विविध

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से स्वकीया नायिका का भेद कौन-सा नहीं है? [UGC हिन्दी तृतीय प्रश्न-पत्र जून, 2015]

Correct Answer: (d) वासकसज्जा
Solution:वासकसज्जा, अवस्थानुसार नायिका का भेद है। अतः यह स्वकीया नायिका का भेद नहीं है।

2. वक्रोक्तिवाद के प्रतिपादक आचार्य हैं : [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा- 2023]

Correct Answer: (a) कुन्तक
Solution:वक्रोक्तिवाद/वक्रोत्ति सम्प्रदाय के प्रतिपादक आचार्य कुन्तक हैं।

3. कौन-सी संक्षिप्ति की विशेषता नहीं है? [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (c) यह शब्द अपने आप में पूर्णता नहीं रखता।
Solution:'संक्षिप्ति' शब्द से तात्पर्य संक्षेप (संकेत/चिह्न) से है। यह एक स्वतन्त्र शब्द है। यह मूल शब्द के अर्थ को वहन करती है तथा स्वयं में पूर्णता रखती है। यह शब्द प्रकरण का एक भाग है तथा मूल शब्द का संकेतक एवं परिचायक भी है।

4. परीक्षाएँ सन्निकट हैं। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा - 2023]

निर्देश (प्रश्न सं. 4 से 8 तक): निम्नलिखित वाक्यों में ऐसी हिन्दी का प्रयोग कीजिए, जो बोलचाल की भाषा है तथा (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

 

Correct Answer: (b) परीक्षाएँ पास हैं।
Solution:'परीक्षाएँ सन्निकट हैं।' वाक्य को बोलचाल की भाषा में 'परीक्षाएँ पास हैं' कहेंगे।

5. बरसात में सरिताओं में बाढ़ आ जाती है। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

निर्देश (प्रश्न सं. 4 से 8 तक): निम्नलिखित वाक्यों में ऐसी हिन्दी का प्रयोग कीजिए, जो बोलचाल की भाषा है तथा (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

 

Correct Answer: (a) बरसात में नदियों में बाढ़ आ जाती है।
Solution:'बरसात में सरिताओं में बाढ़ आ जाती है।' वाक्य को बोलचाल की भाषा में 'बरसात में नदियों में बाढ़ आ जाती है' कहेंगे।

6. मैं आपसे नितान्त अपरिचित हूँ। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

निर्देश (प्रश्न सं. 4 से 8 तक): निम्नलिखित वाक्यों में ऐसी हिन्दी का प्रयोग कीजिए, जो बोलचाल की भाषा है तथा (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:'मैं आपसे नितान्त अपरिचित हूँ।' वाक्य को बोलचाल की भाषा में कहेंगे- मैं आपसे बिल्कुल अपरिचित हूँ। मैं आपसे एकदम अपरिचित हूँ।

7. दूरदर्शन की अनेक श्रृंखलाएँ प्रसिद्ध हैं। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

निर्देश (प्रश्न सं. 4 से 8 तक): निम्नलिखित वाक्यों में ऐसी हिन्दी का प्रयोग कीजिए, जो बोलचाल की भाषा है तथा (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) दूरदर्शन के अनेक धारावाहिक प्रसिद्ध हैं।
Solution:'दूरदर्शन की अनेक श्रृंखलाएँ प्रसिद्ध हैं।' इस वाक्य को बोलचाल की भाषा में कहेंगे- दूरदर्शन के अनेक धारावाहिक प्रसिद्ध हैं।

8. वे अभी नवधनाढ्य हुए हैं। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (b) वह अभी नए अमीर हुए हैं।
Solution:'वे अभी नवधनाढ्य हुए हैं।' वाक्य को बोलचाल की भाषा में कहेंगे- वह अभी नए अमीर हुए हैं।

9. केन्द्रीय हिन्दी संस्थान का मुख्यालय कहाँ है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) आगरा
Solution:केन्द्रीय हिन्दी संस्थान का मुख्यालय आगरा (उ.प्र.) में है। इसकी स्थापना उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मन्त्रालय द्वारा 1961 ई. में हुई, जो एक स्वायत्त संगठन/संस्था है।

10. ज्ञान या कल्पित तथ्यों के आधार पर लिया गया निर्णय के लिए इनमें से उपयुक्त शब्द क्या है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (c) अध्याहरण
Solution:ज्ञान या कल्पित तथ्यों के आधार पर लिए गये निर्णय के लिए उपयुक्त शब्द 'अध्याहरण' होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

  • अपठित- जो पढ़ा न गया हो।
  • अनुमोदन- किसी को मत या कार्य पर सहमति प्रदान करना।
  • परिकल्पना- ऐसी मान्यता, जिसकी सत्यता को सिद्ध करने के लिए उसकी परीक्षा की जा सकती हो।