विविध तथ्य (भाग-I)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से कौन-सा जैव निम्नीकरणीय है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) रबर
Solution:वे पदार्थ जो जैविक प्रक्रम द्वारा अपघटित हो जाते हैं, जैव निम्नीकरणीय कहलाते हैं। दिए गए विकल्पों में से रबर (प्राकृतिक) जैव निम्नीकरणीय है।

42. निम्नलिखित में से कौन-सा बायोडिग्रेडेबल प्रदूषण नहीं है? [U.P.P.C.S.(Pre) 2023]

Correct Answer: (b) कीटनाशक
Solution:कांच, प्लास्टिक, कीटनाशक ई-अपशिष्ट तथा कृत्रिम रबड़ आदि गैर- जैव निम्नीकरण (non-Biodegradable) प्रदूषक हैं, जबकि मल, मूत्र अन्य घरेलू अपशिष्ट जैव निम्नीकरणीय प्रदूषक हैं।

43. मानव-जनित पर्यावरणीय प्रदूषण कहलाते हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) एंथ्रोपोजेनिक
Solution:मनुष्यों द्वारा उत्पन्न प्रदूषण को एंथ्रोपोजेनिक प्रदूषण की श्रेणी में रखा जाता है। मानवीय क्रियाओं द्वारा पर्यावरण में डाले गए रासायनिक एवं जैविक कचरे को एंथ्रोपोजेनिक (Anthropogenic) प्रदूषक की संज्ञा दी जाती है। अजैव निम्नीकरणीय प्रदूषक मुख्यतया मानव-जनित (एंथ्रोपोजेनिक) प्रदूषण के कारण पर्यावरण में प्रवेश करते हैं। इन प्रदूषकों का या तो अपघटन नहीं होता या प्रकृति के अपघटकों के द्वारा अपघटन बहुत ही धीरे-धीरे होता है। इसलिए मानव जनित जैव अनिम्नीकरणीय प्रदूषकों को नियंत्रित करना बहुत कठिन हो जाता है।

44. मानव गतिविधियों से परिवर्तित पर्यावरण कहलाता है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) एंथ्रोपोजेनिक पर्यावरण
Solution:सामान्य तौर पर, प्रकृति पर मानवीय प्रभाव को एंथ्रोपोजेनिक कहा जाता है। स्पष्ट है कि मानव गतिविधियों से परिवर्तित पर्यावरण एंथ्रोपोजेनिक पर्यावरण कहलाएगा।

45. जैव विघटित प्रदूषक है - [U.P. P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) वाहित मल
Solution:ऐसे प्रदूषक जो सूक्ष्म जीवों जैसे-जीवाणु आदि के द्वारा समय के साथ प्रकृति में सरल, हानिरहित तत्वों में विघटित कर दिए जाते हैं, 'जैव विघटित प्रदूषक' कहलाते हैं। जैव विघटित प्रदूषकों के कुछ उदाहरण हैं- घरेलू अपशिष्ट (कचरा), मूत्र तथा मल, वाहित मल आदि। जैव निम्नीकरणीय प्रदूषक या जैव विघटित प्रदूषक जैसे कि घर का कूड़ा, पशुओं के मल-मूत्र, सीवेज इत्यादि का अपघटकों द्वारा पूरी तरह अपघटन कर दिया जाता है। इसीलिए जैव निम्नीकरणीय प्रदूषकों को आसानी से प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

46. दक्षिण एशियाई समुद्र क्षेत्र में तेल और रासायनिक प्रदूषण पर सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और एस.ए.सी.ई.पी. के बीच समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) को मंजूरी दे दी है। एस.ए.सी.ई. पी. क्या है? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम
Solution:समुद्री क्षेत्र में तेल तथा रासायनिक प्रदूषण पर सहयोग के लिए भारत और दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (South Asia Cooperative En- vironment Programme - SACEP) के मध्य समझौता ज्ञापन को स्वीकृति दी। SACEP दक्षिण एशियाई देशों द्वारा इस क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, प्रबंधन और वृद्धि को बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिए वर्ष 1982 में स्थापित एक अंतरसरकारी संगठन है।

47. महासागरों का अम्लीकरण बढ़ रहा है। यह घटना क्यों चिंता का विषय है? [I.A.S (Pre) 2012, M.P.P.C.S.(Pre) 2023]

1. कैल्शियमी पादप प्लवक की वृद्धि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।

2. प्रवाल भित्ति की वृद्धि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।

3. कुछ प्राणी, जिनके डिंभक पादप प्लवकीय होते हैं, की उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।

4. मेघ बीजन और मेघों का बनना प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1, 2 और 3
Solution:महासागरों में बढ़ते अम्लीकरण के कारण कैल्शियमी पादप प्लवक की वृद्धि और उत्तरजीविता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसी प्रकार का प्रभाव प्रवाल भित्ति एवं कुछ प्राणी जिनके डिंभक पादप प्लवकीय होते हैं, पर पड़ेगा। ध्यातव्य है कि CO₂ के लिए समुद्र एक भंडार गृह की 2 तरह कार्य करता है, मानवजनित क्रिया-कलापों से उत्पादित एक-तिहाई CO₂ को अवशोषित कर, जलवायु परिवर्तन हेतु यह बफर जोन की तरह कार्य करता है। अनुसंधानों में यह बात सामने आई है कि समुद्र द्वारा बड़ी मात्रा में CO₂ को अवशोषित करना वहां के पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित कर रहा है। समुद्री अम्लीयता में यह बढ़ोत्तरी प्रवाल विरंजन (Coral Bleaching) की घटना के लिए उत्तरदायी है।

48. भारत के समुद्री जल में हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई है। इस संवृत्ति का/के क्या कारक तत्व हो सकता है/सकते हैं? [I.A.S. (Pre) 2011]

1. ज्वारनदमुख से पोषकों का प्रस्राव

2. मानसून में भूमि से जलवाह

3. समुद्रों में उत्प्रवाह

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:भारत के समुद्री जल में हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन में वृद्धि के प्रमुख कारकों में ज्वारनदमुख से पोषकों का प्रस्राव, मानसून में भूमि से जलवाह तथा समुद्रों में उत्प्रवाह (Upwelling) शामिल हैं। ध्यातव्य है कि नदियों एवं वर्षा द्वारा लाया गया सीवेज, कृषि अपशिष्ट कीटनाशक एवं उर्वरक, भारी धातुएं, प्लास्टिक आदि समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र को हानि पहुंचाते हैं। इससे नाइट्रोजन की मात्रा में वृद्धि होती है। नाइट्रोजन की अधिक मात्रा शैवालों की तीव्र वृद्धि को प्रेरित करती है।

49. निम्नलिखित में से कहां अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन का मुख्यालय स्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) लंदन
Solution:वर्ष 1948 में जेनेवा के एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन का औपचारिक रूप से गठन किया गया, जिसका उस समय वास्तविक नाम 'अंतर-सरकारी समुद्री सलाहकार संगठन' (Inter-Governmental Maritime Consultative Organi- zation-IMCO) था। लेकिन वर्ष 1982 में इस संगठन का नाम बदलकर 'अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन' (International Maritime Organization- IMO) कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन का मुख्यालय लंदन (ब्रिटेन) में है।

50. ध्वनि प्रदूषण को मापने हेतु निम्नलिखित में किस इकाई का प्रयोग करते हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (b) डेसीबल
Solution:उच्च तीव्रता की ध्वनि या अवांछित शोर जो हमारे वातावरण में अशांति उत्पन्न करती है, ध्वनि प्रदूषण कहलाती है। ध्वनि प्रदूषण को मापने के लिए प्रयुक्त इकाई डेसीबल (dB) है।