विलोम (Part-8)Total Questions: 5041. 'विधवा' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003, 2006, 2012](a) विवाहित(b) विधुर(c) सधवा(d) अविवाहितCorrect Answer: (c) सधवाSolution:'विधवा' शब्द का विलोम 'सधवा' है, जबकि 'विवाहित' शब्द का विलोम 'अविवाहित' है। 'विधुर' शब्द उस व्यक्ति के सन्दर्भ में प्रयुक्त होता है 'जिसकी पत्नी मर गई हो।42. 'वीर' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2011](a) बहादुर(b) महावीर(c) कायर(d) दुष्टCorrect Answer: (c) कायरSolution:'वीर' शब्द का विलोम 'कायर' होता है। 'बहादुर' एवं 'महावीर' शब्द लगभग एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, जबकि 'दुष्ट' शब्द का अर्थ 'दुर्जन' से है।43. 'विधि' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2007, 2010](a) अविधि(b) प्रविधि(c) निषेध(d) शेषCorrect Answer: (c) निषेधSolution:'विधि' शब्द का विलोम 'निषेध' होता है, जबकि अन्य विकल्प इस सन्दर्भ में सही शब्द नहीं हैं। 'शेष' शब्द का विलोम 'अशेष' है।44. 'विभव' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009](a) पराभव(b) अभाव(c) विनाश(d) आकाशCorrect Answer: (a) पराभवSolution:'विभव' शब्द का विलोम 'पराभव' होता है, जबकि 'विनाश', सृजन का तथा 'आकाश', पाताल का विलोम शब्द है। 'अभाव' शब्द का अर्थ 'कमी' होता है।45. 'विशेष' का विलोम नहीं है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1989, 2008](a) सामान्य(b) अविशेष(c) साधारण(d) शेषCorrect Answer: (d) शेषSolution:'शेष', 'विशेष' का विलोम शब्द नहीं है, जबकि विकल्पों में दिए गए अन्य शब्द इसके विलोम हैं।46. 'व्यष्टि' का विपरीतार्थक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016, U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008, U.P.P.C.S. (Mains), 1999, 2005, 2014, V.D.O. परीक्षा, 2023](a) समास(b) समवेत(c) समष्टि(d) समस्तCorrect Answer: (c) समष्टिSolution:'व्यष्टि' शब्द का विपरीतार्थक 'समष्टि' है। 'समास', व्यास का तथा 'समस्त', असमस्त का विपरीतार्थक शब्द है।47. 'वादी' का विलोम शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014 U.P.P.C.S. (Mains), 1997](a) अवादी(b) विवादी(c) प्रतिवादी(d) अनावादीCorrect Answer: (c) प्रतिवादीSolution:'वादी' शब्द का विलोम 'प्रतिवादी' है। शेष विकल्प अशुद्ध हैं।48. 'विशिष्ट' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1996, 1998 UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022](a) सामान्य(b) शिष्ट(c) अशिष्ट(d) कनिष्ठCorrect Answer: (a) सामान्यSolution:'विशिष्ट' शब्द का विलोम 'सामान्य' है। इसका विलोम 'साधारण' भी हो सकता है। 'शिष्ट' शब्द का विलोम 'अशिष्ट' तथा 'ज्येष्ठ' शब्द का विलोम 'कनिष्ठ' होता है।49. 'विवेकी' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 1998](a) स्वविवेकी(b) अनविवेकी(c) अविवेकी(d) निर्विवेकीCorrect Answer: (c) अविवेकीSolution:'विवेकी' शब्द का विलोम 'अविवेकी' होगा। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में ग्राह्य नहीं हैं।50. 'विश्लेषण' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2002 UP. TET Exam Ist Paper (I-V), 2018](a) विशेषण(b) विशेष्य(c) संश्लेषण(d) वरणCorrect Answer: (c) संश्लेषणSolution:'विश्लेषण' शब्द का विलोम 'संश्लेषण' होता है, जबकि शेष विकल्प अन्य अर्थ को प्रकट करते हैं।Submit Quiz« Previous12345