विलोमTotal Questions: 5031. 'अवनत' का विलोम है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 2006](a) अवनगत(b) उन्नत(c) नत(d) नवतCorrect Answer: (b) उन्नतSolution:'अवनत' शब्द का विलोम 'उन्नत' होता है। 'नत' शब्द का अर्थ है- 'झुका हुआ' जो कि 'अवनत' का समानार्थी है।32. 'अध्यवसाय' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016](a) अध्याय(b) अनध्यवसाय(c) ध्यवसाय(d) अवध्यवसायCorrect Answer: (b) अनध्यवसायSolution:'अध्यवसाय' शब्द का विलोम 'अनध्यवसाय' होता है। अन्य विकल्प असंगत हैं। 'अध्यवसाय' शब्द का अर्थ 'उद्यम' होता है।33. 'अमित' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010](a) सुमित(b) कुमित(c) परिमित(d) दुर्मितCorrect Answer: (c) परिमितSolution:'अमित' शब्द का विलोम 'परिमित' होगा। 'अमित' अर्थात् 'अमापित' के अन्य समानार्थी 'अपरिमापित', 'अपरिमित' एवं 'अप्रमित' हैं। इसी प्रकार इसके विलोम 'परिमापित', 'परिमित', 'प्रमित', 'मित' एवं 'सम्मित' हैं।34. 'अधिकृत' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010](a) अनाधिकृत(b) अनधिकृत(c) अनाधिकारिक(d) प्राधिकृतCorrect Answer: (b) अनधिकृतSolution:'अधिकृत' शब्द का विलोम 'अनधिकृत' है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।35. 'अनुलोम' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010 U.P. Lower Sub. (Mains), 2004](a) सुलोम(b) प्रतिलोम(c) अनलोम(d) अवलोमCorrect Answer: (b) प्रतिलोमSolution:व्याख्या-दिये गये विकल्पों में 'अनुलोम' शब्द का विलोम 'प्रतिलोम' है। अन्य विकल्पों में प्रस्तुत शब्द इससे साम्य नहीं रखते हैं। वैसे, 'अनुलोम' शब्द का विपरीतार्थक शब्द 'विलोम' भी होता है। इसी प्रकार के अन्य शब्द एवं विलोम हैं-36. 'अलभ्य' का विलोम शब्द है- [U.P.N.T., 2006 U.P.P.C.S. (Mains), 2007](a) सुगम(b) सहज(c) सरल(d) लभ्यCorrect Answer: (d) लभ्यSolution:'अलभ्य' शब्द का विलोम 'लभ्य' होता है। 'दुर्गम' शब्द का विलोम 'सुगम', 'असहज' शब्द का विलोम 'सहज' तथा 'कठिन' शब्द का विलोम 'सरल' होता है। 'आलब्धि' एवं 'लब्धि' शब्द का विलोम 'विलब्धि', 'प्रकट' शब्द का विलोम 'अन्तर्धान' तथा 'कम' शब्द का विलोम 'अधिक' है।37. 'असली' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2012](a) वास्तविक(b) नकली(c) प्राकृतिक(d) नैसर्गिकCorrect Answer: (b) नकलीSolution:'असली' शब्द का अभीष्ट विलोम 'नकली' होता है। 'वास्तविक', 'प्राकृतिक' एवं 'नैसर्गिक' शब्द एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं।38. 'अक्षर' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016, 2011](a) क्षर(b) वर्णमाला(c) स्वर(d) व्यंजनCorrect Answer: (a) क्षरSolution:'अक्षर' शब्द का विलोम 'क्षर' होता है, जबकि स्वर शब्द का विलोम व्यंजन होता है। स्वरों के क्रम को वर्णमाला कहते हैं।39. 'अभिमानी' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2011](a) साहसी(b) स्वाभिमानी(c) निरभिमानी(d) गौरवशालीCorrect Answer: (c) निरभिमानीSolution:'अभिमानी' शब्द का विलोम 'निरभिमानी' होता है, शेष विकल्प सही नहीं हैं।40. 'अर्पित' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2010](a) समर्पित(b) गृहित(c) त्याज्य(d) अर्जितCorrect Answer: (b) गृहितSolution:'अर्पित' शब्द का विलोम गृहित' होता है, जबकि 'त्याज्य' ग्राह्य शब्द का विलोम है। 'प्रदत्त' शब्द का विलोम 'अर्जित' है। समर्पित शब्द भिन्न अर्थ प्रकट कर रहा है।Submit Quiz« Previous12345Next »