विविध (बिहार)

Total Questions: 40

21. मुंडा जनजातियां अधिकांशतः बसी हैं- [38ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 1992]

Correct Answer: (d) बिहार में
Solution:बिहार के कटिहार तथा झारखंड के रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और गुमला जिलों में मुंडा जनजाति संकेंद्रित हैं। 15 नवंबर, 2000 को बिहार से काटकर नव-निर्मित झारखंड राज्य के पश्चात मुंडा जनजाति वाले अधिकांश हिस्से झारखंड राज्य में चले गए हैं। झारखंड राज्य में जनजातियों की कुल जनसंख्या की दृष्टि से मुंडा जनजाति तीसरी सबसे बड़ी जनजाति है।

22. जनजाति और जिले के निम्न जोड़ों में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है? [66ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) मुंडा-जमुई
Solution:मुंडा जनजाति बिहार के बक्सर और रोहतास जिले में निवास करती है। जमुई में कोरा जनजाति पाई जाती है। शेष युग्म सही हैं।

23. विगत वर्षों में बौद्ध भिक्षु (Budhist Monks) बिहार में आंदोलन करते रहे हैं, नियंत्रण प्राप्त करने को- [41ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) गया के महाबोधि मंदिर का
Solution:विगत वर्षों में बौद्ध भिक्षु गया के महाबोधि मंदिर पर नियंत्रण प्राप्त करने हेतु बिहार में आंदोलन करते रहे हैं। सर्वप्रथम श्रीलंका के बौद्ध भिक्षु अंगारिका धम्मपाला ने 1881 ई. में यह मांग की कि गया के महाबोधि मंदिर पर बौद्ध भिक्षुओं का नियंत्रण होना चाहिए। अखिल भारतीय महाबोधि मंदिर मुक्ति समिति के अध्यक्ष नागार्जुन सुराई सेशाई ने संयुक्त राष्ट्र संघ के शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) के समक्ष भी महाबोधि मंदिर पर बौद्ध भिक्षुओं के नियंत्रण संबंधी मांग रखी है।

24. इनमें से कौन-सा सत्य है? [45ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2001]

Correct Answer: (a) बिहार कोयले और अभ्रक का मुख्य उत्पादक रहा है।
Solution:प्रश्नकाल में बिहार कोयले और अभ्रक का मुख्य उत्पादक था, परंतु झारखंड राज्य के बनने के बाद अब ऐसा नहीं रहा। उड़ीसा को वर्ष 1936 में बिहार से अलग कर नया राज्य बनाया गया था। झारखंड राज्य बनने के बाद बिहार की सीमा उड़ीसा से नहीं लगती। बिहार में द्विसदनीय विधायिका है।

25. बिहार में पागलखाना कहां पर स्थित है- [43ʳᵈ B.P.S.C. (Pre), 1999,42ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre), 1997]

Correct Answer: (d) रांची
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में अविभाजित बिहार में पागलखाना वस्तुतः Ranchi Institute of Neuro-Psychiatry and Allied Sciences (RINPAS) रांची के कांके नामक स्थान पर अवस्थित है। रांची अब नवनिर्मित राज्य झारखंड में है।

26. बिहार में सर्चलाइट समाचार-पत्र के संपादक कौन थे? [65ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2019]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:बिहार में सर्चलाइट समाचार-पत्र का प्रकाशन वर्ष 1918 में सैयद हैदर हुसैन के द्वारा शुरू किया गया। यह वर्ष 1918 में द्विसाप्ताहिक अखबार के रूप में शुरू हुआ था। वर्ष 1920 में यह त्रिसाप्ताहिक बना एवं वर्ष 1930 से यह दैनिक के रूप में छपने लगा। सर्चलाइट सप्ताह में दो बार प्रकाशित होने वाला अंग्रेजी समाचार-पत्र था। मुरली मनोहर प्रसाद बिहार में सर्चलाइट समाचार-पत्र के संपादक थे।

27. बिहार के प्रमुख समाचार-पत्र 'बिहारी' के संपादक थे- [53ʳᵈ to 55ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2011]

Correct Answer: (d) बाबू माहेश्वर प्रसाद
Solution:बिहार के प्रमुख समाचार-पत्र 'बिहारी' के संपादक बाबू माहेश्वर प्रसाद थे।

28. भारतीय हस्तशिल्प के संदर्भ में, बिहार में 'सुजिनी' क्या है? [69ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) एक प्रकार की कढ़ाई
Solution:भारतीय हस्तशिल्प के संदर्भ में, बिहार में 'सुजिनी' एक प्रकार की कढ़ाई है। बिहार के मुजफ्फरपुर की सुजिनी कढ़ाई को जीआई टैग मिला है। परंपरागत रूप से, महिलाएं नवजात शिशुओं को लपेटने के लिए साधारण कपड़ों के छोटे पैच पर कढ़ाई करके कपड़ा तैयार करती हैं।

29. बिहार का अद्वितीय त्योहार क्या है? [56ᵗʰ to 59ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2015]

Correct Answer: (d) छठ पूजा
Solution:छठ पूजा बिहार राज्य का सबसे महत्त्वपूर्ण त्योहार है। छठ पूजा को बिहार का महापर्व कहा जाता है। दीपावली से ठीक 6 दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के छठे दिन यह पूजा होती है। इस पर्व पर सूर्य देव व उनकी पत्नी ऊषा की पूजा की जाती है और अर्घ्य डाला जाता है, जिसमें पहला अर्घ्य सूर्यास्त और दूसरा अर्घ्य सूर्योदय के समय डाला जाता है। दीपावली जिसे 'रोशनी का पर्व' भी कहा जाता है, कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला हिंदू धर्म का मुख्य पर्व है। बिसू केरल का प्राचीन उत्सव है। यह केरलवासियों के लिए नववर्ष का दिन है। यह मलयालम महीने में मेष की पहली तिथि को मनाया जाता है। बिसू को आने वाले साल के लिए सौभाग्य व अच्छी किस्मत के आगमन का प्रतीक माना जाता है। विनायक चतुर्थी पर्व प्रत्येक वर्ष भगवान विनायक (गणेश) के जन्म के अवसर पर भाद्रपद मास के शुक्ल चतुर्थी को महाराष्ट्र सहित संपूर्ण भारत में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है। विनायक चतुर्थी महाराष्ट्र का मुख्य पर्व है।

30. निम्नलिखित में से किस नगर में 'सूर्य मंदिर' स्थित है? [44ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2000]

Correct Answer: (c) देव
Solution:बिहार का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, देव (औरंगाबाद जिला) में स्थित है। यहां पर स्थित एक तालाब (जो सूर्य मंदिर के सामने है) के बारे में मान्यता है कि यहीं से बिहार के प्रसिद्ध पर्व छठ की शुरुआत हुई थी।