विविध परियोजनाएं (Part-I)

Total Questions: 35

21. सूची-1 व सूची-II का सुमेल कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1995]

सूची-I(परियोजना)सूची-II(अवस्थिति)
A. भाखड़ा1. कृष्णा
B. हीराकुड2. पेरियार
C. इडुक्की3. महानदी
D. नागार्जुन सागर4. सतलज

 

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)3412
(d)4132

 

Correct Answer: (b) A-4, B-3, C-2, D-1
Solution:
(परियोजना)(अवस्थिति)
भाखड़ासतलज नदी
हीराकुडमहानदी नदी
इडुक्कीपेरियार नदी
नागार्जुन सागरकृष्णा नदी

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 1999]

सूची-1 (नदियां)सूची-II
(बांध)
A. कावेरी1. अलमट्टी
B. कृष्णा2. मेदूर
C. नर्मदा3. गांधी सागर
D. चंबल4. सरदार सरोवर

 

ABCD
(a)1423
(b)2143
(c)2134
(d)1342

 

Correct Answer: (b) A-2, B-1, C-4, D-3
Solution:उपर्युक्त बांधों का निर्माण जिन नदियों पर किया गया है, उनका विवरण इस प्रकार है-

अलमट्टी बांध - कृष्णा नदी

मेटूर बांध - कावेरी नदी

गांधी सागर बांध - चंबल नदी

सरदार सरोवर बांध - नर्मदा नदी

अतः स्पष्ट है विकल्प (b) सही उत्तर है।

23. अलमट्टी बांध किस नदी पर है? [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) कृष्णा
Solution:उपर्युक्त बांधों का निर्माण जिन नदियों पर किया गया है, उनका विवरण इस प्रकार है-

अलमट्टी बांध - कृष्णा नदी

मेटूर बांध - कावेरी नदी

गांधी सागर बांध - चंबल नदी

सरदार सरोवर बांध - नर्मदा नदी

अतः स्पष्ट है विकल्प (b) सही उत्तर है।

24. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

सूची-Iसूची-II
(A) मेटूर1. तमिलनाडु
(B) मयूराक्षी2. आंध्र प्रदेश
(C) नागार्जुन सागर3. पश्चिम बंगाल
(D) हीराकुड4. ओडिशा

 

ABCD
(a)1324
(b)2431
(c)4312
(d)3142

 

 

Correct Answer: (a) A-1, B-3, C-2, D-4
Solution:
सूची-Iसूची-II
मेटूरतमिलनाडु
मयूराक्षीपश्चिम बंगाल
नागार्जुन सागरआंध्र प्रदेश (वर्तमान में आंध प्रदेश
तथा तेलंगाना की सीमा पर )
हीराकुडओडिशा

25. सूची-1 (नदी घाटी योजना) को सूची-2 (नदी) से कूट के आधार पर मिलाइए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

सूची-Iसूची-II
1. शिवसमुद्रमअ. भागीरथी
2. नागार्जुन सागरब. कावेरी
3. जायकवाड़ीस. गोदावरी
4. टिहरीद. कृष्णा

 

ABCD
(a)
(b)
(c)
(d)

 

Correct Answer: (a) 1-ब, 2-द, 3-स, 4-अ
Solution:शिवसमुद्रम परियोजना कावेरी नदी पर स्थित है। नागार्जुन सागर परियोज ना कृष्णा नदी पर। आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना की सबसे बड़ी परियोजना है। इस परियोजना के अंतर्गत 1450 मीटर लंबा बांध बनाया गया है। गोदावरी नदी पर निर्मित जायकवाड़ी परियोजना महाराष्ट्र में स्थित है। टिहरी परियोजना भागीरथी एवं भिलांगना नदियों के संगम के समीप उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जनपद में स्थित है।

26. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में भूटान में निम्न जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया गया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) मांगदेछू विद्युत परियोजना
Solution:भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूटान में मांगदेछू विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया गया था।

27. कोल बांध परियोजना का निर्माण भारत में निम्नलिखित में से किस नदी पर हुआ है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (b) सतलज
Solution:कोल बांध परियोजना का निर्माण सतलज नदी पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में किया जा रहा है। इस बांध की ऊंचाई (फाउंडेशन सहित) 167 मीटर होगी। इस बांध द्वारा निर्मित जलाशय के जल का उपयोग विद्युत उत्पादन हेतु किया जाएगा। इसका निर्माण राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) द्वारा किया जा रहा है।

28. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मंडल बांध परियोजना की नींव किस नदी पर बनाने के लिए रखी थी? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) उत्तरी कोयल
Solution:5 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरी कोयल नदी पर मंडल बांध परियोजना (उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना) का शिलान्यास किया। यह परियोजना एक प्रमुख अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना है, जिसका कमांड क्षेत्र बिहार तथा झारखंड में पड़ता है

इस परियोजना में कुटकू गांव के पास उत्तरी कोयल नदी पर एक बांध, बांध के 96 किमी. नीचे (Down stream) एक बैराज (मोहम्मदगंज, जिला पलामू, झारखंड), दाहिनी मुख्य नहर, बाईं मुख्य नहर शामिल हैं।

29. अलियार, इसापुर और कंग्साबती जैसे ज्ञात स्थानों में क्या समानता है? [I.A.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) जल भंडार
Solution:अलियार, इसापुर और कंग्साबती तीनों जल भंडार हैं। अलियार बांध तमिलनाडु के कोयम्बटूर जिले में, इसापुर बांध महाराष्ट्र में पेनगंगा नदी पर एवं कंग्साबती जलाशय पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में मुकुटमणिपुर में स्थित है।

30. छत्तीसगढ़ की कौन-सी सिंचाई परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल किया गया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) केलो सिंचाई परियोजना
Solution:छत्तीसगढ़ की केलो सिंचाई परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल किया गया है।