विलोमTotal Questions: 5041. 'अभिशाप' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009](a) आशीर्वाद(b) वरदान(c) पुरस्कार(d) अभिमानCorrect Answer: (b) वरदानSolution:'अभिशाप' शब्द का विलोम 'वरदान' होता है, जबकि 'दण्ड' शब्द का विलोम 'पुरस्कार' है। आशीर्वाद का विलोम शाप, अभिमान का विलोम निरभिमान होता है।42. 'अन्तर्द्वन्द्व' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008](a) द्वन्द्व(b) बहिर्द्वन्द्व(c) संवाद(d) वादCorrect Answer: (b) बहिर्द्वन्द्वSolution:'अन्तर्द्वन्द्व' शब्द का विलोम 'बहिर्द्वन्द्व' होता है। 'द्वन्द्व' शब्द का विलोम 'निर्द्वन्द्व' है। 'द्वन्द्व' शब्द का विलोम 'मेल' भी हो सकता है।43. 'अपव्यय' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2007 TGT परीक्षा, 2009](a) अल्पव्यय(b) मितव्यय(c) अव्यय(d) व्ययCorrect Answer: (b) मितव्ययSolution:'अपव्यय' शब्द का विलोम 'मितव्यय' होता है। शेष विकल्प सही नहीं हैं।44. 'अतिवृष्टि' का विलोम है- [U.P. R.O./A.R.O (Mains), 2013, U.P.P.C.S. (Mains), 2006 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2008 M.P. Professional Exam.14.12.2017](a) अल्पवृष्टि(b) लघुवृष्टि(c) अनावृष्टि(d) न्यूनवृष्टिCorrect Answer: (c) अनावृष्टिSolution:'अतिवृष्टि शब्द का विलोम 'अनावृष्टि' होता है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में उचित नहीं हैं।45. 'अवनि' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006 UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (परीक्षा), 2015](a) धरा(b) अम्बर(c) अग्नि(d) तरणिCorrect Answer: (b) अम्बरSolution:'अवनि' शब्द का विलोम 'अम्बर' होता है। 'धरा' अवनि शब्द का समानार्थी है, जबकि 'तरणि' नदी शब्द का पर्यायवाची है। 'अग्नि' शब्द का अर्थ 'आग' है।46. 'अनाहूत' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2004](a) आहूत(b) पराभव(c) प्रस्थान(d) अतितिCorrect Answer: (a) आहूतSolution:'अनाहूत' शब्द का विलोम 'आहूत' होता है, जबकि 'पराभव भव शब्द का विलोम है। 'प्रस्थान' शब्द का अर्थ 'जाना' होता है। 'पश्चगामी' शब्द का विलोम 'अग्रगामी' तथा 'प्राच्य' शब्द का विलोम 'आद्य' होगा।47. 'अवर' का विलोम शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003 U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014](a) लघु(b) प्रवर(c) सुवर(d) कनिष्ठCorrect Answer: (b) प्रवरSolution:'अवर' शब्द का विलोम 'प्रवर' होता है। 'लघु' दीर्घ का तथा 'कनिष्ठ' ज्येष्ठ शब्द का विलोम है।48. 'अकाल' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003](a) दीर्घकाल(b) सुकाल(c) वर्तमान(d) निवर्तमानCorrect Answer: (b) सुकालSolution:'अकाल' शब्द का विलोम 'सुकाल' होता है, जबकि 'वर्तमान' शब्द का विलोम 'निवर्तमान' है। 'लघुकाल' शब्द का विलोम 'दीर्घकाल' है।49. 'असीम' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2000, U.P. Lower Sub. (Mains), 1998](a) ससीम(b) सीम(c) सुसीम(d) संकुचितCorrect Answer: (a) ससीमSolution:'असीम' शब्द का विलोम 'ससीम' है। शेष विकल्प इस सन्दर्भमें उचित प्रतीत नहीं होते हैं।50. इनमें से 'अनुग्रह' शब्द का विलोम कौन है? [U.P.R.O/A.R.O. (Mains), 2010; U.P.P.C.S. (Mains), 2000; U.P.P.S.C. (R.I.), 2014 U.P. Lower Sub. (Mains), 2009](a) आग्रह(b) संग्रह(c) ग्रहण(d) विग्रहCorrect Answer: (d) विग्रहSolution:'अनुग्रह' शब्द का विलोम 'विग्रह' होता है। 'ग्रहण' अर्पण शब्द का विलोम होता है। आग्रह का विलोम दुराग्रह तथा संग्रह का विग्रह होता है।Submit Quiz« Previous12345