विविध : खनिज (Part-II)

Total Questions: 32

1. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

सूची-I (लौह अयस्क क्षेत्र)सूची-II (राज्य)
A. बादाम पहाड़1. झारखंड
B. डल्लीराजहरा2. ओडिशा
C. कुद्रेमुख3. छत्तीसगढ़
D. नोआमुंडी4. कर्नाटक

कूट:

ABCD
(a)4231
(b)1324
(c)2341
(d)2143
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
(लौह अयस्क क्षेत्र)(राज्य)
बादाम पहाड़ओडिशा
डल्लीराजहराछत्तीसगढ़
कुद्रेमुखकर्नाटक
नोआमुंडीझारखंड

2. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (c) नेल्लोर - मैंगनीज
Solution:छत्तीसगढ़ में अवस्थित डल्लीराजहरा पहाड़ियां लौह अयस्क के उत्पादन के लिए, झारखंड राज्य में स्थित राखा खान तांबा उत्पादन के लिए तथा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्यों में विस्तारित अमरकंटक पठारी क्षेत्र बॉक्साइट उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। आंध्र प्रदेश में अवस्थित नेल्लोर क्षेत्र में मैंगनीज का नहीं, बल्कि तांबे और अभ्रक का उत्पादन होता है। अतः विकल्प (c) सही सुमेलित नहीं है।

3. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 1998]

सूची-I (खनिज पदार्थ)सूची-II (खनन क्षेत्र)
(A) ग्रेफाइट1. बेल्लारी
(B) सीसा2. डीडवाना
(C) लवण3. राम्पा
(D) चांदी4. जावर

कूट:

ABCD
(a)3421
(b)1423
(c)3142
(d)2314
Correct Answer: (a)
Solution:प्रश्नगत खनिज पदार्थों और उनके खनन क्षेत्रों का सुमेल इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
ग्रेफाइटराम्पा (आंध्र प्रदेश)
सीसाजावर क्षेत्र (राजस्थान)
लवणडीडवाना (राजस्थान)
चांदीबेल्लारी (कर्नाटक)

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

4. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तरं चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

सूची-I (स्थान)सूची-II (खनिज)
A. अंकलेश्वर1. लौह अयस्क
B. डल्लीराजहरा2. खनिज तेल
C. कोडरमा3. तांबा
D. खेतड़ी4. अभ्रक

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)2143
(c)4321
(d)3214
Correct Answer: (b)
Solution:अंकलेश्वर खनिज तेल क्षेत्र गुजरात के भरूच जिले में लगभग 38.98 वर्ग किमी. क्षेत्रफल [अंकलेश्वर (मुख्य) का पीएमएल (पेट्रोलियम माइनिंग लीज) क्षेत्रफल) में विस्तृत है। डल्लीराजहरा खानें छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित हैं। यहां से लौह अयस्क का उत्खनन किया जा रहा है। झारखंड का कोडरमा अभ्रक उत्पादन के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त यहां हजारीबाग, गिरिडीह जिलों से भी अभ्रक की प्राप्ति होती है। राजस्थान की खेतड़ी-सिंघाना एवं खो दरीबा और भगोनी खानों से तांबा प्राप्त होता है। अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

5. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

सूची-I (खनिज)सूची-II (उत्पादन क्षेत्र)
A. लौह अयस्क1. खेतड़ी
B. तांबा2. क्योंझर
C. कोयला3. कोडरमा
D. अभ्रक4. कोरबा

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)2143
(d)3241
Correct Answer: (c)
Solution:प्रश्नगत खनिजों तथा उनसे संबंधित उत्पादक क्षेत्रों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(खनिज)(उत्पादन क्षेत्र)
लौह अयस्कक्योंझर
तांबाखेतड़ी
कोयलाकोरबा
अभ्रककोडरमा

6. निम्न में तांबा, सोना, लोहा, कोयले का सही क्रम ढूंढ़ें- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) खेतड़ी-कोलार-कुद्रेमुख-झरिया
Solution:राजस्थान की खेतड़ी खान तांबा उत्पादन करने वाली देश की प्रमुख खान है। कर्नाटक की कोलार खान से स्वर्ण उत्पादन किया जा रहा है। कर्नाटक के चिकमगलूरू जिले में स्थित कुद्रेमुख खान से लौह अयस्क का उत्खनन किया जा रहा है। झारखंड की झरिया खान से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। अतः प्रश्नगत खनिजों एवं उनकी उत्पादक खानों का सही क्रम विकल्प (a) में निहित है।

7. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए। सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

सूची-Iसूची-II
A. स्वर्ण1. खेतड़ी
B. कोयला2. कोलार
C. तांबा3. कुद्रेमुख
D. लोहा4. झरिया

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)3412
(d)2413
Correct Answer: (d)
Solution:राजस्थान की खेतड़ी खान तांबा उत्पादन करने वाली देश की प्रमुख खान है। कर्नाटक की कोलार खान से स्वर्ण उत्पादन किया जा रहा है। कर्नाटक के चिकमगलूरू जिले में स्थित कुद्रेमुख खान से लौह अयस्क का उत्खनन किया जा रहा है। झारखंड की झरिया खान से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। अतः प्रश्नगत खनिजों एवं उनकी उत्पादक खानों का सही क्रम विकल्प (a) में निहित है।

8. निम्नलिखित में से किस राज्य का क्रोमाइट उत्पाद में लगभग एकाधिकार है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008*]

Correct Answer: (d) ओडिशा
Solution:इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2022 में दिए गए उत्पादन आंकड़ों के आधार पर ओडिशा का क्रोमाइट उत्पादन में लगभग एकाधिकार है।

9. निम्नांकित को सुमेल कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997]

(खनिज)(क्षेत्र)
A. जिप्सम1. झामर-कोटड़ा
B. तांबा2. रामपुरा-आगूचा
C. रॉक फॉस्फेट3. खो-दरीबा
D. सीसा एवं जस्ता4. जामसर

कूट:

ABCD
(a)3241
(b)2341
(c)4312
(d)1423
Correct Answer: (c)
Solution:राजस्थान के झामर-कोटड़ा (उदयपुर) में रॉक फॉस्फेट, खो-दरीबा (अलवर) में तांबा, जामसर (बीकानेर) में जिप्सम तथा रामपुरा-आगूचा (भीलवाड़ा) में सीसा एवं जस्ता के भंडार हैं।

10. सुमेलित कीजिए- [M.P. P.C.S. (Pre) 1991]

सूची-Iसूची-II
(A) खेतड़ी1. लोहा
(B) झरिया2. तांबा
(C) सिंहभूम3. कोयला
Correct Answer: (a) 1C, 2A, 3B
Solution:खेतड़ी राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित प्रमुख तांबा खान है। झरिया झारखंड राज्य की प्रमुख कोयला खान है। झारखंड का सिंहभूम क्षेत्र लौह अयस्क का प्रमुख उत्पादक है। अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।