विविध (आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 50

1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को घोषित किया गया है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष
Solution:संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को मोटे अनाज (कदन्न) का अंतरराष्ट्रीय वर्ष (The International Year of Millets) घोषित किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और पोषण में मोटे अनाज के योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को "International Year of Dialogue as a Guarantee of Peace" के रूप में भी घोषित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किए गए अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वर्ष इस प्रकार हैं-

वर्षअंतरराष्ट्रीय वर्ष
2024ऊंटों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष
2025शांति और विश्वास का अंतरराष्ट्रीय वर्ष तथा
ग्लेशियरों के संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वर्ष
2026रेंजलैंड्स और चरवाहों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष तथा
सतत विकास के लिए स्वयंसेवकों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष
2027सतत एवं लचीला (Resilient) पर्यटन का
अंतरराष्ट्रीय वर्ष

2. संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने वर्ष 2023 को किसके अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (c) मोटे अनाज वाली फसलें
Solution:संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को मोटे अनाज (कदन्न) का अंतरराष्ट्रीय वर्ष (The International Year of Millets) घोषित किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और पोषण में मोटे अनाज के योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को "International Year of Dialogue as a Guarantee of Peace" के रूप में भी घोषित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किए गए अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वर्ष इस प्रकार हैं-

वर्षअंतरराष्ट्रीय वर्ष
2024ऊंटों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष
2025शांति और विश्वास का अंतरराष्ट्रीय वर्ष तथा
ग्लेशियरों के संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वर्ष
2026रेंजलैंड्स और चरवाहों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष तथा
सतत विकास के लिए स्वयंसेवकों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष
2027सतत एवं लचीला (Resilient) पर्यटन का
अंतरराष्ट्रीय वर्ष

3. जनवरी 2022 में घोषित भारत के तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

1. उत्तर प्रदेश को 'सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी' में विजेता घोषित किया गया।

2. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर को ‘उत्तरी जोन श्रेणी' में सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) दोनों 1 और 2
Solution:जनवरी, 2022 में घोषित भारत के तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 (India's third National water Awards, 2020) में सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी (Best state Category) में उत्तर प्रदेश को विजेता घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर को 'उत्तरी जोन श्रेणी' में सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया। जून, 2023 में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 प्रदान किया। इसमें सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में मध्य प्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार ओडिशा के गंजम जिले को प्रदान किया गया। अक्टूबर, 2023 में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 का शुभारंभ किया गया।

4. 29 जुलाई, 2020 को भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

1. यह डॉ. के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा तैयार की गई थी।

2. यह विगत 38 वर्ष से लागू पिछली शिक्षा नीति को बदल देगी।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन/कथनों को चुनिए।

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:देश में सर्वप्रथम वर्ष 1968 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति जारी की गई थी। इसके बाद वर्ष 1986 में दूसरी राष्ट्रीय शिक्षा नीति जारी हुई। इसके 34 वर्षों बाद जुलाई, 2020 में भारत सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को मंजूरी प्रदान की गई। अतः कथन 2 असत्य है। इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अंतिम प्रारूप तैयार करने के लिए वर्ष 2017 में वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था।

5. जून, 2017 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित राष्ट्रीय शिक्षा नीति पैनल के अध्यक्ष हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) के. कस्तूरीरंगन
Solution:देश में सर्वप्रथम वर्ष 1968 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति जारी की गई थी। इसके बाद वर्ष 1986 में दूसरी राष्ट्रीय शिक्षा नीति जारी हुई। इसके 34 वर्षों बाद जुलाई, 2020 में भारत सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को मंजूरी प्रदान की गई। अतः कथन 2 असत्य है। इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अंतिम प्रारूप तैयार करने के लिए वर्ष 2017 में वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था।

6. केंद्र की नई शिक्षा नीति को लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2021]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:राज्य सरकार ने प्री-प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 'बाल वाटिका' का उद्घाटन कर इस प्रक्रिया की शुरुआत की है। कर्नाटक देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने राज्य की उच्च शिक्षा में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को अमल में लाया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा अगस्त, 2021 में वर्चुअली रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को कर्नाटक में जारी किया गया था। जुलाई 2022 में उत्तराखंड प्री-प्राइमरी शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना।

7. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 किस ग्रेड से व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा की शिक्षा में एकीकृत करने पर जोर देती है? [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) ग्रेड 6
Solution:29 जुलाई, 2020 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020' को मंजूरी प्रदान की गई। यह 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति है, जिसने पुरानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 का स्थान लिया।

'राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020' के तहत सभी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली व्यावसायिक शिक्षा तक पहुंच प्रदान करने हेतु ग्रेड 6 (Grade 6) से व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ करने की सिफारिश की गई है। यह व्यावसायिक शिक्षा बच्चों को आगे की शिक्षा और प्रशिक्षण हेतु आवश्यक कौशल हासिल करने और रोजगार के लिए एक स्पष्ट और मान्यता प्राप्त मार्ग (Pathways) प्राप्त करने में सक्षम बनाने हेतु आवश्यक है।

8. व्यवसाय सुधार कार्य योजना (बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान) 2020 के लिए राज्यों के मूल्यांकन में मध्य प्रदेश का प्रदर्शन कैसा रहा? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) मध्य प्रदेश को 'अचीवर्स' का दर्जा दिया गया।
Solution:जून, 2022 में वर्ष 2020 के लिए 'व्यवसाय कार्य सुधार योजना' (Business Reforms Action Plan) के मूल्यांकन की घोषणा की गई। आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु तथा तेलंगाना शीर्ष उपलब्धि की श्रेणी (Top Achivers Category) हासिल करने वाले राज्य हैं। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश ‘लक्ष्य हासिल करने वाले श्रेणी' (Achivers Category) के राज्य हैं। असम, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, केरल, राजस्थान तथा पश्चिम बंगाल 'आकांक्षी श्रेणी' (Aspiress Category) के राज्य हैं। 11 राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश 'उभरती हुई व्यापार इकोसिस्टम श्रेणी' (Emerging Business Ecosystem Category) में शामिल हैं। जबकि सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप तथा लद्दाख का मूल्यांकन प्राप्त नहीं हो सका।

9. यह वरीयताओं को एकत्रित करके उपयोगकर्ता के हितों के बारे में स्वचालित पूर्वानुमान बनाने की एक विधि है- [M.P. P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) सहयोगात्मक फिल्टरिंग
Solution:सहयोगात्मक फिल्टरिंग (Collaborative filtering) एक ऐसी तकनीक है, जिसका सामान्यतः ई-कॉमर्स परिचालन में निजीकृत अनुशंसाओं (Personalized recommendations) हेतु प्रयोग होता है। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, नेटफ्लिक्स जैसी लोकप्रिय वेबसाइटें इस प्रौद्योगिकी का प्रयोग करती हैं। सहयोगात्मक फिल्टरिंग के तहत, किसी प्रयोक्ता की रुचियों के अनुरूप स्वचालित पूर्वानुमानों (Automatic Predictions) को दर्शाने हेतु एल्गोदरिम (Algothrims) का प्रयोग किया जाता है।

10. सर्वप्रथम 'सीमांत व्यक्ति' (मार्जिनल मैन) की संकल्पना का प्रतिपादन किया गया- [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) रॉबर्ट ई. पार्क
Solution:सर्वप्रथम रॉबर्ट ई. पार्क ने 'सीमांत आदमी' (Marginal Man) की संकल्पना का प्रतिपादन अपने लेख 'मानव का स्थान-परिवर्तन और सीमांत आदमी' (Human Migration and the Marginal Man) में किया। हालांकि इस संकल्पना को लोकप्रिय ई.वी. स्टोन क्विस्ट (E.V. Stone quist) ने किया। रॉबर्ट ई. पार्क ने इस बात की ओर संकेत किया है कि विभिन्न प्रजातियों के बीच आपसी संबंध के बीच जो नई प्रजाति अथवा पीढ़ी विकसित होती है, वह संक्रमण के दौर से गुजरती है तथा धीरे-धीरे अपने समाज में हाशिए पर चली जाती है। इस कारण वे इस बात की स्थापना करते हैं कि - "सीमांत आदमी मिश्रित खून का आदमी होता है।" क्योंकि वह एक साथ ऐसे दो विश्व में रहता है, जिसमें वह कम या अधिक अपने आपको अजनबी महसूस करता है। इसके साथ ही धीरे-धीरे उसके अंदर कुछ ऐसी प्रवृत्तियां पनपने लगती हैं, जिसके कारण वह अपने आपको बेचैन, रुग्ण और क्लांत अनुभव करने लगता है तथा उसके अंदर अस्थायीपन भाव झलकने लगता है। बहुत सारी प्रजातियां अपनी शारीरिक आकृति के कारण ही हाशिए पर चली जाती हैं, जैसे कि दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के अश्वेत समाज के साथ हुआ।