विविध (झारखंड)

Total Questions: 36

21. मोहन कुमारमंगलम स्टेडियम अवस्थित है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) बोकारो
Solution:मोहन कुमारमंगलम स्टेडियम बोकारो में अवस्थित है।

22. भारत का 90 प्रतिशत अभ्रक झारखंड में पाया जाता है। इस अभ्रक को क्या कहा जाता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (c) रूबी वेराइटी
Solution:झारखंड में सफेद अभ्रक पाया जाता है, जिसे रूबी अभ्रक कहते हैं।

23. तुरामडीह में किस खनिज का खनन होता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) यूरेनियम
Solution:तुरामडीह (पूर्वी सिंहभूम) में यूरेनियम खनिज का खनन किया जाता है। यह जादूगोड़ा से लगभग 24 किमी. पश्चिम में स्थित है। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा यहां खनन कार्य किया जाता है।

24. प. सिंहभूम में अवस्थित चिरिया प्रसिद्ध है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) लौह अयस्क खनन
Solution:प. सिंहभूम जिले में अवस्थित चिरिया 'लौह अयस्क खनन' के लिए प्रसिद्ध है।

25. बेंटोनाइट निक्षेप झारखंड में पाया जाता है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) साहिबगंज
Solution:बेंटोनाइट (Bentonite) निक्षेप झारखंड के साहिबगंज में पाया जाता है। यहां भारत में बेंटोनाइट के कुल भंडार का 0.17 प्रतिशत भंडार मौजूद है। इंडियन मिनिरल्स ईयरबुक, 2021 के अनुसार 1 अप्रैल, 2021 की स्थिति के अनुसार, बेंटोनाइट झारखंड के पाकुड़ एवं साहिबगंज जिलों में पाया जाता है।

26. लांगड़े क्या है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) एक प्रकार का नृत्य
Solution:लांगड़े एक प्रकार का नृत्य है, जिसे डाहार नृत्य भी कहते हैं। यह माघ महीने का नृत्य है। माघ बांगा पर्व पर यह नृत्य किया जाता है। इसका एक प्रारूप बाहा नृत्य भी है, जो फाल्गुन महीने में किया जाता है। यह नृत्य सरहुल (बाहा पर्व) के उपलक्ष्य में किया जाता है।

27. कजली कब गाया जाता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) वर्षा ऋतु में
Solution:कजली वर्षा ऋतु (सावन भादो) में गाया जाता है। यह उत्तर प्रदेश के प्रचलित लोकगीतों में से एक है, जिसका मुख्य केंद्र वाराणसी तथा मिर्जापुर क्षेत्र है।

28. पाइका क्या है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (a) नृत्य
Solution:'पाइका' झारखंड का नृत्य है, जो रंग-बिरंगे सैनिक वेश में किया जाता है। यह गीत रहित नृत्य पुरुष प्रधान नृत्य होते हैं।

29. झारखंड के किस नृत्य-शैली को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि मिली है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (d) छऊ
Solution:छऊ नृत्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि मिली है। छऊ नृत्य झारखंड प्रांत के सरायकेला-खरसावां जिले में प्रचलित लोकनृत्य है। इसके अतिरिक्त इस नृत्य का प्रचलन मयूरभंज (ओडिशा) तथा पुरुलिया (प. बंगाल) में भी है। इस नृत्य का विदेश में सर्वप्रथम प्रदर्शन सरायकेला के राजकुमार सुधेंद्र नारायण सिंह ने करवाया था। यह पुरुष प्रधान नृत्य है।

30. झारखंड निवासी ललित मोहन राय का नाम किस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (c) चित्रकारी
Solution:झारखंड निवासी ललित मोहन राय एक प्रसिद्ध चित्रकार हैं।