विविध (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 27

21. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) (Spl.), 2010]

Correct Answer: (d) चौरसिया नृत्य गोरखपुर
Solution:चौरसिया नृत्य गोरखपुर का नहीं है, बल्कि यह जौनपुर के कहारों द्वारा किया जाता है। शेष विकल्प सही हैं।

22. उत्तर प्रदेश का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र भारत के 22 क्रांतिक प्रदूषित क्षेत्रों में सम्मिलित है? [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2004]

Correct Answer: (d) सिंगरौली
Solution:केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा आईआईटी दिल्ली द्वारा देश के 88 औद्योगिक क्षेत्रों के सर्वेक्षण के पश्चात उत्तर प्रदेश के सिंगरौली को शीर्ष 22 क्रांतिक प्रदूषित क्षेत्रों (Critically Polluted Areas) में शामिल किया गया है।

23. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित नगरों में से किसे स्मार्ट सिटी विकास कार्यक्रम में विकास के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा नहीं चुना गया है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) गाजियाबाद
Solution:जून, 2015 में भारत सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन का शुभारंभकिया गया था। इस मिशन के तहत 100 स्मार्ट शहरों का विकास किया जाना है। उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद स्मार्ट सिटी विकास कार्यक्रम में विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा नहीं चुना गया है, जबकि विकल्प में दिए गए शेष तीनों शहर इसमें शामिल हैं। अब तक स्मार्ट सिटी विकास कार्यक्रम में इन शहरों के अतिरिक्त आगरा, वाराणसी, झांसी, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली शामिल है।

24. निम्नलिखित में से किस एक शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में उत्तर प्रदेश में 'कचरा मुक्त शहर' श्रेणी में स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया? [U.P.R.O/A.R.O. (Mains), 2021]

Correct Answer: (a) अलीगढ़
Solution:दिए गए विकल्पों में स्वच्छ सर्वेक्षण, 2021 में उत्तर प्रदेश में कचरा मुक्त शहर' श्रेणी में स्टार रेटिंग से अलीगढ़ शहर को सम्मानित किया गया।

25. उत्तर प्रदेश का वह जनपद कौन-सा है, जहां अल्प समुदाय का सर्वाधिक केंद्रीकरण है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008]

Correct Answer: (d) रामपुर
Solution:

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में अल्पसंख्यक समुदाय का सर्वाधिक केंद्रीकरण है।

26. पिछवाई चित्रकला किस देवता से संबंधित है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) श्रीनाथ जी/कृष्ण
Solution:पिछवाई चित्रकला श्रीनाथ जी कृष्ण से संबंधित है। पिछवाई शब्द का अर्थ है 'पीछेवाली'। कपड़े पर बनाए जाने वाले पिछवाई चित्र बड़े आकार के होते हैं। पूर्ण रूप से श्रीनाथ जी को समर्पित होने के कारण श्रीकृष्ण की लीलाओं के जीवन चरित्र की जानकारी देती इन चित्रकलाओं को मुख्य मूर्ति के पीछे दीवार पर लगाया जाता है। ये चित्रकलाएं मुख्य रूप से राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में प्रदर्शित की गई हैं।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा एक वक्तव्य सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2003]

Correct Answer: (b) डॉ. अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में अवस्थित है।
Solution:यमुना नदी इटावा से होकर जाती है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में अवस्थित है। यह केंद्रीय विश्वविद्यालय है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में स्थित है। यह राज्य विश्वविद्यालय है। डॉ. अम्बेडकर विश्वविद्यालय नाम से कोई संस्था लखनऊ में स्थित नहीं है। श्री टी.वी. राजेश्वर राव 8 जुलाई, 2004 से 27 जुलाई, 2009 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs), सूचना प्रौद्योगिकी की उच्च शिक्षा के लिए गठित की गई है। यह संस्थान (IIIT) इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में स्थित है।