विविध (उत्तराखंड)

Total Questions: 29

11. उत्तरांचल के वृक्ष मानव नाम से प्रसिद्ध, मनुष्य का नाम है [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2002]

Correct Answer: (d) विशेश्वर दत्त सकलानी
Solution:उत्तरांचल (उत्तराखंड) के विशेश्वर दत्त सकलानी 'वृक्ष मानव' के नाम से जाने जाते हैं। वे उत्तरांचल की धरती पर गृक्षारोपण के कार्य में वर्ष 1949 से लगे रहे।

12. उत्तराखंड की 'जग्याल' फिल्म किस भाषा में बनी है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) गढ़वाली
Solution:'जम्वाल' उत्तराखंड की पहली गढ़वाली फिल्म थी, जिसका निर्माण वर्ष 1983 में पारासर गौर द्वारा किया गया।

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

A: उत्तराखंड राज्य का निचला हिमालयी क्षेत्र अधिक आबादी वाला है।

B : बाह्य हिमालय (शिवालिक) मुख्यतः वनाच्छादित है।

C: भाबर क्षेत्र (पाद प्रदेश) में अधिकांशतः मृदाओं के मोटे निक्षेप पाए जाते हैं।

Correct Answer: (a) A तथा B सही है।
Solution:

उत्तराखंड राज्य का निचला हिमालयी क्षेत्र अधिक आबादी वाला है। बाह्य अथवा शिवालिक हिमालय मुख्यतः वनाच्छादित है। भाबर क्षेत्र में अधिकांशतः मृदाओं के अति पतले निक्षेप पाए जाते हैं। यहां कंकड़ एवं पत्थर की अधिकता होती है।

14. उत्तरांचल में जड़ी-बूटियों की प्राप्त होने वाली किस्में लगभग हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2002]

Correct Answer: (b) 500
Solution:उत्तरांचल (उत्तराखंड) जड़ी-बूटियों का क्षेत्र कहा जाता है। आयुर्वेद ग्रंथ 'चरक संहिता' एवं 'रामायण' आदि ग्रंथों में इस क्षेत्र में प्राप्त होने वाली जड़ी-बूटियों का विवरण प्राप्त होता है। यहां पर लगभग 500 प्रकार की जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं।

15. उत्तराखंड के बाघ संरक्षण मिशन का ब्रांड एंबेसेडर कौन है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) महेन्द्र सिंह धौनी
Solution:प्रश्नकाल में सितंबर, 2010 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी को उत्तराखंड के बाघ संरक्षण मिशन का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया था। इनकी नियुक्ति तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने की थी।

16. जोशीमठ औली रोप-वे कब शुरू किया गया था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (d) नवंबर, 1994
Solution:जोशीमठ औली रोप-वे नवंबर, 1994 में प्रारंभ किया गया था। इसकी लंबाई 4.15 किमी. है। यह एशिया का सबसे लंबा रज्जुमार्ग (रोप-वे) है।

17. निम्नलिखित में से उत्तराखंड का कौन-सा एयरपोर्ट सर्वाधिक संचालन में है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) जौली ग्रांट
Solution:

प्रश्नगत विकल्पों में उत्तराखंड का सर्वाधिक संचालनगत एयरपोर्ट जौली ब्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में स्थित है। वर्ष 2014 में यहां से साढ़े तीन लाख से अधिक यात्रियों एवं 4810 वायुयानों का आवागमन दर्ज किया गया।

18. उत्तराखंड में द्वितीय राज्यभाषा का दर्जा किस भाषा को प्राप्त है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) संस्कृत
Solution:संस्कृत उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा है। जनवरी, 2010 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' द्वारा 'संस्कृत' को द्वितीय राज्यभाषा का दर्जा प्रदान किया गया।

19. उत्तराखंड में निम्नलिखित में से किस प्रकार के बैंकों की संख्या वर्ष 2020-2021 में न्यूनतम थी? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) जिला सहकारी बैंक
Solution:वर्ष 2020-2021 में उत्तराखंड में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कुल संख्या 1,456, क्षेत्रीय बैंकों की कुल संख्या 289, निजी बैंकों की कुल संख्या 338 तथा जिला सहकारी बैंकों की संख्या 274 थी। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

20. निम्न में से किस प्राकृतिक आपदा का उत्तराखंड में सर्वाधिक विनाशकारी प्रभाव हो सकता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (b) भूस्खलन
Solution:भूस्खलन का उत्तराखंड में सर्वाधिक विनाशकारी प्रभाव हो सकता है। इसका प्रमुख कारण यहां की अधिकांश बसावट का ढाल के किनारे पर अवस्थित होना है, जो भूकंप के दायरे में है। एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य के टिहरी गढ़वाल, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिले भूकंप जोन-5 में आते हैं, जो अतिसंवेदनशील है। भूकंप जोन-4, जिसे संवेदनशील घोषित किया गया है, के अंतर्गत देहरादून, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर तथा हरिद्वार आते हैं।