विलोमTotal Questions: 5011. 'अमर' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013](a) मृतक(b) मृत्यु(c) मरण(d) मर्त्यCorrect Answer: (d) मर्त्यSolution:'अमर' शब्द का विलोम 'मर्त्य' होता है, जबकि 'मरण' का 'जीवन' तथा 'मृत्यु' शब्द का विलोम 'जन्म' होगा। 'मृतक' शब्द का अर्थ, मरा हुआ होता है, 'मृत' शब्द का विलोम 'जीवित' होता है।12. इनमें से 'अश्लील' शब्द का विलोम है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I) MP (SI). Exam-28 Oct-2017 (9.00 AM)](a) श्लील(b) दुश्लील(c) विश्लील(d) कुश्लीलCorrect Answer: (a) श्लीलSolution:'अश्लील' शब्द का विलोम 'श्लील' (भद्र) होता है।13. 'अनुरक्त' शब्द का विलोम है- [U.P.Lower Sub (Spl) (Mains), 2002 Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011 Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) अनुरक्ति(b) विरक्ति(c) अनर्थ(d) विरक्तCorrect Answer: (d) विरक्तSolution:'अनुरक्त' शब्द का विलोम 'विरक्त' होता है, जबकि 'अनुरक्ति' का विलोम 'विरक्ति' होता है। 'अनर्थ' का विलोम 'अर्थ' होता है।14. 'अन्तर्मुखी' का विलोम लिखिए [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013](a) जगत्मुखी(b) वाचाल(c) चतुर्मुखी(d) बहिर्मुखीCorrect Answer: (d) बहिर्मुखीSolution:'अन्तर्मुखी' शब्द का विलोम बहिर्मुखी होता है। 'वाचाल', 'मूक' शब्द का विलोम है।15. 'अपशकुन' का विलोम है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013](a) अशकुन(b) शकुन(c) पुण्य(d) पावनCorrect Answer: (b) शकुनSolution:'अपशकुन' शब्द का विलोम 'शकुन' होता है। 'पुण्य' पाप का विलोम है। 'अशकुन अपशकुन' शकुन का विलोम है। "पावन का विलोम अपावन होता है।16. 'अत्यधिक' का विलोम क्या है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018](a) अत्यल्प(b) अत्याधिक(c) अनधिगत(d) अनधीनCorrect Answer: (a) अत्यल्पSolution:'अत्यधिक' शब्द का विलोम 'अत्यल्प' होता है।17. 'अर्वाचीन' शब्द का विलोम होगा- [U.P.P.C.S. (Mains), 1999, 2005, T.G.T. परीक्षा, 2011 UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018](a) प्राचीन(b) अद्यतन(c) अधुनातन(d) सनातनCorrect Answer: (a) प्राचीनSolution:'अर्वाचीन' शब्द का विलोम 'प्राचीन' होगा। अधुनातन का विलोम पुरातन, अद्यतन का विलोम पूर्वतन/अनाद्यतन होता है।18. 'अभिज्ञ' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (निरस्त परीक्षा), U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010, U.P. Lower Sub. (Mains), 2002, U.P.P.C.S. (Mains), 2002, 2014, 2018](a) अज्ञ(b) तज्ञ(c) प्रज्ञ(d) चतुरCorrect Answer: (a) अज्ञSolution:'अभिज्ञ' शब्द का विलोम 'अज्ञ' होता है, जबकि 'विज्ञ' एवं 'प्रज्ञ', 'अज्ञ' शब्द के विलोम हैं। 'चतुर' शब्द का अर्थ 'चालाक' होता है। 'अभिज्ञ' शब्द का विलोम 'अनभिज्ञ' भी होता है। 'अभिज्ञ' शब्द का विलोम विकल्पों में 'अविज्ञ' भी हो सकता है। यदि विकल्प में 'अभिज्ञ' नहीं है, तो 'मिज्ञ' का इसके विलोम के रूप में चयन किया जाएगा।19. "अभिज्ञ" शब्द का विलोम क्या है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024](a) अनभिज्ञ(b) अल्पज्ञ(c) विज्ञ(d) सर्वज्ञCorrect Answer: (a) अनभिज्ञSolution:'अभिज्ञ' शब्द का विलोम 'अनभिज्ञ' होता है। 'विज्ञ' का विलोम 'अविज्ञ' होता है।20. 'अज्ञ' शब्द का विलोम है - [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012 U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) विज्ञ(b) मूर्ख(c) अनुज(d) अल्पCorrect Answer: (a) विज्ञSolution:'अज्ञ' शब्द का विलोम 'विज्ञ' होता है। 'मूर्ख' शब्द का विलोम विद्वान, 'अनुज' शब्द का विलोम 'अग्रज' तथा 'अल्प' शब्द का विलोम 'अति' होता है।Submit Quiz« Previous12345Next »