विलोमTotal Questions: 5021. निम्नलिखित में से कौन-सा विलोम शब्द है? [P.G.T. परीक्षा, 2005](a) अभिज्ञ(b) भिज्ञ(c) विज्ञ(d) अनभिज्ञCorrect Answer: (d) अनभिज्ञSolution:अभिज्ञ, भिज्ञ, विज्ञ तीनों समानार्थी हैं, जबकि अनभिज्ञ इन तीनों का विपरीतार्थक है।22. अधोलिखित में से 'अभिज्ञ' शब्द का विलोम शब्द क्या होगा? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) अनभिग्य(b) भिज्ञ(c) प्राज्ञ(d) अनभिज्ञCorrect Answer: (d) अनभिज्ञSolution:'अभिज्ञ' का विलोम 'अनभिज्ञ' होता है। अज्ञ का विलोम विज्ञ तथा प्रज्ञ होता है।23. 'अनभिज्ञ' शब्द का विलोम है- [P.G.T. परीक्षा, 2005 U.P. N.T, 2006 U.P. R.O./A.R.O. (Spl) (Mains), 2010](a) भिज्ञ(b) अज्ञ(c) अभिज्ञ(d) अतिभिज्ञ(e) (a & c)Correct Answer: (e) (a & c)Solution:'अनभिज्ञ' शब्द का विलोम भिज्ञ तथा अभिज्ञ दोनों हैं।24. 'अल्पज्ञ' का विलोम होगा- [राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2015](a) अवज्ञ(b) कृतज्ञ(c) सर्वज्ञ(d) अभिज्ञCorrect Answer: (c) सर्वज्ञSolution:'अल्पज्ञ' शब्द का शुद्ध विलोम 'बहुज्ञ' होता है, परन्तु उपलब्ध विकल्पों में सर्वश्रेष्ठ विकल्प (c) अर्थात् 'सर्वज्ञ' शुद्ध है।25. 'अल्पज्ञ' का विलोम शब्द है: [MP PCS (Pre) परीक्षा, 2024 U.P.P.C.S. (Mains), 1996, 2003, 2006, 2007](a) वाचाल(b) क्रोधी(c) बहुज्ञ(d) मन्दबुद्धिCorrect Answer: (c) बहुज्ञSolution:'अल्पज्ञ' विशेषण शब्द है, जिसका अर्थ थोड़ा ज्ञान रखने वाला है। इसका सही विलोम 'बहुज्ञ' है, जिसका अर्थ है- बहुत ज्ञान रखने वाला/ज्यादा ज्ञान रखने वाला।अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य-विलोम शब्द-युग्मवाचाल - मूकक्रोधी शान्त / अक्रोधीमन्दबुद्धि- तीव्र बुद्धिअगला पिछला26. 'अपेक्षा' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006](a) उपेक्षा(b) अनुपेक्षा(c) सापेक्षता(d) परिप्रेक्ष्याCorrect Answer: (a) उपेक्षाSolution:'अपेक्षा' शब्द का विलोम 'उपेक्षा' एवं 'अनपेक्षा' होगा, लेकिन 'अनुपेक्षा' नहीं होगा। 'सापेक्षता' शब्द का विलोम 'निरपेक्षता होगा। शेष विकल्प उचित उत्तर प्रस्तुत नहीं करते हैं।27. 'अपसरण' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (निरस्त परीक्षा)](a) अभिसरण(b) अवसरण(c) सरण(d) उपसरणCorrect Answer: (a) अभिसरणSolution:'अपसरण' शब्द का विलोम 'अभिसरण' होता है। शेष त्रुटिपूर्ण हैं।28. 'अवसाद' शब्द का विलोम है - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023](a) उदास(b) उल्लास(c) अनादर(d) अनुल्लासCorrect Answer: (b) उल्लासSolution:'अवसाद' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है, जिसके अर्थ विषाद, नाश या दीनता होते हैं। इसका विलोम उल्लास होता है। उदास शब्द का अर्थ है- अप्रसन्नता, अतः इसका विलोम प्रसन्न होगा। आदर का विलोम अनादर या निरादर होता हैं।29. दिए गए शब्द का विलोम चुनें। [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014. U.P.P.C.S. (Mains), 2006, P.G.T. परीक्षा, 2010, SSC. G.D. (Exam)-2021]'अथ' (a) इति(b) प्रारम्भ(c) शुरू(d) उद्घाटनCorrect Answer: (a) इतिSolution:'अथ' का विलोम शब्द 'इति' होता है। 'प्रारम्भ' का विलोम अन्त, 'प्रारम्भिक' का अन्त्य, उद्घाटन का समापन तथा 'शुरू' का विलोम अन्त होता है।30. 'अनुराग' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1989, 1999, 2005](a) राग(b) विराग(c) प्रेम(d) द्वेषCorrect Answer: (b) विरागSolution:'अनुराग' शब्द का विलोम 'विराग' होता है। 'प्रेम' का विलोम घृणा, द्वेष का विलोम राग/प्रीति होता है।Submit Quiz« Previous12345Next »