विलोम (Part-5)Total Questions: 5041. 'दीर्घायु' का विलोम होगा- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016](a) चिरायु(b) अल्पायु(c) नश्वर(d) क्षणिकCorrect Answer: (b) अल्पायुSolution:'दीर्घायु' शब्द का विलोम 'अल्पायु' होता है। 'चिरायु', 'दीर्घायु' का समानार्थी शब्द है। 'नश्वर' शब्द का विलोम 'अनश्वर' तथा 'क्षणिक', शाश्वत का विलोम शब्द है।42. 'दिवस' का विलोम होगा- [T.G.T. परीक्षा, 2004](a) विभावरी(b) अरविन्द(c) प्रवाहिणी(d) विचक्षणCorrect Answer: (a) विभावरीSolution:'दिवस' शब्द का वास्तविक विलोम 'रात्रि' होता है। उचित विकल्प के अनुपस्थिति में 'विभावरी' हो सकता है। 'विभावरी' रात्रि का पर्यायवाची शब्द है।43. 'दीर्घ' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003, 2012](a) लघु(b) बड़ा(c) शिख(d) विस्तीर्णCorrect Answer: (a) लघुSolution:'दीर्घ' शब्द का विलोम 'लघु' होगा। इसका विलोम 'ह्रस्व' भी हो सकता है। 'छोटा' शब्द का विलोम 'बड़ा' होता है। 'शिख' नख का विलोम शब्द है। 'विस्तीर्ण', संकीर्ण का विलोम शब्द है।44. 'द्वन्द्व' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003](a) वाद(b) प्रतिवाद(c) निर्द्वन्द्व(d) प्रतिबन्धCorrect Answer: (c) निर्द्वन्द्वSolution:'द्वन्द्व' शब्द का विलोम 'निर्द्वन्द्व' होता है। 'वाद' शब्द का विलोम 'प्रतिवाद' होता है। इसी प्रकार 'प्रतिवाद' शब्द का विलोम 'वाद' होगा। प्रतिबन्ध शब्द का विलोम 'अप्रतिबन्ध / छूट' होता है।45. 'दुर्गम' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2004](a) सुगम(b) गमन(c) गन्ध(d) दुर्योगCorrect Answer: (a) सुगमSolution:'दुर्गम' शब्द का विलोम 'सुगम' होता है, जबकि 'गमन' शब्द का अर्थ जाने से है। 'सुयोग' शब्द का विलोम 'दुर्योग' है।46. 'दृश्य' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2001](a) पश्च(b) सदृश्य(c) अदृश्य(d) परिदृश्यCorrect Answer: (c) अदृश्यSolution:'दृश्य' शब्द का विलोम 'अदृश्य' होता है। शेष विकल्प इससे साम्य नहीं रखते हैं।47. 'दुःखी' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 1998](a) मग्न(b) प्रसन्नता(c) रुग्ण(d) सुखीCorrect Answer: (d) सुखीSolution:'दुःखी' शब्द का विलोम 'सुखी' है। 'मग्न' शब्द का अर्थ 'डूबा हुआ' अथवा 'लीन' होता है। 'रुग्ण' शब्द का अर्थ 'रोगी' होता है।48. 'देव' का विलोम शब्द निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.11.12.2017](a) ताम(b) देवता(c) मानव(d) दानवCorrect Answer: (d) दानवSolution:'देव' शब्द का विलोम 'दानव' होता है। देवी का विलोम देवता, मानव का विलोम अमानव/दानव होता है।महत्त्वपूर्ण विलोम शब्दताप-शीत, तम-ज्योति, श्रद्धा-घृणा, संकीर्ण-विकीर्ण तथा स्मरण का विलोम विस्मरण होता है।49. 'दानव' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 1997](a) राक्षस(b) मानव(c) दैत्य(d) शत्रुCorrect Answer: (b) मानवSolution:'दानव' शब्द का विलोम 'मानव' होता है। 'राक्षस' एवं 'दैत्य' शब्द एक ही अर्थ को प्रकट करते हैं।50. 'ध्वंस' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016](a) विध्वंस(b) निर्माण(c) विनाश(d) सृजनCorrect Answer: (b) निर्माणSolution:'ध्वंस' शब्द का विलोम 'निर्माण' होता है। 'विध्वंस', ध्वंस का समानार्थी शब्द है। 'विनाश' तथा 'सृजन' शब्द परस्पर विलोम हैं।Submit Quiz« Previous12345