विविध (अर्थव्यवस्था) भाग-III

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से किसे सबसे अधिक तरल संपत्ति माना जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) मुद्रा
Solution:मुद्रा सभी परिसंपत्तियों में सबसे तरल संपत्ति होता है। तरल- संपत्ति एक ऐसी संपत्ति है, जिसे कम समय में आसानी से किसी अन्य संपत्ति या वस्तु के साथ विनिमय किया जा सकता है। भारत में तरल संपत्ति की मांग और समय देनदारियों के अनुपात को वैधानिक तरलता अनुपात के रूप में जाना जाता है।

12. ....... क्षेत्र, भारत में श्रम शक्ति का सबसे बड़ा नियोक्ता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कृषि
Solution:'कृषि' क्षेत्र भारत में श्रम शक्ति का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कृषि क्षेत्र में देश की लगभग आधी से अधिक श्रम शक्ति कार्यरत है।

13. ऋण और भुगतान दायित्वों के निर्वहन में निम्नलिखित में से किसकी सार्वभौमिक स्वीकार्यता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) लीगल टेंडर मनी
Solution:ऋण और भुगतान दायित्वों के निर्वहन में 'लीगल टेंडर मनी' की सार्वभौमिक स्वीकार्यता है। लीगल टेंडर मनी को कानूनी निविदा या वैध मुद्रा भी कहा जाता है।

14. निम्नलिखित में से किस नीति में घरेलू अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करना शामिल है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) भूमंडलीकरण (वैश्वीकरण)
Solution:घरेलू अर्थव्यवस्था को विश्व अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करने की प्रक्रिया को वैश्वीकरण (भूमंडलीकरण) कहा जाता है। वैश्वीकरण सीमाओं के पार सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी विचारों के आदान-प्रदान को सक्षम बनाता है।

15. देशों को जोड़ने से भूमंडलीकरण का परिणाम ....... होगा। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) उत्पादकों के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा
Solution:देशों को जोड़ने से भूमंडलीकरण का परिणाम यह होगा कि उत्पादकों के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा होगी। भूमंडलीकरण में केवल वस्तुओं और पूंजी का ही संचलन नहीं होता, अपितु लोगों का भी संचलन होता है।

16. बेरोजगारी का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकार लोगों द्वारा बेहतर नौकरियों की तलाश में स्वेच्छा से नौकरियां छोड़ने का परिणाम है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) घर्षणात्मक बेरोजगारी
Solution:घर्षणात्मक बेरोजगारी तब होती है, जब श्रमिक अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर दूसरी नौकरी को खोजने की प्रक्रिया में होते हैं या वे स्वेच्छा से नौकरियां छोड़कर बेहतर नौकरियों की तलाश करते हैं।

17. हरित क्रांति के परिणामस्वरूप, भारत अपनी स्थिति को ....... में बदलने में सक्षम था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) खाद्य की कमी वाले देश से एक अग्रणी कृषि राष्ट्र
Solution:भारत में हरित क्रांति के परिणामस्वरूप खाद्यान्न (विशेषकर गेहूं और चावल) के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप भारत अपनी स्थिति को 'खाद्य की कमी वाले देश से एक अग्रणी राष्ट्र' में बदलने में सक्षम था।

18. भारत में संरचनात्मक बेरोजगारी में योगदान देने वाला प्राथमिक कारक क्या है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) प्रौद्योगिकी में प्रगति
Solution:भारत में संरचनात्मक बेरोजगारी में योगदान देने वाला प्राथमिक कारक प्रौद्योगिकी में प्रगति/ तकनीकी परिवर्तन है। जैसे-जैसे उद्योग एक प्रक्रिया से दूसरी प्रक्रिया की ओर बढ़ते हैं और तकनीकी क्षमताओं का उपयोग करते हैं, बहुत सारी नौकरियां और भूमिकाएं अप्रचलित हो जाती हैं

19. निम्नलिखित में से किसे सरकारी प्रतिबंधों में छूट के रूप में संदर्भित किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) उदारीकरण
Solution:सामाजिक या आर्थिक नीति के क्षेत्रों में सरकारी प्रतिबंधों में छूट को 'उदारीकरण' के रूप में जाना जाता है। यह व्यवसाय उद्यम के सुचारु संचालन पर अनावश्यक नियंत्रण और प्रतिबंधों को समाप्त करने की प्रक्रिया को संदर्भित करता है।

20. भारत में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की स्थापना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) इनकी स्थापना आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को पूरा करने के लिए की गई है।
Solution:भारत में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की स्थापना आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों का पूरा करने के लिए की गई थी।