विलोम (Part-8)Total Questions: 501. 'महात्मा' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 1997 U.P.P.C.S. (Mains), 2008 PGT परीक्षा, 2004](a) आत्मा(b) दुरात्मा(c) परमात्मा(d) सघनताCorrect Answer: (b) दुरात्माSolution:'महात्मा' का विलोम 'दुरात्मा' है, जबकि 'परमात्मा' का विलोम 'आत्मा' होता है। 'सघनता' का विलोम 'विरलता' है।2. 'मानवीय' का विलोम बताइए- [U.P.P.C.S. (Mains), 1997, 1998](a) मानुष(b) मानव(c) अमानवीय(d) अमानवताCorrect Answer: (c) अमानवीयSolution:'मानवीय' शब्द का विलोम 'अमानवीय' होगा। 'मानुष' एवं 'मानव' एक-दूसरे के पर्यायवाची शब्द हैं, जबकि 'अमानवता', मानवता का विलोम शब्द है।3. 'मग्न' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1997](a) खुश(b) प्रसन्न(c) दुःख(d) दुःखीCorrect Answer: (d) दुःखीSolution:'मग्न' शब्द का विलोम 'दुःखी' है। 'प्रसन्न' तथा 'खुश', 'मग्न' शब्द के पर्यायवाची हैं, जबकि 'दुःख', 'सुख' का विलोम शब्द है।4. मण्डन का विलोम है- [U.P. A.P.O. (Mains), 2015](a) विखण्डन(b) खण्डन(c) बन्धन(d) संगमCorrect Answer: (b) खण्डनSolution:'मण्डन' शब्द का विलोम 'खण्डन' होता है।5. भारतीय लोक जीवन में योग को अति महत्त्वपूर्ण समझा जाता है। [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016](a) अभियोग(b) रोग(c) नियोग(d) भोगCorrect Answer: (d) भोगSolution:योग शब्द का विलोम भोग होता है। 'रोग' का विलोम निरोग, भोग का विलोम 'योग' अभियोग का अर्थ दोषारोपण या आक्षेप होता है, इसका विलोम अभिरक्षक हो सकता है।6. 'यथार्थ' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016 U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010](a) कृत्रिम(b) आदर्श(c) उचित(d) अनुचितCorrect Answer: (b) आदर्शSolution:दिये गये विकल्पों में 'यथार्थ' शब्द का विलोम 'आदर्श' है। इसका विलोम 'अयथार्थ' तथा 'कल्पित' भी हो सकता है। 'उचित' शब्द का विलोम 'अनुचित' होता है। आदर्श शब्द इससे भिन्न अर्थ प्रकट करता है।7. उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए 'यथार्थ' [M.P. Professional Exam.12.12.2017](a) काल्पनिक(b) मौलिक(c) अनुदित(d) अयथार्थCorrect Answer: (a) काल्पनिकSolution:प्रश्नानुसार, 'यथार्थ' का विलोम काल्पनिक होता है। जबकि अन्य शब्दों के विलोम हैं- मौलिक अमौलिक, उचित अनुचित, निर्गुण सगुण, निर्जल सजल, द्रुत मन्थर, निन्दा - स्तुति, तिक्त - मधुर ।8. 'यश' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2008](a) प्रशंसा(b) विजय(c) अपयश(d) सुयशCorrect Answer: (c) अपयशSolution:'यश' शब्द का विलोम 'अपयश' है। अन्य विकल्प दूसरे अर्थ को प्रकट करते हैं।9. 'योगी' का विपरीतार्थक शब्द है- [स्टाफ नर्स परीक्षा, 2017](a) रोगी(b) निरोगी(c) जोगी(d) भोगीCorrect Answer: (d) भोगीSolution:'योगी' शब्द का विपरीतार्थक' भोगी' होता है। 'रोगी' तथा 'निरोगी' शब्द परस्पर विलोम हैं।10. निम्न शब्द के विलोम के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]'रंगीन' (a) मानहीन(b) कार्यहीन(c) रंगहीन(d) स्वादहीनCorrect Answer: (c) रंगहीनSolution:'रंगीन' विशेषण शब्द है। जिस पर कोई रंग चढ़ा हो, उसे रंगीन कहते हैं। इसका विलोम शब्द 'रंगहीन' होता है। 'रंग' का विलोम बेरंग होता है। स्वादयुक्त का विलोम स्वादहीन, कार्ययुक्त का विलोम कार्यहीन, मानयुक्त का विलोम मानहीन होता है।Submit Quiz12345Next »