विविध (परंपरागत सामान्य ज्ञान) भाग-II

Total Questions: 30

1. भारत के किस संघ राज्य क्षेत्र के नाम पर एक समुद्र का नाम है? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
Solution:अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के नाम पर एक समुद्र है। इसका नाम अंडमान सागर है। बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीपों की लंबी श्रृंखला जो उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह कही जाती है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल द्वीप/आइसलेट्स / रॉकी आउटक्रॉप्स की संख्या 836 है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सी मणिपुर राज्य की एक भारतीय युद्ध-कला है? [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) थांग-टा
Solution:थांग-टा मणिपुर राज्य की एक भारतीय युद्ध कला है। थांग-टा का अर्थ होता है-तलवार और भाला चलाने की कला। इस कला को 'हुयेन लालॉन्ग' यानि सुरक्षित रक्षा की विधि के रूप में जाना जाता हैं।

3. भारत-चीन सीमा को कितने सेक्टरों में बांटा गया है? [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) 3
Solution:भारत-चीन सीमा को 3 सेक्टरों में बांटा गया है, पश्चिमी क्षेत्र, मध्य क्षेत्र एवं पूर्वी क्षेत्र। पश्चिमी क्षेत्र लद्दाख में स्थित है, मध्य क्षेत्र उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में स्थित है जबकि पूर्वी क्षेत्र सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक फैला है।

4. भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018, जिसे 21 अप्रैल, 2018 को लागू किया गया था, को किस क्षेत्र सीमा तक विस्तारित किया गया है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) संपूर्ण भारत
Solution:भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018, जिसे 21 अप्रैल, 2018 को लागू किया गया था, को संपूर्ण भारत में विस्तारित किया गया है। वर्ष 2018 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम कानून को लाने का उद्देश्य, कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए देश छोड़ने वाले आर्थिक अपराधियों को रोकना है।

5. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं- [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

(A) झारखंड में सरहुल उत्सव मनाया जाता है।

(B) सरहुल उत्सव के अवसर पर साल के वृक्ष के फूल एकत्र कर देवताओं को भेंट किए जाते हैं।

(C) साल के वृक्ष के फूल भूमि में उर्वरता का प्रतीक हैं।

Correct Answer: (a) सभी A, B और C
Solution:चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया को प्रारंभ होने वाला सरहुल पर्व झारखंड में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। सरहुल पर्व पर पेड़ और प्रकृति के तत्वों की पूजा होती है और इस दिन झारखंड में राजकीय अवकाश रहता है। इस अवसर पर साल के वृक्ष के फूल एकत्र कर देवताओं को भेंट किए जाते हैं। इन फूलों को भूमि में उर्वरता का प्रतीक माना जाता है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य दही हांडी को एक खेल आयोजन के रूप में मान्यता देता है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) महाराष्ट्र
Solution:महाराष्ट्र राज्य दही हांडी को एक खेल आयोजन के रूप में मान्यता देता है। दही हांडी खेल पारंपरिक रूप से भगवान कृष्ण के जन्मदिन, जन्माष्टमी के उत्सव के समय खेला जाता है, जो दही और मक्खन चुराने की उनकी बचपन की शरारत को दर्शाता है।

7. निम्नलिखित में से कौन 1700 ईसा पूर्व में हथियारों के निर्माण के लिए सबसे पहले लोहे का इस्तेमाल करने वाले देशों में से एक था? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) रोमानिया
Solution:रोमानिया एक दक्षिण-पूर्वी देश है, जिसे लगभग 1700 ईसा पूर्व में हथियारों के निर्माण के लिए सबसे पहले लोहे का इस्तेमाल करने वाले देशों में से एक माना जाता है।

8. भारतीय पंचांग के अनुसार, वसंत ऋतु किन महीनों में आती है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (II-पाली), Phaxe-XI 28 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) चैत्र-वैशाख
Solution:भारतीय पंचांग के अनुसार, वसंत ऋतु का आगमन चैत्र-वैशाख माह में होता है। भारतीय पंचांग के अनुसार, वर्ष का पहला महीना चैत्र है और अंतिम महीना फाल्गुन है। वसंत ऋतु फरवरी, मार्च और अप्रैल के मध्य होता है। ऐसा माना जाता है कि माघ महीने की शुक्ल पंचमी से वसंत ऋतु का आगमन होता है।

9. शिक्षा मंत्रालय की समग्र शिक्षा योजना के तहत स्कूलों और छात्रावासों का नाम बदलकर ....... के नाम पर रखा जाएगा। [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) नेताजी सुभाष चंद्र बोस
Solution:नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए, शिक्षा मंत्रालय ने समग्र शिक्षा योजना के तहत वित्त पोषित आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का नाम 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय' विद्यालय/छात्रावास रखने का निर्णय लिया है। समग्र शिक्षा योजना तीन योजनाओं (सर्वशिक्षा अभियान, शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम, कार्यक्रम राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) को सम्मिलित करने के बाद शुरू की गई।

10. भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर इन चीफ होने के नाते गणतंत्र दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट के दौरान सशस्त्र बलों के विभिन्न रेजिमेंटों की सलामी कौन लेता है? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) भारत के राष्ट्रपति
Solution:भारत के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों की विभिन्न रेजिमेंटों के मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेते हैं। भारत के राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ हैं, इसलिए गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सलामी लेना उनके लिए एक परंपरा है।