विलोम (Part-9)Total Questions: 501. विनत का विलोम है- [U.P. A.P.O. (Mains), 2015](a) नत(b) सम्भ्रान्त(c) निरत(d) उद्धतCorrect Answer: (d) उद्धतSolution:'विनत' शब्द का विलोम 'उद्धत' होता है। 'निरत', विरत का विलोम शब्द है।2. 'शीत' का विलोम होगा- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (I-पॉली)](a) ठण्ड(b) गीत(c) कृष्ण(d) उष्णCorrect Answer: (d) उष्णSolution:शीत का विलोम शब्द 'उष्ण' है, जबकि 'कृष्ण' शब्द का विलोम 'शुक्ल' या 'श्वेत' तथा 'ठण्डा' शब्द का विलोम 'गर्म' होता है।3. निम्नलिखित में कौन 'शाश्वत्' शब्द का विलोम है? [P.G.T. परीक्षा, 2010](a) मृत्यु(b) मर्त्य(c) नश्वर(d) क्षणिकCorrect Answer: (d) क्षणिकSolution:'शाश्वत्' शब्द का विलोम 'क्षणिक' होता है। 'मृत्यु' जन्म का विलोम शब्द है, जबकि 'नश्वर' शब्द के विलोम 'शाश्वत्' अथवा 'अनश्वर' होते हैं। 'मर्त्य' अमर का विलोम शब्द है।4. 'शत्रु' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2019](a) हितैषी(b) मित्र(c) हितकारी(d) अमितCorrect Answer: (b) मित्रSolution:'शत्रु' का विलोम 'मित्र' होता है। 'अमित' का विलोम 'परिमित' होता है। 'हितैषी' का विलोम अहितैषी होता है।5. 'शर्मनाक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (पुनर्परीक्षा)](a) सम्मानजनक(b) सम्मानपूर्ण(c) सन्तोषजनक(d) ससम्मानCorrect Answer: (b) सम्मानपूर्णSolution:'शर्मनाक' शब्द का विलोम 'सम्मानपूर्ण' होता है। 'सम्मानजनक' शब्द का विलोम 'अपमानजनक' होता है।6. 'शुष्क' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2000, 2015 U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2017](a) आर्द्र(b) उष्ण(c) रेगिस्तान(d) ठण्डाCorrect Answer: (a) आर्द्रSolution:'शुष्क' शब्द का विलोम 'आर्द्र' है। 'उष्ण', शीत का विलोम शब्द है, जबकि 'ठण्डा' गर्म का विलोम शब्द है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में उचित नहीं हैं।7. जैन मत को मानने वालों में श्वेताम्बर बड़ी संख्या में हैं। रेखांकित शब्द का विलोम है- [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016](a) अम्बर(b) पीताम्बर(c) दिगम्बर(d) नीलाम्बरCorrect Answer: (c) दिगम्बरSolution:श्वेताम्बर शब्द 'का विलोम दिगम्बर होता है। अम्बर का विलोम अवनि, पीताम्बर का विलोम नीलाम्बर होता है।8. इनमें से कौन-सा शब्द 'शुक्ल' का विलोम है? [U.P. S.D.I., 2006](a) काला(b) कृष्ण(c) असित(d) श्यामलCorrect Answer: (b) कृष्णSolution:'शुक्ल' शब्द का विलोम 'कृष्ण' है। 'काला', 'असित' तथा 'श्यामल' शब्द एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं।9. 'शोषक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2005 UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016](a) पोषण(b) पोषक(c) विनाशक(d) संहारकCorrect Answer: (b) पोषकSolution:'शोषक' शब्द का विलोम 'पोषक' होता है, जबकि 'पोषण', 'विनाशक' एवं 'संहारक' शब्द अन्य अर्थ प्रकट करते हैं।10. 'शोक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2020](a) करुण(b) हर्ष(c) सुख(d) शान्तCorrect Answer: (b) हर्षSolution:'शोक' का विलोम 'हर्ष' है। 'सुख' का विलोम 'दुःख' एवं 'शान्त' का विलोम 'अशान्त' होता है।Submit Quiz12345Next »