ जिसका किसी से शत्रुता न हो।40. किस विकल्प में सही विलोम-युग्म है? [UPSSSC Forest guard - 2021](a) नेकी - भलाई(b) तरुण - किशोर(c) विभक्त - पृथक(d) दीर्घकाय - कृशकायCorrect Answer: (d) दीर्घकाय - कृशकायSolution:दीर्घकाय का विलोम कृशकाय है। अतः, विकल्प (d) सही विलोम युग्म है। नेकी का विलोम बंदी, तरुण का विलोम वृद्ध तथा विभक्त का विलोम अविभक्त है।Submit Quiz« Previous12345Next »