विलोम (Part-8)Total Questions: 5011. 'राग' शब्द का विलोम है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019, U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2002](a) अनुराग(b) विराग(c) आसक्ति(d) अनुरक्तिCorrect Answer: (b) विरागSolution:'राग' शब्द का विलोम 'विराग' होता है। 'राग' शब्द का विलोम 'द्वेष' भी होता है। 'अनुराग' शब्द का विलोम 'विराग' है। 'आसक्ति' शब्द का विलोम 'अनासक्ति' तथा 'अनुरक्ति' शब्द का विलोम 'विरक्ति' है।12. 'रागी' का विलोम शब्द निम्न में से कौन सा है? [CISF परीक्षा, 2023](a) अनुरागी(b) अरागी(c) सहरागी(d) विरागीCorrect Answer: (d) विरागीSolution:'रागी' शब्द राग से बना है। रागी का विलोम विरागी तथा राग का विलोम विराग होता है। राग का विलोम 'द्वेष' भी होता है। 'रागी एक अनाज का भी नाम है।13. 'राजा' शब्द का विलोम लिखिए- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013](a) गरीब(b) दरिद्र(c) रंक(d) भिखारीCorrect Answer: (c) रंकSolution:'राजा' शब्द का विलोम 'रंक' होता है। 'गरीब', अमीर का विलोम शब्द होता है।14. निम्नलिखित में कौन शब्द 'राजा' का विलोम नहीं है? [P.G.T. परीक्षा, 2009](a) रानी(b) रंक(c) सेना(d) प्रजाCorrect Answer: (c) सेनाSolution:रानी, रंक तथा प्रजा तीनों 'राजा' के विलोम शब्द हैं, जबकि सेना इससे भिन्न शब्द है।15. 'रथी' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2011](a) सारथी(b) अरथी(c) विरथी(d) महारथीCorrect Answer: (c) विरथीSolution:'रथी' शब्द का विलोम 'विरथी' है। 'सारथी' का शाब्दिक अर्थ 'रथ चालक' है।16. 'रोपण' का विलोम शब्द निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.14.12.2017](a) रोपना(b) दोषारोपण(c) उन्मूलन(d) मूलनCorrect Answer: (c) उन्मूलनSolution:'रोपण' का विलोम शब्द 'उन्मूलन' होता है। विलोम शब्द का अर्थ उल्टा या विपरीत होता है। अतः किसी एक शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ बताने वाला शब्द उसका विलोम या विपरीतार्थक शब्द होता है।17. 'लोक' शब्द का विलोम है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) द्युलोक(b) अलोक(c) विलोक(d) परलोकCorrect Answer: (d) परलोकSolution:'लोक' शब्द का विलोम 'परलोक' है।18. 'लुप्त' का विलोम शब्द होगा- [SSC. G.D.2021](a) जाग्रत(b) सुप्त(c) व्यक्त(d) लिप्तCorrect Answer: (c) व्यक्तSolution:'लुप्त' का विलोम शब्द 'व्यक्त' होता है। 'व्यक्त' का विलोम अव्यक्त/लुप्त होता है।अन्य महत्त्वपूर्ण विलोम शब्दजाग्रत - सुप्तजागरण - सुषुप्ति/निद्राजागना - सोनालिप्त - अलिप्त/निर्लिप्त19. 'लुभावना' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (पुनर्परीक्षा)](a) प्रसन्नता(b) आकर्षित(c) घिनौना(d) घृणाCorrect Answer: (c) घिनौनाSolution:'लुभावना' शब्द का विलोम 'घिनौना' होता है। 'आकर्षित' शब्द का विलोम 'प्रतिकर्षित' तथा 'घृणा' शब्द का विलोम 'प्रेम' होता है।20. लाघव शब्द का विपरीतार्थक शब्द है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) विस्तार(b) संक्षेप(c) लम्बा(d) दीर्घकालीनCorrect Answer: (a) विस्तारSolution:'लाघव' शब्द का विपरीतार्थक शब्द 'गौरव' होता है। उचित विकल्प के अभाव में 'विस्तार' सही उत्तर माना जा सकता है।Submit Quiz« Previous12345Next »