विलोम (Part-6)Total Questions: 5021. निम्न शब्द के विलोम के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस), परीक्षा, 2024]'नेकी' (a) अनेकी(b) अलौकी(c) बदी(d) बंदिशCorrect Answer: (c) बदीSolution:'नेकी' विदेशज शब्द है। वस्तुतः यह फारसी भाषा का संज्ञा स्त्रीलिंग शब्द है, जिसका विलोम 'बदी' होता है।22. 'नीति' का विलोम है- [U.P. P. C. S. (Mains), 2020](a) कुनीति(b) रणनीति(c) सुनीति(d) अनीतिCorrect Answer: (d) अनीतिSolution:'नीति' का विलोम 'अनीति' है। 'कुनीति' एवं 'सुनीति' परस्पर विलोम हैं।23. 'निषिद्ध' का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016, 2017; U.P.P.C.S. (Mains), 2013; U.K. TET Exam Ist Paper (I-V), 2013](a) निश्चित(b) विहित(c) उचित(d) निर्मितCorrect Answer: (b) विहितSolution:'निषिद्ध' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'विहित' होगा। 'निश्चित', अनिश्चित का विपरीतार्थक तथा 'उचित', अनुचित का विपरीतार्थक शब्द है।24. किस विकल्प में सही विलोम युग्म है? [PET (Exam) 2022](a) नूतन - पुरातन(b) जोड़ - मेल(c) निषिद्ध - तुच्छ(d) कर्कश - खुरखुराCorrect Answer: (a) नूतन - पुरातनSolution:नूतन का विलोम पुरातन है। जबकि जोड़ का विलोम घटाव, निषिद्ध का विलोम विहित तथा कर्कश का विलोम मधुर है।25. 'निन्द्य' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1999, 2005](a) स्किन्ध(b) वन्द्य(c) वाद्य(d) स्तुतिCorrect Answer: (b) वन्द्यSolution:'निन्द्य' शब्द का विलोम 'वन्द्य' होता है, जबकि 'स्तुति' निन्दा का विलोम शब्द है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में उचित नहीं हैं।26. 'निद्रा' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2000](a) शयन(b) मूर्छित(c) अनिद्रा(d) मौनCorrect Answer: (c) अनिद्राSolution:से 'निद्रा' शब्द का विलोम 'अनिद्रा' है। इसका विलोम 'जागरण भी हो सकता है। 'शयन', निद्रा का समानार्थी शब्द है, जबकि 'मूर्छित' और 'मौन' शब्द अलग अर्थ प्रकट करते हैं।27. 'नैसर्गिक' का विपरीतार्थक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014, U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2006, U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021 M.P. Professional Exam.14.12.2017](a) अनुर्वर(b) आविर्भाव(c) प्राकृत(d) कृत्रिमCorrect Answer: (d) कृत्रिमSolution:नैसर्गिक का विलोम 'कृत्रिम' होता है। नैसर्गिक का पर्याय प्राकृतिक है। अन्य शब्दों के विपरीतार्थक शब्दअनुर्वर - उर्वरआविर्भाव - तिरोभाव, अवसानप्राकृत - अप्राकृतप्राकृतिक - अप्राकृतिक, कृत्रिम, विकृत28. 'नश्वर' शब्द का विलोम है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012, U.P.P.C.S. (Mains), 1996](a) नित्य(b) स्थायी(c) शाश्वत्(d) अमरCorrect Answer: (c) शाश्वत्Solution:'नश्वर' शब्द का विलोम 'शाश्वत्' होता है। 'नित्य' शब्द का विलोम 'अनित्य' तथा 'स्थायी' शब्द का विलोम 'अस्थायी' होता है, जबकि 'अमर', मर्त्य का विलोम शब्द है।29. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है। [SSC.G.D. 2024]किसी भी कार्य को (निश्छल ) चाहिए तभी वह सफल होता है। होकर पूर्ण करना (a) छली(b) कृष(c) अधीर(d) धीरCorrect Answer: (a) छलीSolution:किसी भी कार्य को (निश्छल) होकर पूर्ण करना चाहिए, तभी वह सफल होता है। इस वाक्य में कोष्ठक में दिए गए शब्द निश्छल का सही विलोम विकल्प के आधार पर 'छली' होगा। धीर का विलोम अधीर होता है।30. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है। वह बड़ा ही (निस्तेज) बालक है। सभी सदैव उसकी तारीफ करते हैं। [SSC. G.D. 2024](a) धीमा(b) ओजस्वी(c) कान्तिहीन(d) निष्प्रभCorrect Answer: (b) ओजस्वीSolution:वह बड़ा ही (निस्तेज) - बालक है। सभी सदैव उसकी तारीफ करते हैं। इस वाक्य में कोष्ठक में दिए गए शब्द निस्तेज का विलोम ओजस्वी होगा। वाक्य इस प्रकार बनेगा- वह बड़ा ही ओजस्वी बालक है। सभी सदैव उसकी तारीफ करते हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »