विविध (झारखंड)

Total Questions: 21

11. ऊर्जा गंगा जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन झारखंड के किस जिले से नहीं गुजरेगी? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) प. सिंहभूम
Solution:24 अक्टूबर, 2016 को गैस वितरण हेतु ऊर्जा गंगा परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में किया था। यह परियोजना देश के पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल से गुजरेगी। ऊर्जा गंगा जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन झारखंड के 6 जिलों बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम एवं रांची से गुजरेगी।

12. संथाल जनजाति के सबसे प्रमुख देवता कौन हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (a) मरांग बुरु
Solution:संथाल जनजाति के सबसे प्रमुख देवता मरांग बुरु हैं।

13. शहीद निर्मल महतो पार्क जिसे झारखंड के झार पार्क प्रोग्राम में सम्मिलित किया गया, जिले ये हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) हजारीबाग
Solution:शहीद निर्मल महतो पार्क जिसे झारखंड के झार पार्क प्रोग्राम में सम्मिलित किया गया है, हजारीबाग में है। यह राज्य का पहला जुरासिक पार्क है।

14. झारखंड की सबसे पहली महिला जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) प्रेमलता अग्रवाल
Solution:प्रेमलता अग्रवाल झारखंड की पहली महिला हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। वे सातों महाद्वीपों के सात सर्वोच्च शिखरों पर चढ़ाई करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही हैं।

15. झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी जिसने ओलंपिक खेला- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) निक्की प्रधान
Solution:खूंटी जिले की निक्की प्रधान ओलंपिक्स में खेलने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं।

16. झारखंड निवासी दीपसेन गुप्ता का नाम किस खेल से जुड़ा हुआ है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) शतरंज
Solution:झारखंड निवासी दीपसेन गुप्ता शतरंज के खेल से जुड़े हुए हैं। इन्होंने वर्ष 2000 (अंडर 12 श्रेणी में) में विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता।

17. इनमें से किस वर्ष, झारखंड राज्य ने वर्षा की कमी के कारण गंभीर सूखे का अनुभव किया? [Jharkhand P.C.S. (Pre); 2016]

Correct Answer: (c) 2010
Solution:वर्ष 2010 में झारखंड राज्य ने वर्षा की कमी के कारण गंभीर सूखे का अनुभव किया। इस वर्ष सूखे के कारण राज्य के लगभग 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर धान का रोपण नहीं हो सका। राज्य में कुल खाद्यान्न उत्पादन घटकर लगभग आधा हो गया था।

18. झारखंड का पहला वाई-फाई ग्राम निम्नलिखित में से किस प्रखंड में स्थित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) कसमार
Solution:झारखंड का पहला वाई-फाई ग्राम बोकारो जिले के कसमार प्रखंड में स्थित गारी गांव है।

19. हाल ही में देश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए झारखंड राज्य एवं निम्नलिखित में से किसके बीच एम.ओ.यू. (M.O.U.) संपन्न हुआ है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) सी.सी.एल.
Solution:17 जून, 2015 को झारखंड सरकार ने सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) के साथ झारखंड खेल विश्वविद्यालय एवं झारखंड स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

20. किस फिल्म की पृष्ठभूमि झारखंड से संबंधित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (c) गैंग्स ऑफ वासेपुर
Solution:फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की पृष्ठभूमि झारखंड के धनबाद क्षेत्र से संबंधित है।