विविध (आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 50

41. लघु ऋण (माइक्रो-क्रेडिट) शिखर सम्मेलन, 1997 में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) सेल्फ-एम्प्लॉयड वीमेंस एसोसिएशन ने
Solution:SEWA (सेल्फ-एम्प्लॉयड वीमेंस एसोसिएशन) एक व्यापार संघ है जो वर्ष 1972 से पंजीकृत है। यह गरीब, स्वरोजगार महिला श्रमिकों का एक संगठन है। यह संस्था लघु ऋण देने, स्वास्थ्य और जीवन बीमा और बच्चों की देखभाल के कामों में संलग्न है। इसने लघु ऋण शिखर सम्मेलन, 1997 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

42. सूची-I (व्यवसाय में कार्यरत महिला) को सूची-II (कंपनी) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

      सूची-1

(व्यवसाय कार्यरत महिला)

      सूची-II

       (कंपनी)

(A) जिया मोदी

1. वेंकटेश्वर हैचरीज

(B) अनुराधा जे. देसाई

2. AZB & पार्टनर्स

(C) विल्लू मोरावाला पटेल

3. क्वांटम मार्केट रिसर्च

(D) मीना कौशिक

4. अवेस्था जेनग्रेन टेक्नोलॉजीस

5. बायोकॉन इंडिया

      A

          B

        C

    D

(a)

4

1

5

3

(b)

2

3

4

1

(c)

4

3

5

1

(d)

2

1

4

3

Correct Answer: (d)
Solution:सूची-I और सूची-II का सही सुमेलन इस प्रकार है-
व्यवसाय करने वाली महिलाकंपनी
जिया मोदीAZB & पार्टनर्स
अनुराधा जे. देसाईवेंकटेश्वर हैचरीज
विल्लू मोरावाला पटेलअवेस्था जेनरेन टेक्नोलॉजीस
मीना कौशिकक्वांटम मार्केट रिसर्च

43. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2009]

1. अशोक लेलैंड : हिंदुजा समूह

2. हिंडाल्को उद्योग : ए. वी. बिड़ला समूह

3. सुजलॉन एनर्जी : पुंज लायड समूह

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है / हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1 और 2
Solution:प्रश्नगत युग्म 1 और 2 सही सुमेलित हैं, जबकि सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) एक विंड पॉवर (Wind Power) कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1995 में तुलसी तांती (Tulsi Tanti) ने की है, अतः यह सुमेलित नहीं है।

44. नीचे कुछ शब्दों के लघु रूपों तथा उनसे संबंधित क्षेत्रों का उल्लेख किया गया है। दिए गए कूट का उपयोग कर इनको सही तरीके से सुमेलित कीजिए। [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

सूची-I (लघु रूप)सूची-II (क्षेत्र)
A. OGL, FOB1. रोजगार
B. SJRY, TRYSEM2. विदेशी व्यापार
C. WPI, CPI3. बैंकिंग
D. CRR, SLR4. सूचकांक

 

      

      A

          B

        C

    D

(a)

2

1

4

3

(b)

2

4

3

1

(c)

4

3

2

1

(d)

3

2

1

4

Correct Answer: (a)
Solution:TRYSEM एवं SJRY, रोजगार से संबंधित शब्द हैं जिनके पूर्ण रूप है-Training of Rural Youth for Self Employment, SJRY— Swaran Jayanti Rojgar Yojana.

OGL : ओपेन जनरल लाइसेंस (विदेशी व्यापार)

FOB : Free on Board, एक मूल्य निर्धारण शब्द है, जो विदेशी व्यापार से संबंधित है।

WPI : थोक मूल्य सूचकांक

CPI : उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

CRR : नकद आरक्षित अनुपात

SLR : सांविधिक तरलता अनुपा

45. निम्नलिखित में से कौन दिसंबर, 2004 में गठित निवेश आयोग का सदस्य नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) कुमार मंगलम बिड़ला
Solution:तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने दिसंबर, 2004 में अगले 10 वर्षों में 150 बिलियन डॉलर निवेश आकर्षित करने हेतु त्रि-सदस्यीय 'निवेश आयोग' गठित किया था, जिसके अध्यक्ष-रतन टाटा तथा सदस्य-दीपक पारिख एवं अशोक गांगुली थे। इस प्रकार विकल्प (d) सही उत्तर है।

46. निम्नांकित में से कौन-सा कथन 'दबाव समूह' का अर्थबोध करता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) नीति संबंधी निर्णयों को नियंत्रित करने हेतु प्रभाव डालने वाला समूह।
Solution:नीति संबंधी निर्णयों को प्रभावी एवं निर्णायक रूप से प्रभावित करने वाले कतिपय व्यक्तियों के समूह को दबाव समूह की संज्ञा से अभिहित किया जाता है। दबाव समूह को प्रभावित करने वाले कारक हैं-राज्य एवं सरकार का संगठनात्मक स्वरूप, राजनीतिक संस्कृति, राजनीतियों एवं जन सामान्य से अंतर्संबंध।

47. भारतीय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (Advisory Council) के अध्यक्ष वर्तमान में कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) डॉ. सी. रंगराजन
Solution:प्रश्नकाल में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (Economic Advisory Council) के अध्यक्ष डॉ. सी. रंगराजन थे। अक्टूबर, 2014 से अरविंद सुब्रमणियम भारत के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में डॉ. बिबेक देबरॉय इसके अध्यक्ष (Chairman) हैं। यह भारत सरकार को विशेष रूप से प्रधानमंत्री को आर्थिक और संबंधित मुद्दों पर सलाह देने के लिए गठित एक स्वतंत्र निकाय है।

48. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) निकोलस स्टर्न : निर्माण प्रौद्योगिकी
Solution:निकोलस स्टर्न एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री एवं शिक्षाविद् हैं। वे वर्ष 2000 से 2003 तक विश्व बैंक के उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा यूनाइटेड किंगडम सरकार के आर्थिक सलाहकार भी रहे हैं। उन्होंने केन्या तथा भारत में हरित क्रांति के ऊपर पुस्तकें भी लिखी हैं। इस तरह इनका संबंध अर्थशास्त्र से है न कि निर्माण प्रौद्योगिकी से।

49. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना' (NDMP) कब जारी की ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) 1 जून
Solution:'राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना' का शुभारंभ 1 जून, 2016 को हुआ। यह योजना आपदा रोकथाम, शमन, राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित है।

50. रतन टाटा ने नैनो प्रोजेक्ट को सिंगूर से हटाकर कहां ले जाने का निर्णय लिया? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) साणंद
Solution:टाटा समूह ने प. बंगाल के सिंगूर से गुजरात के साणंद में अपनी बहुचर्चित लखटकिया कार नैनो के उत्पादन के लिए कारखाना लगाने का फैसला किया।