विविध तथ्य (भाग-I)

Total Questions: 50

31. भारत के एक विशेष क्षेत्र में, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों में रूपांतरित कर देते हैं। जैसे-जैसे समय गुजरता है, ये पुल और अधिक मज़बूत होते जाते हैं। ये अनोखे 'जीवित जड़ पुल' कहां पाए जाते हैं? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) मेघालय
Solution:अगर किसी पेड़ को काटे बिना उससे पुल बना दिया जाए, तो उस पुल को ही जीवित पुल या प्राकृतिक पुल कहते हैं। मेघालय राज्य में कई जीवित पुल हैं।

32. कथन : [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

कथन (A): वन नवीकरणीय संसाधन है।

कारण (R) : ये पर्यावरण की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:नवीकरणीय संसाधन वे होते हैं, जो एक बार उपयोग होने के बाद पुनः उपयोग में लाए जा सकते हैं। अतः वन एक नवीकरणीय संसाधन है, क्योंकि इनके एक बार संपोषित दोहन के बाद पुनः दोहन किया जा सकता है। निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि वनों से पर्यावरण की गुणवत्ता बढ़ती है, क्योंकि वन पर्यावरण से कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण कर ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।

33. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O (Pre) 2016]

कथन (A) : प्राकृतिक साधन वे होते हैं, जो किसी क्षेत्र में स्थित हैं तथा भविष्य में भी प्रयोग में लाए जा सकते हैं।

कथन (R) : किसी वास्तविक प्राकृतिक संसाधन का विकास प्रौद्योगिकी एवं उत्पादन लागत पर निर्भर होता है।

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
Solution:विकास के चरण के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों को निम्न समूहों में विभाजित किया जा सकता है:- (i) संभाव्य संसाधन (Potential Resources), (ii) वास्तविक संसाधन (Actual Resources) एवं (iii) आरक्षित संसाधन (Reserve Resources)। वास्तविक संसाधन वे हैं, जिनका सर्वेक्षण किया गया है तथा उनकी मात्रा एवं गुणवत्ता का पता लगाया गया है और जिनका वर्तमान समय में प्रयोग किया जा रहा है। किसी वास्तविक संसाधन का विकास उपलब्ध प्रौद्योगिकी तथा लागत पर निर्भर करता है।

34. वन ह्रास का मुख्य कारण है- [U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) औद्योगिक विकास
Solution:वन ह्रास का मुख्य कारण तेजी से हो रहा औद्योगीकरण ही है, जिसमें वनों को काटकर नगरों की स्थापना की जा रही है एवं लकड़ियों का दोहन किया जा रहा है तथा खाली हो रही भूमि का उपयोग कृषि के लिए किया जा रहा है।

35. जलवायु के प्रमुख घटक, जो झारखंड राज्य के वन के क्षेत्र की जलवायु को प्रभावित कर रहे हैं- [J.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) जंगल की आग
Solution:झारखंड राज्य के वन के क्षेत्र की जलवायु को प्रभावित करने वाला प्रमुख घटक जंगल की आग है। जंगल की आग से झारखंड के प्रभावित होने वाले जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, हजारीबाग, पलामू आदि हैं। जंगल की आग झारखंड के आरक्षित एवं संरक्षित वनों में भी प्रमुख समस्या है।

36. भारत के निम्नलिखित में से कौन नगर वृक्षारोपण में विशिष्टता रखता है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) वालपराई
Solution:वालपराई नगर तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित है, यह उक्त विकल्पों में वृक्षारोपण में विशिष्टता रखने वाला भारत का नगर है।

37. निम्न में से कौन-सा भारत में निर्वनीकरण का प्रभाव नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006 M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) नगरीकरण
Solution:नगरीकरण निर्वनीकरण का प्रभाव नहीं है, बल्कि यह निर्वनीकरण के कारणों में से एक है। बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नगरों और वास स्थानों का विस्तार वनों एवं जैव विविधता को प्रभावित करता है। नगरों की आवश्यकताओं के संदर्भ में भी वनों की कटाई से वन क्षेत्र कम हुए हैं। इसके विपरीत हिमालय में जल स्रोतों का सूखना, जैव विविधता की हानि, मृदा अपरदन एवं वनोन्मूलन निर्वनीकरण के प्रभाव हैं।

38. नगालैंड के पर्वत क्रमशः बंजर होते जा रहे हैं, उसका प्रमुख कारण है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) झूम कृषि
Solution:नगालैंड के पर्वत क्रमशः बंजर होते जा रहे हैं, इसका प्रमुख कारण यहां की स्थानीय जातियों द्वारा व्यापक पैमाने पर की जाने वाली झूम कृषि है।

39. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O (Pre) 2016]

कथन (A): भारत में वन क्षेत्र का हास भारत के जनांकिकीय संक्रमण से प्रत्यक्षतः संबंधित रहा है।

कारण (R): वन क्षेत्र एवं जनसंख्या वृद्धि में प्रायः नकारात्मक संबंध होता है।

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
Solution:भारत में वन क्षेत्र का ह्रास भारत के जनांकिकीय संक्रमण से प्रत्यक्षतः संबंधित रहा है, क्योंकि जनसंख्या बढ़ने के कारण वन क्षेत्र पर दबाव बढ़ता है। कृषि, आवास, नगरीकरण, उद्योग आदि के कारण वन क्षेत्रों को काट दिया जाता है। वन क्षेत्र एवं जनसंख्या वृद्धि में प्रायः नकारात्मक संबंध होता है। सामान्यतया विकासशील देशों में जनसंख्या वृद्धि के साथ वन क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जबकि विकसित देशों में ऐसा नहीं होता। पर्यावरणीय जागरूकता एवं वन क्षेत्रों के प्रति संवेदनशीलता के कारण विकसित देशों में वन क्षेत्रों में प्रायः वृद्धि देखी जाती है। हालांकि अधिकांश देशों में जनसंख्या वृद्धि, वन क्षेत्र को दुषमभावित ही करती है।

40. निम्नलिखित में से कौन जैव अपघटनीय प्रदूषक है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) सीवेज
Solution:ऐसे प्रदूषक जिनका सूक्ष्म जीवधारियों (Micro-Organisms) द्वारा पूर्ण विघटन किया जा सके जैव अपघटनीय प्रदूषक कहलाते हैं। ये पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) के लिए उपयोगी हो सकते हैं। उदाहरण सीवेज, कागज, लकड़ी आदि।