विलोम (Part-8)

Total Questions: 50

31. 'विहित' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (पुनर्परीक्षा)]

Correct Answer: (b) निषिद्ध
Solution:'विहित' शब्द का विलोम 'निषिद्ध' होता है। 'अहित' शब्द का विलोम 'हित' तथा 'रहित' शब्द का विलोम 'सहित' होता है।

32. 'विराट्' का विलोम शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (d) क्षुद्र
Solution:'विराट्' शब्द का विलोम 'क्षुद्र' होता है।

33. निम्न शब्द के विलोम के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

'वीरान'

 

Correct Answer: (d) आबाद
Solution:'वीरान' का विलोम आबाद होता है। खाली तथा रिक्त समानार्थी शब्द हैं, दोनों का विलोम भरा हुआ होता है।

34. विलोम की दृष्टि से कौन-सा युग्म सुमेलित है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (c) वाम-दक्षिण
Solution:उपर्युक्त में से सही विलोम युग्म 'वाम-दक्षिण' है। आलोक का अन्धकार, नूतन का पुरातन तथा तम का विलोम प्रकाश होता है।

35. 'विस्तृत' का विलोम शब्द निम्नलिखित में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.12.12.2017 U.P.P.C.S. (Mains), 1996, 2000]

Correct Answer: (c) संक्षिप्त
Solution:'विस्तृत' का विलोम संक्षिप्त या संकुचित होता है। उसी प्रकार 'विस्तीर्ण' का विलोम संकीर्ण होता है। अन्य विलोम शब्द हैं-विराट- क्षुद्र, विबुध अविबुध, विमुख उन्मुख, विधवा सधवा, विख्याति कुख्याति आदि।

36. वैमनस्य का विलोम शब्द होगा- [UPSSSC राजस्व निरीक्षक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) सौमनस्य
Solution:'वैमनस्य' का विलोम शब्द' सौमनस्य' होगा। शेष अशुद्ध हैं।

37. विज्ञ का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2008]

Correct Answer: (b) अज्ञ
Solution:विज्ञ शब्द का विलोम 'अज्ञ' होता है। वन्द्य शब्द का विलोम निंद्य /निन्द्य होगा। विद्वान् शब्द का विलोम मूर्ख होता है। मूर्ख शब्द का विलोम विद्वान् होता है।

38. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए । [SSC. G.D. 2024]

यह पहाड़ कितना विशालकाय है।

 

Correct Answer: (d) लघुकाया।
Solution:यह पहाड़ कितना विशालकाय है। इस वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम 'लघुकाय' होगा। विशालकाय का अर्थ बहुत बड़ा होता है, जबकि लघुकाय का अर्थ बहुत छोटा होता है। विशालकाय का एक अन्य विलोम सूक्ष्मकाय भी हो सकता है। बड़ा का विलोम छोटा, शासित का विलोम शासक, विपद् का विलोम सम्पद् होता है।

39. 'वैतनिक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2018]

Correct Answer: (c) अवैतनिक
Solution:'वैतनिक' शब्द का विलोम 'अवैतनिक' होता है। शेष विकल्प सही नहीं हैं।

40. 'विग्रह' का विलोम - [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2006]

Correct Answer: (a) सन्धि
Solution:'विग्रह' शब्द का विलोम 'सन्धि' है। इसका विलोम 'अनुग्रह' तथा 'समास' भी हो सकता है। 'समास' शब्द के विलोम 'अंश', 'व्यास', 'खण्ड' भी हो सकते हैं। 'आग्रह' तथा 'ग्रहण' शब्द भिन्न अर्थ प्रकट करते हैं। 'विग्रह' के समानार्थी 'विच्छेद', 'लड़ाई', 'कलह' एवं 'वियोजन' आदि शब्द हैं।