विलोम (Part-9)Total Questions: 5031. 'सुषुप्ति' का विलोम है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012](a) जागरित(b) जागना(c) जगाना(d) जागरणCorrect Answer: (d) जागरणSolution:'सुषुप्ति' शब्द का विलोम 'जागरित' 'जागृति' एवं जागरण हो सकते हैं। 'सोना' शब्द का विलोम 'जागना' तथा 'शयन' शब्द का विलोम 'जागरण' है। 'जगाना' का विलोम सुलाना होता है।32. 'सृष्टि' का विलोम शब्द है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012; नवोदय विद्यालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014; U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) विसृष्टि(b) प्रलय(c) व्यष्टि(d) समष्टिCorrect Answer: (b) प्रलयSolution:'सृष्टि' शब्द का विलोम 'प्रलय' होता है। व्यष्टि एवं समष्टि शब्द एक-दूसरे के विलोम हैं।33. 'साहचर्य' का विलोम शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) वैमनस्य(b) असहयोग(c) विनियोग(d) अलगावCorrect Answer: (d) अलगावSolution:'साहचर्य' शब्द का विलोम 'अलगाव 'पृथक्करण' होता है। 'असहयोग' सहयोग का विलोम शब्द है।34. 'स्वप्न' का विलोम है- [T.G.T. परीक्षा, 2013](a) दिवास्वप्न(b) खुमारी(c) निद्रा(d) जागरणCorrect Answer: (d) जागरणSolution:डॉ. हरदेव बाहरी (हिन्दी शब्द अर्थ-प्रयोग) के अनुसार 'स्वप्न' शब्द का विलोम 'जागरण' होता है। 'निद्रा' शब्द का विलोम भी 'जागरण' होता है।35. 'स्पृश्य' का विलोम शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) स्पृस्य(b) अस्पृस्य(c) अश्पृष्य(d) अस्पृश्यCorrect Answer: (d) अस्पृश्यSolution:'स्पृश्य' शब्द का विलोम 'अस्पृश्य' होता है।36. 'सकाम' का विलोम है - [Bihar.TET Exam Ist Paper (I-V), 2012](a) सुकर्म(b) निष्काम(c) समादृत(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) निष्कामSolution:'सकाम' शब्द का विलोम 'निष्काम' होता है। 'समादृत', निरादृत का विलोम शब्द है।37. 'स्तुत्य' का विलोम है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)](a) व्हास(b) हास(c) हेय(d) हानिCorrect Answer: (c) हेयSolution:'स्तुत्य' शब्द का विलोम 'निन्द्य' होता है। प्रश्नगत विकल्पों में 'निन्द्य नहीं' है। अतः 'स्तुत्य' शब्द का सर्वाधिक निकट विलोम 'हेय' होगा। 'लाभ' शब्द का विलोम 'हानि' है।38. 'स्तुत्य' का विलोम है - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024](a) सादर(b) निन्दा(c) निरादर(d) निंद्यCorrect Answer: (d) निंद्यSolution:स्तुत्य तत्सम शब्द है, जिसका विलोम निंद्य शब्द होता है। निन्दा का विलोम प्रशंसा/स्तुति होता है। निन्दनीय का विलोम अनिन्दनीय, प्रशंसनीय, अभिनन्दनीय होता है। आदर का विलोम निरादर होता है।39. 'सगुण' शब्द का विलोम है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013](a) अवगुण(b) अगुण(c) दुर्गुण(d) निर्गुणCorrect Answer: (d) निर्गुणSolution:'सगुण' शब्द का विलोम 'निर्गुण' होता है, जबकि 'गुण' शब्द का विलोम 'अवगुण' है।40. सन्तोष महाधन है। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]रेखांकित शब्द का सटीक विलोम होगा- (a) असन्तोष(b) अस्वीकार(c) असहयोग(d) असारCorrect Answer: (a) असन्तोषSolution:रेखांकित शब्द 'सन्तोष' का सटीक विलोम 'असन्तोष' होगा। 'स्वीकार', 'सहयोग' एवं 'सार' शब्द का विलोम क्रमशः 'अस्वीकार', 'असहयोग' और 'असार' होगा।Submit Quiz« Previous12345Next »