विविध (उत्तराखंड)

Total Questions: 29

21. उत्तराखंड में सर्वाधिक आवर्ती प्राकृतिक आपदा है- [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) भूस्खलन
Solution:उत्तराखंड में सर्वाधिक आवर्ती प्राकृतिक आपदा भूस्खलन है।

22. कलियासौड़ भूस्खलन क्षेत्र उत्तराखंड में कहां स्थित है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के मध्य में
Solution:उत्तराखंड में कलियासौड़ भूस्खलन क्षेत्र गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में रुद्रप्रयाग जिले और पौड़ी गढ़वाल जिले के मध्य में स्थित है। यह श्रीनगर- रुद्रप्रयाग राजमार्ग पर अलकनंदा नदी के बाएं तट पर स्थित है।

23. फूलों की घाटी स्थित है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (d) उत्तरांचल में
Solution:उत्तराखंड (पूर्व नाम उत्तरांचल) के चमोली जनपद में ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर फूलों की घाटी स्थित है। इसे विश्व धरोहर के रूप में शामिल किया गया है।

24. उत्तराखंड में विश्व धरोहर स्थान है- [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) फूलों की घाटी
Solution:उत्तराखंड (पूर्व नाम उत्तरांचल) के चमोली जनपद में ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर फूलों की घाटी स्थित है। इसे विश्व धरोहर के रूप में शामिल किया गया है।

25. टिहरी से संबंधित निम्न कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (d) विलय के पश्चात उस क्षेत्र को काटकर एक मंडल के रूप में बना दिया गया।
Solution:टिहरी राज्य भारतीय गणतंत्र में वर्ष 1949 में सम्मिलित हुआ। टिहरी बाघ प्रोजेक्ट वर्ष 1972 में प्रस्तावित किया गया तथा इसका निर्माण कार्य वर्ष 1978 में प्रारंभ हुआ। टिहरी बांध का निर्माण गढ़‌वाल हिमालय की महत्त्वपूर्ण नदी भागीरथी और सहायक नदी मिलंगना के संगम स्थल से 1.5 किमी. नीचे टिहरी में किया गया है। टिहरी राज्य, वर्ष 1949 के विलय के पश्चात तत्कालीन उत्तर प्रदेश के एक जनपद के रूप में अस्तित्व में आया था।

26. जून, 2013 की केदार घाटी की आपदा जिस नदी के जलागम क्षेत्र में भीषण वर्षा के कारण हुई, वह नदी थी- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) मंदाकिनी
Solution:केदारनाथ मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित उत्तर भारत का एक पवित्र तीर्थस्थल है। वर्ष 2013 में भारी वर्षा तथा पहाड़ों की बर्फ के तेजी से पिघलने के कारण मंदाकिनी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई, जिससे केदार घाटी तथा आस-पास का 18 किमी. का क्षेत्र प्रभावित हो गया।

27. निम्न में से कौन-सा भूकंप सर्वाधिक तीव्रता का था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (d) उत्तरकाशी 1991
Solution:दिए गए भूकंप एवं उनसे संबंधित तीव्रता का विवरण निम्नानुसार है-
भूकंपतीव्रता (रिक्टर पैमाने पर)
कैपकोट (1958)6.1
धारचूला (1980)6.5
चमोली (1999)6.4
उत्तरकाशी (1991)6.8

28. जनपद पिथौरागढ़ से 165 किमी. दूर स्थित स्थान जहां, ऊनी वस्तुएं, शाल, कालीन, पंखी, पशमीना दुशाले, जड़ी-बूटियां इत्यादि मिलती है, उसका नाम है - [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2002]

Correct Answer: (c) मुनिस्यारी
Solution:मुनिस्यार का शाब्दिक आशय 'मुनि का सेरा' अर्थात तपस्वियों की तपोस्थली है। इसी के नाम पर इसका नामकरण मुनिस्यारी हुआ। यहां पर ऊनी वस्त्र, शाल, कालीन, पंखी, पशमीना दुशाले, जड़ी-बूटियां आदि वस्तुएं प्राप्त होती है। यह स्थल पिथौरागढ़ जनपद से 165 किमी. दूर स्थित है।

29. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) श्री ए.पी. नवानी
Solution:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष एन.पी. नवानी थे, जिनका कार्यकाल 15 मई, 2001 से 14 अगस्त, 2001 तक था। इस प्रश्न के हिंदी और अंग्रेजी दोनों संस्करणों में उनका नाम ए.पी. नवानी दिया है, जो कि गलत है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) दिया गया था। वर्तमान में डॉ. रवि दत्त गोदियाल अक्टूबर, 2023 से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।