विविध तथ्य (भाग-I)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2022]

1. किसी पादप या प्राणी की आयु का आकलन करने के लिए

2. समान दिखने वाली प्रजातियों के बीच भिन्नता जानने के लिए

3. प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में अवांछित प्राणी या पादप सामग्री को पहचानने के लिए

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) 2 और 3
Solution:DNA बारकोडिंग एक आनुवांशिक प्रौद्योगिकी है, जो किसी प्रजाति के जीनोम में विद्यमान डी.एन.ए. के मानक लघु खंड के विशिष्ट अनुक्रम द्वारा उस प्रजाति की पहचान करती है। इस प्रौद्योगिकी का प्रयोग समान दिखने वाली प्रजातियों के मध्य भिन्नता जानने एवं प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में मिली हुई अवांछित प्राणी या पादप सामग्री को पहचानने हेतु किया जाता है। यद्यपि इसका प्रयोग पादप या प्राणियों की आयु के आकलन के लिए प्रचलित नहीं है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

22. कौन-सा भारतीय वैज्ञानिक, 'यूनेप' (UNEP) द्वारा "फादर ऑफ इकोनॉमिक इकोलॉजी" अभिम्यत है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) एम.एस. स्वामीनाथन
Solution:प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा "फादर ऑफ इकोनॉमिक इकोलॉजी" की उपाधि दी गई है।

23. विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) की स्थापना कब हुई थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) 7 अप्रैल (1948)
Solution:विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं समझ विकसित कराने की संस्था है।

24. प्रायद्वीपीय भारत निम्न हिम युगों में से किस युग में हिमानीकृत हुआ? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) प्लीस्टोसीन हिम युग
Solution:प्लीस्टोसीन हिम युग के विभिन्न समयों में स्थल का अधिकांश भाग हिमचादर द्वारा आच्छादित हुआ था। परिणामस्वरूप हिमनद के अप- रदन तथा निक्षेप द्वारा कई नए-नए स्थलरूपों का विकास हुआ। इसके अतिरिक्त पूर्व निर्मित स्थलरूपों में परिवर्तन तथा सुधार हुए, सागर तल में महान परिवर्तन हुए, स्थल भागों में अवतलन एवं उत्थान हुए तथा सागरीय जीव भी पर्याप्त रूप में प्रभावित हुए।

25. बंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2014]

1. यह पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है।

2. यह क्रिया-आधारित अनुसंधान, शिक्षा एवं लोक जागरूकता के माध्यम से प्रकृति को बचाने का प्रयास करता है।

3. यह आम जनता के लिए प्रकृति खोज-यात्राओं एवं शिविरों का आयोजन एवं संचालन करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) केवल 2 और 3
Solution:'बंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी' (BNHS) 1883 ई. में स्थापित एक गैर-सरकारी संगठन है, जो भारत में संरक्षण और जैव विविधता संबंधी शोध में संलग्न है। यह क्रिया-आधारित अनुसंधान, शिक्षा एवं लोक जागरूकता के माध्यम से प्रकृति को बचाने का प्रयास करता है, साथ ही यह आम जनता के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकृति की खोज-यात्राओं एवं शिविरों का आयोजन एवं संचालन भी करता है।

26. भारत के सबसे बड़े चरखे के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

1. इसका उद्घाटन नोएडा में हुआ।

2. यह उपयोग किए हुए प्लास्टिक कचरे से बना है।

नीचे दिए कूट में से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) 1 तथा 2 दोनों
Solution:महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नोएडा में प्लास्टिक कचरे से निर्मित सबसे बड़े चरखे का लोकार्पण किया गया।

27. वैज्ञानिकों की निम्न टीमों में किसने सर्वप्रथम अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद्र का पता लगाया ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) ब्रिटिश टीम ने
Solution:सर्वप्रथम ब्रिटिश दल ने वर्ष 1985 में 'टोटल ओजोन मैपिंग स्पेक्ट्रोमीटर' की मदद से अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद्र का पता लगाया था।

28. सूर्य से आने वाला हानिकारक पराबैंगनी विकिरण कारण हो सकता है [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) त्वचीय कैंसर का
Solution:सूर्य से आने वाले हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से त्वचा कैंसर होने का खतरा रहता है। अधिक समय तक सूर्य के पराबैंगनी विकिरण के शरीर पर पड़ने पर डीएनए में आनुवांशिक उत्परिवर्तन हो सकता है, जो त्वचा कैंसर का कारण बन सकता है। ध्यातव्य है, कि सूर्य की पराबैंगनी किरणों को सामान्यतया तीन वर्गों में बांटा जाता है। इन्हें UV-A, UV-B तथा UV-C किरणें कहा जाता है। UV-A तथा UV-B किरणों का त्वचा पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है, UV-C (100-280 nm) भी अत्यंत घातक होती है, परंतु पृथ्वी सतह तक नहीं पहुंच पाती है।

29. कथन : [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010 U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

कथन (A): ओजोन जैविक जीवन के लिए परमावश्यक है।

कारण (R) : ओजोन परत पृथ्वी को उच्च ऊर्जा विकिरण से संरक्षित करती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (a) (A) एवं (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:ओजोन परत सूर्य के उच्च आवृत्ति के पराबैंगनी प्रकाश की 93-99 प्रतिशत मात्रा अवशोषित कर लेती है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिए हानिकारक है। ओजोन परत के अभाव में पृथ्वी पर सूर्य की पराबैंगनी (Ultraviolet) किरणों से जैविक जीवन को अत्यधिक क्षति पहुंचेगी। इस दृष्टि से कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है।

30. कथन : [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

कथन (A): एल्युमीनियम हरी धातु है।

कारण (R) : वह लकड़ी का स्थान लेकर वनों को बचाती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:एल्युमीनियम को इसके पर्यावरणीय हितैषी स्वरूप (अल्प क्षरण एवं पुनर्चक्रण में कम ऊर्जा खपत) होने के कारण हरी धातु कहा जाता है। एल्युमीनियम का लकड़ी के स्थान पर प्रयोग नगण्य ही होता है। एल्युमीनियम को हरी धातु इसलिए भी कहते हैं, क्योंकि इसके पुनः उत्पादन की प्रक्रिया में ऊर्जा की काफी बचत होती है।