विविध (झारखंड)

Total Questions: 21

1. राजकुमारी कुष्ठ आश्रम, 1895 किस शहर में स्थापित किया गया था? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (a) देवघर
Solution:राजकुमारी कुष्ठ आश्रम, 1895 देवघर में स्थित है।

2. निम्नांकित में से लोटा पहाड़ की मुख्य पहचान क्या है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) प्रस्तर कालीन आदिमानवों का केंद्र
Solution:लोटा पहाड़ पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर के पास है। यह प्रस्तर कालीन आदि मानवों का केंद्र है।

3. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) का नेतृत्व कौन करता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) इनमें से कोई भी एक
Solution:'जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण' (DDMA) का नेतृत्व जिला कलेक्टर या डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट या डिप्टी कमिश्नर करता है। इस प्रकार झारखंड में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का नेतृत्व जिला दंडाधिकारी या जिला समाहर्ता करता है।

4. झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JSDMA) वर्ष में गठित की गई है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) 2010
Solution:झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JSDMA) का गठन वर्ष 2010 में किया गया था।

5. झारखंड में प्रथम परमवीर चक्र की उपाधि से गौरवान्वित किया गया था- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) एल्बर्ट एक्का
Solution:झारखंड के गुमला जिले में जन्मे एल्बर्ट एक्का वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार 'परमवीर चक्र' से सम्मानित किया गया था। परमवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित वह झारखंड के पहले निवासी हैं।

6. वर्ष 2016 के पद्मश्री अवॉर्ड से झारखंड के किस पर्यावरणविद् को सम्मानित किया गया है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) सिमोन उरांव
Solution:झारखंड निवासी सिमोन उरांव 'वाटरमैन' नाम से मशहूर हैं। इन्हें वर्ष 2016 में पर्यावरण संरक्षण के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

7. सन् 2016 में किस खिलाड़ी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) दीपिका कुमारी
Solution:प्रसिद्ध तीरंदाज दीपिका कुमारी को वर्ष 2016 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। वह तीरंदाजी विश्व कप फाइनल (2011, 2012, 2013 एवं 2015) में व्यक्तिगत स्पर्धा में चार रजत पदक जीत चुकी हैं। दिल्ली में वर्ष 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेल में भी उन्होंने व्यक्तिगत एवं टीम दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

8. सन् 2015 के गणतंत्र दिवस समारोह में जिस झांकी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, वह थी- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) मलूटी मंदिर
Solution:झांकी श्रेणी में वर्ष 2015 के गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड के 'मलूटी मंदिर' को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस समारोह में महाराष्ट्र के 'पंढरपुर वारी' को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था।

9. पंचधारा योजना संबंधित है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) नारी कल्याण एवं विकास से
Solution:मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1 नवंबर, 1991 से विशेषतः ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के कल्याण एवं विकास हेतु पंचधारा योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत वात्सल्य योजना, ग्राम्य योजना, आयुष्मती योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और कल्पवृक्ष योजना सन्निहित है।

10. गिरिडीह को किस वर्ष रेलवे से जोड़ा गया था? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (a) 1871
Solution:आर्थिक लाभ के लिए ब्रिटिश सरकार ने खनिज क्षेत्र तक पहुंचने के लिए 1871 ई. में गिरिडीह में रेलवे ट्रैक बिछाया।