विविध : खनिज (Part-II)

Total Questions: 32

21. भारत के कतिपय तटीय क्षेत्रों में, प्रचुर मात्रा में उपलब्ध इल्मेनाइट और रूटाइल निम्नलिखित में से किसके समृद्ध स्रोत हैं? [I.A.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) टाइटेनियम
Solution:भारत भारी खनिजों के बड़े संसाधनों से संपन्न है। यह मुख्य रूप से देश के तटीय हिस्सों और अंतर्देशीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। भारी खनिजों में सात खनिजों का एक समूह शामिल है, जिसमें इल्मेनाइट, ल्यूकॉक्सीन (ब्राउन इल्मेनाइट), रूटाइल, जिरकोन, सिलिमेनाइट, गार्नेट और मोनाजाइट का समूह है। इल्मेनाइट (FeO - TiO₂) एवं रूटाइल (TiO₂) टाइटेनियम के दो प्रमुख खनिज स्रोत हैं।

22. भारत का कौन-सा राज्य थोरियम उत्पादन में अग्रणी है? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022]

Correct Answer: (a) केरल
Solution:दिये गये विकल्प में केरल थोरियम उत्पादन में अग्रणी है। मोनाजाइट थोरियम का मुख्य स्रोत है। इंडियन रेयर अर्ब्स लिमिटेड (अब IREL (India) Limited) एर्नाकुलम जिले में उद्योगमंडल (अलुवा) में स्थित संयंत्र में मानावालाकुरिची (तमिलनाडु) से प्राप्त मोनाजाइट को संसाधित कर थोरियम उत्पादित करती है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज केरल में बहुतायत से मिलता है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) मोनाजाइट
Solution:केरल के समुद्री तट में मोनाजाइट परमाणु खनिज पाया जाता है। मोनाजाइट खनिज में थोरियम एवं यूरेनियम भी पाया जाता है। इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2022 के अनुसार सर्वाधिक मोनाजाइट संसाधन वाले 4 राज्य क्रमशः आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु एवं केरल हैं।

24. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2009]

1. भारत में थोरियम के कोई निक्षेप नहीं हैं।
2. केरल की मोनाजाइट बालुका में यूरेनियम होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:मोनाज़ाइट थोरियम, यूरेनियम, सीरियम, लैंथेनम आदि का मिश्रण होता है। यह केरल के तटीय क्षेत्रों सहित विभिन्न राज्यों में बड़ी मात्रा में पाया जाता है। भारत में थोरियम निक्षेप के व्यापक भंडार हैं। अतः पहला कथन गलत है, जबकि दूसरा कथन सही है।

25. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित करें तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

सूची-I(यूरेनियम केंद्र)सूची-II(राज्य)
(A) दोमाईसाइत1. राजस्थान
(B) लंबापुर2. कर्नाटक
(C) रोहेल3. मेघालय
(D) गोगी4. आंध्र प्रदेश

 

ABCD
(a)3412
(b)2134
(c)1342
(d)4231

 

Correct Answer: (a)
Solution:प्रश्नगत यूरेनियम केंद्र और उनसे संबंधित राज्यों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(यूरेनियम केंद्र)(राज्य)
दोमाईसाइतमेघालय
लंबापुरआंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना)
रोहेल/रोहिलराजस्थान
गोगीकर्नाटक

26. जादुगुडा प्रसिद्ध है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (d) यूरेनियम के लिए
Solution:जादुगुडा (Jaduguda) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित है। यह यूरेनियम उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है।

27. तुरामडीह में किस खनिज का खनन होता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) यूरेनियम
Solution:तुरामडीह (पूर्वी सिंहभूम, झारखंड) में यूरेनियम खनिज का खनन किया जाता है। यह जादुगुडा से लगभग 24 किमी. पश्चिम में स्थित है। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा यहां खनन कार्य किया जाता है।

28. छोटानागपुर पठार जिस संसाधन में समृद्ध है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) खनिज
Solution:छोटानागपुर पठार विभिन्न प्रकार के खनिजों के लिए प्रसिद्ध है।

29. कैमूर पठार किसके लिए प्रसिद्ध है? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) चूना पत्थर
Solution:कैमूर का पठार चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। बिहार में कैमूर पठार मुख्यतः रोहतास और कैमूर जिले में स्थित है। यह पठार शैल चूना पत्थर और बलुआ पत्थर से निर्मित है। इस पठार के चूना पत्थर के आधार पर बंजारी में सीमेंट उद्योग है।

30. सूची-I (खनिज) को सूची-II (स्थान) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

सूची-I(खनिज)सूची-II(स्थान)
A. कोयला1. गिरिडीह
B. तांबा2. जयनकोंडम
C. मैंगनीज3. अलवर
D. भूरा कोयला (लिग्नाइट)4. धारवाड़

 

ABCD
(a)1432
(b)2341
(c)1342
(d)2431

 

Correct Answer: (c)
Solution:प्रश्नगत खनिजों तथा उनसे संबंधित स्थानों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(खनिज)(स्थान)
कोयलागिरिडीह (झारखंड)
तांबाअलवर (राजस्थान)
मैंगनीजधारवाड़ (कर्नाटक)
भूरा कोयला (लिग्नाइट)जयनकोंडम (तमिलनाडु)