विविध (भाग-2)(आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 50

1. भारतीय उद्योग महासंघ (CII) के नए अध्यक्ष कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) आर. शेषसाई
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय उद्योग महासंघ (CII) का अध्यक्ष टी.वी.एस. सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के चेयरमैन आर. दिनेश को बनाया गया है।

2. 'द मेल ऑन संडे' द्वारा प्रकाशित 'द रिच रिपोर्ट, 2004' के अनुसार, एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (c) लक्ष्मी मित्तल
Solution:'द रिच रिपोर्ट, 2004' के अनुसार, एशिया के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब लक्ष्मी निवास मित्तल को मिला था।

3. 'नोबेल पुरस्कार' विजेता भारत के अर्थशास्त्री हैं- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) अमर्त्य सेन
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में वर्ष 1998 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन (Amartya Sen) को मिला। उन्हें यह पुरस्कार कल्याणकारी अर्थशास्त्र में दिए गए योगदान के लिए मिला।

4. इनमें से किन्हें अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, 2015 दिया गया है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) एंगस डिएटन
Solution:स्कॉटलैंड के एंगस डिएटन को वर्ष 2015 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। डिएटन को यह पुरस्कार उपभोग, गरीबी व कल्याण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों हेतु दिया गया। वर्ष 2019 का पुरस्कार अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफलो तथा माइकल क्रेमर को दिया गया। यह पुरस्कार इन्हें वैश्विक गरीबी को कम करने हेतु उनके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए दिया गया। वर्ष 2020 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पॉल आर. मिलग्रॉम तथा रॉबर्ट बी. विल्सन को संयुक्त रूप से "नीलामी सिद्धांत एवं नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार " (Improvements to auction theory and Inventions of new auctions formats) के लिए दिया गया।

वर्ष 2021 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्निस्ट और गुड्डो इम्बेन्स को 'नेचुरल एक्सपेरिमेंट्स' से निष्कर्ष निकालने के लिए दिया गया। वर्ष 2022 हेतु अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्रियों बेन एस. बनकि, डगलस डब्ल्यू. डायमंड तथा फिलिप एच. डिब्धिग को संयुक्त रूप से 'बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए प्रदान किया गया। वर्ष 2023 हेतु अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री, क्लाउडिया गोल्डिन को 'महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए' प्रदान किया गया।

5. अर्थशास्त्र में 2023 स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार (नोबेल पुरस्कार) से किसे सम्मानित किया गया? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) क्लाउडिया गोल्डिन
Solution:अर्थशास्त्र के लिए वर्ष 2023 का स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार (नोबेल पुरस्कार) यू.एस.ए. की 'क्लाउडिया गोल्डिन' को प्रदान किया गया। जबकि वर्ष 2022 के लिए यह पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों बेन एस. बर्नार्क, डगलस डब्ल्यू. डायमण्ड तथा फिलिप एच. डिब्विग को प्रदान किया गया था।

6. निम्नलिखित में से किसने 'इंडियन इकोनॉमी : गांधीयन ब्लू प्रिंट' नामक पुस्तक लिखी है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (d) चरण सिंह
Solution:'इंडियन इकोनॉमी: गांधीयन ब्लू प्रिंट' नामक पुस्तक भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने लिखी थी।

7. निम्नलिखित जोड़ों में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) कार्ल मार्क्स - प्रिंसिपल्स ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी एंड
Solution:'द प्रिंसिपल्स ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी एंड टैक्सेशन' पुस्तक के लेखक डेविड रिकार्डो हैं। शेष अन्य विकल्प सही सुमेलित हैं।

8. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें- [J.P.S.C. (Pre) 2016]

सूची-I (पुस्तक शीर्षक)सूची-II (लेखक)
A. इनइक्वॉलिटी री एक्जामिन्ड1. जोसेफ ई-स्टिग्लिट्ज़
B. द प्राइस ऑफ इनइक्वॉलिटी2. थॉमस पिकेट्टी
C. इनइक्वॉलिटी : व्हाट कैन बी डन3. अमर्त्य सेन
D. द इकोनॉमिक्स ऑफ इनइक्वॉलिटी4. एन्थनी बी. एटकिंसन

 

      

      A

          B

        C

    D

(a)

4

3

2

1

(b)

3

4

1

2

(c)

2

3

1

4

(d)

3

1

4

2

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
पुस्तकअर्थशास्त्री
इनइक्वॉलिटी री - एक्जामिन्डअमर्त्य सेन
द प्राइस ऑफ इनइक्वॉलिटीजोसेफ ई-स्टिग्लिट्ज़
इनइक्वॉलिटी : व्हाट कैन बी डनएन्थनी बी. एटकिंसन
द इकोनॉमिक्स ऑफ इनइक्वॉलिटीथॉमस पिकेट्टी

9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें और नीचे दिए हुए कूट में से सही उत्तर का चयन करें- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

सूची-I (अर्थशास्त्रीय अवधारणाएं)सूची-II (संबंधित अर्थशास्त्री/संस्था)
A. मूल्य विभेद(i) रेग्नर नर्कसे
B. भूमि सुधार(ii) ब्रेटन वुड्स
C. गरीबी का दुष्चक्र(iii) भूमि एकाधिकार
D. आई.बी.आर.डी.(iv) भूमि चकबंदी

 

      

A

B

C

D

(a)

(iii)

(iv)

(i)

(ii)

(b)

(ii)

(i)

(iv)

(iii)

(c)

(iii)

(ii)

(i)

(iv)

(d)

(iv)

(iii)

(ii)

(i)

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है -
सूची-I (अर्थशास्त्रीय अवधारणाएं)सूची-II (संबंधित अर्थशास्त्री/संस्था)
मूल्य विभेदभूमि एकाधिकार
भूमि सुधारभूमि चकबंदी
गरीबी का दुष्चक्ररेग्नर नर्कसे
आई.बी.आर.डी.ब्रेटन वुड्स

10. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक थे- [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) मालवीय जी
Solution:एनी बेसेंट द्वारा बनारस (वाराणसी) में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना 1898 ई. में की गई थी। यह कॉलेज वर्ष 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बना, जो पं. मदन मोहन मालवीय जी के सार्थक प्रयासों का प्रतिफल था।