विविध (आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 50

21. कामरूप में गांवों को विकसित करने के लिए किस राज्य सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ए.ए.आई.) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) असम
Solution:एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहलों के तहत कामरूप जिले के गांवों में मानव बस्तियों के सतत विकास हेतु असम राज्य सरकार के साथ समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

22. निम्नलिखित में से FICCI का अध्यक्ष कौन है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (e) ओंकार सिंह कंवर
Solution:प्रश्नकाल में फिक्की (FICCI) के अध्यक्ष ओंकार सिंह कंवर थे। दिसंबर, 2023 से महिंद्रा & महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं सी.ई. ओ. (Managing Director & CEO) डॉ. अनीस शाह फिक्की के अध्यक्ष हैं।

23. निम्नलिखित में से कौन, जो पूर्व में भारत शासन में आर्थिक कार्य का सचिव था, सितंबर, 2008 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बना? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) डी. सुब्बाराव
Solution:पूर्व में केंद्र सरकार में वित्त सचिव रहे डॉ. दुब्बूरी सुब्बाराव (डी. सुब्बाराव) प्रश्नकाल के दौरान RBI के गवर्नर थे। वर्तमान में RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (12 दिसंबर, 2018 से) हैं।

24. आई.एम.एफ. के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक हैं - [U.P.P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (a) क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
Solution:बुल्गारिया की क्रिस्टालिना जॉर्जीवा अक्टूबर, 2019 से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (I.M.F.) की प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष हैं। क्रिस्टीन लेगार्ड जुलाई, 2011 से सितंबर, 2019 तक आई.एम.एफ. की प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष रही। वर्तमान में यह यूरोपियन केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष हैं।

25. निम्नलिखित में से कौन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री (चीफ इकोनोमिस्ट) के पद पर कार्यरत रहे? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (d) रघुराम राजन
Solution:• रघुराम जी. राजन (Raghuram G. Rajan)-1 अक्टूबर, 2003 से 29 दिसंबर, 2006 तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसंधान विभाग में मुख्य अर्थशास्त्री और निदेशक रहे। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

• अशोक लाहिड़ी (Ashok Lahiri) इन्होंने वित्त और कंपनी मामलों के मंत्रालय के आर्थिक संबंध विभाग में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया।

• सुमांत्रा घोषाल (Sumantra Ghoshal) - विश्व के सुप्रसिद्ध मैनेजमेंट गुरु थे। वर्ष 2000 में इनके द्वारा लिखी गई पुस्तक 'Managing Radical Change: What Indian Companies must Do to become World Class' काफी चर्चित रही थी।

• डॉ. सौमित्र चौधरी (Dr. Saumitra Chaudhuri) – ये डॉ.सी. रंगराजन की अध्यक्षता वाली प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य थे।

नोट- अक्टूबर, 2018 में गीता गोपीनाथ को अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया था। 21 जनवरी, 2022 से वे IMF का मुख्य IMF की फर्स्ट डेप्युटी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

26. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) ए.एम. खुसरो : भूतपूर्व अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग
Solution:टी.एस. कृष्णमूर्ति फरवरी, 2004 से मई, 2005 तक भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे। के.सी. पंत 10वें वित्त आयोग के अध्यक्ष तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे। ए.एम. खुसरो 11वें वित्त आयोग के अध्यक्ष थे, न कि लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष। अतः विकल्प (c) सही सुमेलित नहीं है। रमेश चंद्र लाहोटी जून, 2004 से अक्टूबर, 2005 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे।

27. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

सूची-I (व्यक्ति)सूची-II (संबंधता/संबंध)
A. एम.एस. स्वामीनाथन1. बैंकों पर सामाजिक नियं
B. एल.के. झा2. दुग्ध उत्पादन
C. वर्गीज कुरियन3. हरित क्रांतित्रण
D. मोरारजी देसाई4. आर्थिक प्रशासन सुधार

 

        (A)

          (B)

          (C)

      (D)

(a)

2

3

4

1

(b)

1

2

4

3

(c)

4

1

3

2

(d)

3

4

2

1

Correct Answer: (d)
Solution:निम्नलिखित सुमेलित हैं-
सूची-I (व्यक्ति)सूची-II (संबद्धता/संबंध)
एम.एस. स्वामीनाथनहरित क्रांति
एल.के. झाआर्थिक प्रशासन सुधार
वर्गीज कुरियनदुग्ध उत्पादन
मोरारजी देसाईबैंकों पर सामाजिक नियंत्रण

28. निम्न युग्मों से कौन-सा सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) रेखी समिति - निर्यात और आयात का सरलीकरण
Solution:रेखी समिति, निर्यात और आयात के सरलीकरण से संबंधित नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष करों से संबंधित है, जिसने अपनी रिपोर्ट वर्ष 1993 में (गठन-वर्ष 1992) सौंपी थी। जबकि शेष तीनों विकल्प सही सुमेलित हैं।

29. निम्नलिखित में से किस समिति ने 1 जनवरी, 2026 से पूर्ण मूल्य निर्धारण स्वतंत्रता की सिफारिश करते हुए गैस मूल्य निर्धारण पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) किरीट पारिख समिति
Solution:नवंबर, 2022 में किरीट पारिख समिति ने गैस मूल्य निर्धारण पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें 1 जनवरी, 2026 से पूर्ण मूल्य निर्धारण स्वतंत्रता की सिफारिश की गई है। इसके मुख्य सुझाव इस प्रकार हैं - पुरानी गैस फील्ड से निकाली गई प्राकृतिक गैस का पूर्ण रूप से स्वतंत्र और बाजार निर्धारित मूल्य निर्धारण करना चाहिए, जो भारत में उत्पादित कुल प्राकृतिक गैस का 70 प्रतिशत से अधिक है। पुरानी गैस फील्ड से निकाली गई गैस की कीमत 4 से 6.50 यूएस डॉलर प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (MMBTU) होगी। पुरानी गैस फील्ड से निकाली गई गैस की अधिकतम दर प्रतिवर्ष 0.5 यूएस डॉलर प्रति MMBTU बढ़ाई जाएगी।

30. कभी-कभी समाचारों में आने वाली 'गाडगिल समिति रिपोर्ट' और 'कस्तूरीरंगन समिति रिपोर्ट' संबंधित हैं- [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) पश्चिमी घाटों के संरक्षण से
Solution:'गाडगिल समिति रिपोर्ट' और 'कस्तूरीरंगन समिति रिपोर्ट' का संबंध पश्चिमी घाट के पारिस्थितिकीय संरक्षण से है। गाडगिल समिति जिसके अध्यक्ष माधव गाडगिल थे, ने अपनी रिपोर्ट वर्ष 2011 में, जबकि कस्तूरीरंगन समिति जिसके अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन थे, ने अपनी रिपोर्ट वर्ष 2013 में प्रस्तुत की।