विलोम (Part-8)Total Questions: 5021. 'लघु' का विलोम है- [U.P. P. C. S. (Mains), 2020](a) गुरु(b) दीर्घ(c) (a) तथा (b)(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (c) (a) तथा (b)Solution:'लघु' के विलोम 'गुरु' और 'दीर्घ' दोनों होते हैं। वक्र के विलोम ऋजु तथा सरल दोनों होते हैं।22. लौकिक जगत् की माया में सभी फंसे हुए हैं। रेखांकित शब्द का सटीक विलोम बताइए। [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)](a) अलौकिक(b) कुटिल(c) सांसारिक(d) दुनियावीCorrect Answer: (a) अलौकिकSolution:रेखांकित शब्द 'लौकिक' का विलोम 'अलौकिक' है। कुटिल का विलोम सरल और सांसारिक का विलोम पारलौकिक होता है।23. 'विषाद' का विलोम क्या होगा? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022](a) हर्ष(b) प्रमाद(c) शोक(d) अवसादCorrect Answer: (a) हर्षSolution:'विषाद' का विलोम 'हर्ष' होता है।24. 'विस्तीर्ण' निम्न में से किस शब्द का विलोम है? [उत्तराखण्ड असि. एकाउण्टेंट, परीक्षा-2023](a) प्रकीर्ण(b) संकीर्ण(c) प्रवीण(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) संकीर्णSolution:'विस्तीर्ण' का विलोम संकीर्ण होता है। विस्तीर्ण का अर्थ है 'फैला हुआ' तथा संकीर्ण का अर्थ है 'संकुचित'।25. 'वक्ता' शब्द का विलोम है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) आयोजक(b) प्रयोजक(c) श्रोता(d) व्याख्याताCorrect Answer: (c) श्रोताSolution:'वक्ता' शब्द का विलोम 'श्रोता' होता है।26. 'व्यास' का विलोम शब्द है- [UPSSSC (JE) Exam, 2016](a) समास(b) संश्लेषण(c) संक्षेप(d) लघुCorrect Answer: (a) समासSolution:व्यास शब्द का विलोम 'समास' होता है। संश्लेषण का विश्लेषण, लघु का दीर्घ तथा संक्षेप का विलोम विस्तार होता है।27. 'विमुख' का विलोम शब्द हैः [MPSI (SI) Exam, 29th oct 2017 (09:00 AM)](a) उन्मुख(b) मुख(c) समुख(d) मुखयुक्तCorrect Answer: (a) उन्मुखSolution:'विमुख' शब्द का विलोम उन्मुख और सम्मुख होता है।28. 'वृद्धि' का विलोम शब्द है- [बिहार पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2017](a) अतिवृद्धि(b) अवृद्धि(c) कमवृद्धि(d) क्षयCorrect Answer: (d) क्षयSolution:'वृद्धि' शब्द का विलोम शब्द 'क्षय' है। 'क्षय' का विलोम अक्षय होता है। कमवृद्धि का अधिक वृद्धि, अतिवृद्धि का, विलोम अल्पवृद्धि होता है।29. 'विघ्न' का विलोम है- [U.P. P. C. S. (Mains), 2020](a) बाधा(b) स्थिर(c) निर्विघ्न(d) सर्वत्रCorrect Answer: (c) निर्विघ्नSolution:'विघ्न' का विलोम 'निर्विघ्न' होता है। 'स्थिर' का 'अस्थिर होता है। सर्वत्र का विलोम कहीं-कहीं होता है। बाधा का विलोम अबाधा तथा बाधक का विलोम अबाधक होता है।30. दिए गए विकल्पों में से 'विकीर्ण' शब्द का विपरीतार्थी शब्द कौन-सा है? [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)](a) विस्तार(b) भीतर(c) वितरण(d) एकत्रCorrect Answer: (d) एकत्रSolution:'विकीर्ण' शब्द का विपरीतार्थी 'एकत्र' है। 'बाहर' का विपरीतार्थी शब्द भीतर/अन्दर है।Submit Quiz« Previous12345Next »