विविध परियोजनाएं (Part-II)

Total Questions: 35

11. . निम्नलिखित में से किस एक राज्य में सुइल नदी परियोजना स्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) हिमाचल प्रदेश
Solution:बैरा सुइल जलविद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुइल नदी पर अवस्थित है। सुइल रावी नदी की एक सहायक नदी है।

12. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

सूची-1(जलाशय)सूची-II(राज्य)
A. भद्रा1. कर्नाटक
B. भवानी सागर2. मध्य प्रदेश
C. गांधी सागर3. राजस्थान
D. राणा प्रताप सागर4. तमिलनाडु

 

ABCD
(a)3421
(b)1234
(c)4213
(d)1423

 

Correct Answer: (d) A-1, B-4, C-2, D-3
Solution:प्रश्नगत जलाशय तथा उनसे संबंधित राज्यों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(जलाशय)(राज्य)
भद्राकर्नाटक
भवानी सागरतमिलनाडु
गांधी सागरमध्य प्रदेश
राणा प्रताप सागरराजस्थान

13. निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) तलैया बांध - कोनार नदी
Solution:तिलैया अथवा तलैया बांध झारखंड राज्य के कोडरमा जिले में बराकर नदी पर अवस्थित है। विकल्प (b) के अलावा अन्य सभी विकल्प सही सुमेलित हैं।

14. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) नागार्जुन सागर - गोदावरी नदी
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में नागार्जुन सागर, कृष्णा नदी पर स्थित है, न कि गोदावरी नदी पर। अन्य सभी विकल्प सुमेलित हैं।

15. गोविन्द वल्लभ पंत सागर जलाशय स्थित है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) उत्तर प्रदेश में
Solution:गोविंद वल्लभ पंत सागर जलाशय पिपरी (सोनभद्र) उ.प्र. में स्थित है। यह जलाशय उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर रिहंद नदी पर स्थित है।

16. 'गोविंद वल्लभ सागर' स्थित है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) उत्तर प्रदेश
Solution:गोविंद वल्लभ पंत सागर जलाशय पिपरी (सोनभद्र) उ.प्र. में स्थित है। यह जलाशय उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर रिहंद नदी पर स्थित है।

17. . सूची-1 के पदों को सूची-II के पदों के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अंत में दिए कूटों से अपना सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

सूची-I(नदियां)सूची-II(बांध)
A. बेतवा1. हीराकुड
B. महानदी2. माताटीला
C. चंबल3. काकरापारा
D. ताप्ती4. गांधी सागर

 

ABCD
(a)3412
(b)2143
(c)1234
(d)4321

 

Correct Answer: (b) A-2, B-1, C-4, D-3
Solution:सूची-I तथा सूची-II निम्नवत सुमेलित हैं-
(नदी)(बांध)
बेतवा नदीमाताटीला बांध
महानदीहीराकुड बांध
चंबल नदीगांधी सागर बांध
ताप्ती नदीकाकरापारा बांध

18. माताटीला बांध किस नदी पर स्थित है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) बेतवा
Solution:
(नदी)(बांध)
बेतवा नदीमाताटीला बांध
महानदीहीराकुड बांध
चंबल नदीगांधी सागर बांध
ताप्ती नदीकाकरापारा बांध

19. 'गंडक परियोजना' किन दो राज्यों की संयुक्त परियोजना है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) बिहार व उत्तर प्रदेश
Solution:दिसंबर, 1959 में भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच गंडक बैराज के निर्माण पर समझौता हुआ था। बैराज का निर्माण गंडक नदी पर वाल्मीकि नगर में वर्ष 1968-69 में किया गया, जिसका उद्देश्य नेपाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना था। इसके तहत पश्चिमी नहर प्रणाली, पूर्वी नहर प्रणाली और नेपाल में एक विद्युत केंद्र हेतु जल के बंटवारे पर सहमति बनी थी।

20. निम्न में से कौन-सा राज्य/कौन-से राज्य, प्रस्तावित 'किसाउ बांध' परियोजना से लाभान्वित होंगे? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश
Solution:किसाउ बांध (Kishau Dam) यमुना की सहायक नदी टोंस पर स्थापित किया जा रहा है। टोंस हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड की सीमा से होकर प्रवाहित होती है। इस परियोजना से मुख्यतः लाभान्वित होने वाले राज्य उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश हैं।

इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले अन्य राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश हैं- हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न के सही उत्तर के रूप में विकल्प (b) को चयनित किया गया था।