विविध (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 27

1. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. B.E.O. (Pre), 2019]

 

सूची-I  (लेखकों के नाम)

सूची-II (उपनाम)

A. सूर्यकान्त त्रिपाठी

1. मुंशी प्रेमचन्द

B. रघुपति सहाय

2. नागार्जुन

C. वैद्यनाथ मिश्र

3. निराला

D. धनपत राय श्रीवास्तव

4. फिराक गोरखपुरी

 

A

B

C

D

(a)

3

4

1

2

(b)

3

2

1

4

(c)

3

4

2

1

(d)

3

2

4

1

Correct Answer: (c)
Solution:सुमेलित है

सूची-I  (लेखकों के नाम)

सूची-II (उपनाम)

सूर्यकान्त त्रिपाठी

निराला

रघुपति सहाय

फिराक गोरखपुरी

वैद्यनाथ मिश्र

नागार्जुन

धनपत राय श्रीवास्तव

मुंशी प्रेमचन्द

2. 'गुलाबी गैंग आंदोलन' का संस्थापक कौन है? [U.P. RO/ARO. (Mains), 2016]

Correct Answer: (b) संपत पाल
Solution:'गुलाबी गैंग आंदोलन' की संस्थापक संपत पाल है। गुलाबी गैंग महिलाओं का वह समूह है, जो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गालित हुई इस संगठन का उद्देश्य महिलाओं की घरेलू हिंसा एवं अन्य हिंसात्मक कार्यवाही रोकने हेतु प्रतिक्रिया देना है।

3. अपने समय का चर्चित उपन्यास 'झीनी झीनी बीनी चदरिया के लेखक हैं- [U.P.R.O/A.R.O. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) अब्दुल बिस्मिल्लाह
Solution:'झीनी झीनी बीनी चदरिया' के लेखक अब्दुल बिस्मिल्लाह है। यह उपन्यास बनारस के बुनकरों के जीवन पर आधारित है।

4. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसा समुदाय है, जिसमें 'खाप पंचायत व्यवस्था' एक परंपरागत सामाजिक संगठन के रूप में पाई जाती है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) जाट
Solution:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 'खाप पंचायत व्यवस्था' जाट समुदाय में पाई जाती है। यह व्यवस्था परंपरागत सामाजिक संगठन के रूप में पाई जाती है। 'खाप पंचायत' की अपनी सामाजिक व्यवस्था है, जिसका उल्लंघन करने पर दंड दिया जाता है। यहां तक कि 'ऑनर किलिंग' के रूप में हत्या भी की जाती है।

5. भारत एवं एशिया का प्रथम डॉल्फिन शोध केंद्र एन.डी.आर.सी. की स्थापना गंगा नदी के तट पर किस शहर में की जा रही है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (b) पटना
Solution:भारत एवं एशिया का प्रथम डॉल्फिन शोध केंद्र एन.डी.आर.सी. की स्थापना पटना के गंगा नदी के तट पर की जा रही है।

6. हर्बर्ट रिस्ले (1901) के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवास क्षेत्र है- [U.P.R.O/A.R.O. (Mains) (Spl.), 2010]

Correct Answer: (b) आर्यों-द्रविडियन का
Solution:हर्बर्ट रिस्ले के अनुसार, उत्तर प्रदेश आर्य-द्रविडियन प्रजाति का निवास क्षेत्र है। आर्य-द्रविडियन प्रजाति उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त राजस्थान के कुछ क्षेत्रों तथा बिहार में निवास करती है।

7. निम्नलिखित में से कौन उत्तर प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष था? [U.P.P.C.S.(Pre), 2015]

Correct Answer: (d) अतुल गुप्ता
Solution:उत्तर प्रदेश में अब तक कुल पांच राज्य वित्तीय आयोगों का गठन किया जा चुका है। इन पांच राज्य वित्तीय आयोगों के अध्यक्ष का नाम एब उनका कार्यकाल इस प्रकार है-
क्रम संख्याअध्यक्ष का नामकार्यकाल
प्रथमश्री भाल चन्द्र शुक्ला22-10-1994 से 31-03-1997 तक
द्वितीयश्री टी.एन. धर25-02-2000 से 03-06-2002 तक
तृतीयश्री एस.ए.टी. रिजवी23-12-2004 से 31-08-2008 तक
चतुर्थश्री अतुल कुमार गुप्ता19-12-2011 से 19-12-2014 तक
पंचमश्री आनंद मिश्र01-10-2015 से

नोट समाचार-पत्रों के माध्यम से यह जानकारी हुई की श्री दीपक कुमार की अध्यक्षता में षष्ट्म वित्त आयोग का गठन किया जा चुका है, किंतु कोई आधिकारिक सूचना सरकार के द्वारा प्राप्त नहीं है।

8. उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त की पदधारण अवधि है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) 8 वर्ष
Solution:उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त की पदधारण अवधि वर्तमान में 8 वर्ष है। उत्तर प्रदेश लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1975 के तहत लोकायुक्त अथवा उप-लोकायुक्त की पदधारण अवधि, उसके पदधारण करने की तिथि से 6 वर्ष निर्धारित थी। लेकिन वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त (संशोधन) अधिनियम, 2012 के द्वारा इसकी पदधारण अवधि को 6 वर्ष से बढ़ाकर 8 वर्ष कर दिया गया। उ.प्र. सरकार ने उत्तर प्रदेश लोकायुक्त तथा उप लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक 2024 को 10 फरवरी, 2024 को पास कर दिया, जो उत्तर प्रदेश सरकारी गजट में 26 फरवरी, 2024 को अधिसूचित कर दी गई। अब लोकायुक्त व उप लोकायुक्त का कार्यकाल 5 वर्ष या अधिकतम 70 वर्ष की उम्र तक होगा।

9. निम्नलिखित में से कौन उत्तर प्रदेश के प्रथम लोकायुक्त थे? [U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (b) न्यायमूर्ति विशम्भर दयाल
Solution:उत्तर प्रदेश के प्रथम लोकायुक्तापूर्ति विशाल जिनक कार्यकाल 14 सितंबर, 1977 से 13 सितंबर, 1982 तक मुर्तजा हुसैन द्वितीय लोकायुक्त कार्यकाल 10 जनवरी 1983 में 10 जनवरी, 1989 तक) तथा न्यायमूर्ति के.एन. गोयल तृतीय जीवाला (कार्यकाल 28 जनवरी, 1989 से 28 जनवरी 1995 तक) में न्यायमूर्ति संजय मिश्रा 31 जनवरी 2016 से उत्तर प्रदेश के सातवे लोकायुक्त है। इनका कार्यकाल समापा हो चुका है, फिर भी गई निधुरित तक अपने पद पर बने रहेंगे। ध्यातव्य हो कि उत्तर प्रदेश लोकायुक्त तथा उपलोकायुक्त (संशोधन) विधेयक 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार ने पास कर दिया, जो उत्तर प्रदेश सरकारी गजट में 26 फरवरी, 2024 को अधिसूचित कर दी गई। अब लोकायुक्त उप लोकायुता का कार्यकाल 5 वर्ष या अधिकतम 70 वर्ष की उम्र तक होगा। इसरी पूर्व न्यायमूर्ति एन. के. मेहरोत्रा (कार्यकाल 16 मार्च, 2006 से 31 जनवरी, 2016 तक) उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त थे।

10. उत्तर प्रदेश में प्रथम दुग्ध सहकारी समिति की स्थापना हुई थी [U.P.R.O/A.R.O. (Mains), 2013]

Correct Answer: (d) इलाहाबाद में
Solution:सर्वप्रथम वर्ष 1907 में कटरा सहकारी दुग्ध समिति', इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की स्थापना के साथ प्रदेश की ही नहीं, वरन देश की पहली दुग्ध सहकारिता समिति का प्रादुर्भाव हुआ। वर्ष 1937 में देश के प्रथम दुग्ध संघ 'लखनऊ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि.' की स्थापना लखनऊ (उ.प्र.) में हुई थी।