विविध (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 27

11. उत्तर प्रदेश के किस जिले में देश के प्रथम पुलिस संग्रहालय की स्थापना की गई? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre), 2006]

Correct Answer: (c) गाजियाबाद
Solution:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में देश का प्रथम पुलिस संग्रहालय स्थापित किया गया है।

12. निम्न में से उत्तर प्रदेश के किस जनपद में आर्यमट्ट नक्षत्रशाला स्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (d) रामपुर
Solution:

आर्यभट्ट नक्षत्रशाला रामपुर में स्थित है। यह परियोजना डिजिटल लेजर तकनीकी पर आधारित है। उत्तर प्रदेश की भूतपूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसका नाम बदलकर 'भीमराव अम्बेडकर नक्षत्रशाला' कर दिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सितंबर, 2012 में इसका नाम 'आर्यभट्ट नक्षत्रशाला' कर दिया।

13. डॉ. भीमराव अम्बेडकर नामक नक्षत्रशाला स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (a) रामपुर में
Solution:आर्यभट्ट नक्षत्रशाला रामपुर में स्थित है। यह परियोजना डिजिटल लेजर तकनीकी पर आधारित है। उत्तर प्रदेश की भूतपूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसका नाम बदलकर 'भीमराव अम्बेडकर नक्षत्रशाला' कर दिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सितंबर, 2012 में इसका नाम 'आर्यभट्ट नक्षत्रशाला' कर दिया।

14. उ.प्र. में जवाहर तारामंडल (प्लेनेटेरियम) अवस्थित है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2015]

Correct Answer: (c) इलाहाबाद में
Solution:जवाहर तारामंडल (The Jawahar Planetarium) उ.प्र. के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में स्थित है। यह आनंद भवन के बगल में वर्ष 1979 में निर्मित किया गया। इसका प्रबंधन 'जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड' (1964 में स्थापित) द्वारा किया जाता है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

1. तीसरी रेल कोच फैक्टरी उ.प्र. के अमेठी में स्थापित की जा रही है।

2. उ.प्र. में फिरोजाबाद पॉटरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

3. यू.पी. डेस्को, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अंतर्गत एक निगम है।

4. प्रथम पॉलिएस्टर रेशा फैक्ट्री, उ.प्र. के बाराबंकी में स्थापित की गई है।

इन कथनों में-

Correct Answer: (c) केवल 3 तथा 4 सही हैं।
Solution:तीसरी रेल कोच फैक्टरी उ.प्र. के रायबरेली में स्थापित की गई है, न कि अमेठी में। उ.प्र. में फिरोजाबाद कांच उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। यू.पी. डेस्को उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग (IT & Electronic Department) के अंतर्गत आने वाला एक निगम है। प्रथम पॉलिएस्टर रेशा फैक्टरी, उ.प्र. के बाराबंकी में जनवरी, 1987 में स्थापित की गई थी। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

16. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें भारत की कुल पोलियो प्रभावित जनसंख्या की 82 प्रतिशत निवास करती है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2002]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:प्रश्नकाल में उत्तर प्रदेश में भारत के सर्वाधिक पोलियो रोगी पाए जाते थे। प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या होने के साथ-ही-साथ सर्वाधिक पोलियो रोगी भी थे। पोलियो एक विषाणुजनित रोग है। इस रोग का प्रभाव बच्चों पर पड़ता है। यह रोगी के केंद्रीय नाड़ी संस्थान को प्रभावित करता है, जिसके कारण रीढ़ की हड्डी और आंत की कोशिकाएं नष्ट हो जाती है। इसके लिए वर्ष 1957 में एल्बर्ट सेवीन ने पोलियो वैक्सीन की खोज की। वर्तमान में भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है।

17. उस जनपद को चिह्नित कीजिए, जिसमें जानवरों के लिए पॉली क्लिनिक नहीं है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2009]

Correct Answer: (b) झांसी
Solution:वर्तमान में उत्तर प्रदेश में विषय विशेषज्ञों द्वारा विशेष चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने हेतु तीन पशु चिकित्सा पॉली क्लीनिक क्रमशः लखनऊ, मुजफ्फरनगर एवं गोरखपुर में क्रियाशील हैं, जिनके माध्यम से रेडियोलॉ जिस्ट, सर्जन एवं गाइनेकोलॉजिस्ट द्वारा जानवरों के लिए विशेष रोग निदान सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त इटावा जनपद के सैफई तथा बागपत जनपद के बड़ौत में पॉली क्लिनिकों के भवन लगभग तैयार हो गए हैं। शीघ्र ही प्रत्येक मंडल स्तर पर ऐसे पॉली क्लिनिक स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।

18. निम्न में से कौन 'अनुषंगी नगर' है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (c) गाजियाबाद
Solution:उ. प्र. राज्य में स्थित गाजियाबाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region NCR) दिल्ली का अनुषंगी नगर (Satellite City) है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद को अब आर्थिक वृद्धि और औद्योगीकरण का त्रिभुज भी कहा जाता है।

19. उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम, 1950 अंतर्निहित है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (c) नवीं अनुसूची में
Solution:उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम, 1950 को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल कर (प्रविष्टि 11) इसे न्यायिक उन्मुक्ति प्रदान की गई है।

20. उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं कलात्मक निधि की देख-रेख करने के लिए स्थापित संस्कृति विभाग के कार्यों में कौन सा कार्य सम्मिलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) उसकी बिक्री
Solution:उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के कार्यों में ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं कलात्मक निधि का संरक्षण तथा प्रदर्शन, प्रकाशन और अभिलेखीकरण करना शामिल है. परंतु इसके कार्यों में बिक्री करना सम्मिलित नहीं है।