विविध (भाग-2)(आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 50

11. जब भारत को विदेशी बैंकों में सोना रखना पड़ा उस समय भारत का प्रधानमंत्री कौन था? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) चंद्रशेखर
Solution:जब भारत को विदेशी बैंकों में सोना रखना पड़ा, उस समय भारत के प्रधानमंत्री चंद्रशेखर थे।

12. जयंत पाटिल समिति संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) अत्यल्प वर्षा वाले क्षेत्रों के विकास से
Solution:जयंत पाटिल समिति की स्थापना सूखा क्षेत्रों के विकास के लिए की गई थी। इस समिति के अध्यक्ष तत्कालीन योजना आयोग के सदस्य डॉ. जयंत पाटिल थे। इस कार्य हेतु उन्हें 25 वर्षीय भावी योजना तैयार करनी थी।

13. निम्नलिखित में से किसके द्वारा "भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए नागरिकों की मार्गदर्शिका (सिटीजंस गाइड टू फाइटिंग करप्शन)" निकाली गई है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) केंद्रीय सतर्कता आयोग (सेंट्रल विजिलेंस कमीशन)
Solution:केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा वर्ष 2001 में भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए नागरिकों की मार्गदर्शिका "सिटीजंस गाइड टू फाइटिंग करप्शन" निकाली गई थी।

14. आर्थिक मामलों में सुधार के लिए सलाह हेतु राजस्थान सरकार ने एक संगठन का गठन किया है। इस संगठन का नाम है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) आर्थिक नीति एवं सुधार परिषद
Solution:आर्थिक मामलों में सुधार के लिए राजस्थान सरकार ने आर्थिक नीति एवं सुधार परिषद का गठन किया।

15. भारत के कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल (सी.ए.जी.) की रिपोर्ट का परीक्षण निम्न में से कौन-सी संसदीय समिति के द्वारा किया जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) पब्लिक एकाउंटस कमेटी
Solution:भारत के कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल (CAG) की रिपोर्ट का परीक्षण संसद की लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) द्वारा किया जाता है। 22 सदस्यों (15 लोक सभा से तथा 7 राज्य सभा से) वाली यह समिति व्यय के बाद परीक्षण करती है तथा अपनी रिपोर्ट संसद को देती है।

16. भारत के सी.ए.जी. (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) कार्य करते हैं- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) लोक वित्त संरक्षक के रूप में
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की सलाह से राष्ट्रपति केंद्र और राज्यों की लेखाओं को रखे जाने के लिए प्रपत्र निर्धारित करता है। केंद्र और राज्यों से संबंधित उसकी लेखा संबंधी रिपोर्ट राष्ट्रपति और संबंधित राज्यपालों को भेजी जाती है, जिन्हें संसद और राज्य विधायिका के समक्ष रखा जाता है। यह भारत के लोक वित्त संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं।

17. सरकारी आर्थिक शक्ति के सूचकांक (आई.जी.ई.पी.) के अनुसार, वर्ष 2009 में भारत का स्थान था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) पांचवा
Solution:सरकारी आर्थिक शक्ति के सूचकांक (IGEP) के अनुसार, विश्व की 112 अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान वर्ष 2009 में पांचवां था, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान एवं जर्मनी क्रमशः पहले से चौथे स्थान पर थे।

18. विपन्नता सूचकांक किसी देश की बेराजगारी और मुद्रास्फीति दर का योग होता है। यह सूचकांक जितना ऊपर होगा, उतना ही वह देश जीवन-यापन की दृष्टि से विपन्न होगा। नीचे दी गई आकृति यूरोप के विभिन्न देशों का विपन्नता सूचकांक है- [I.A.S. (Pre) 1998]

उपर्युक्त विपन्नता सूचकांक से निम्नलिखित में से कौन-सा/से निष्कर्ष प्राप्त होता है/हैं?

1. ब्रिटेन जीवन-यापन की दृष्टि से सबसे विपन्न देश है।

2. बेल्जियम और ब्रिटेन के मुकाबले में स्पेन में मुद्रास्फीति दर कम है।

3. इटली और फ्रांस की बेरोजगारी दर लगभग एक-सी है।

4. विपन्नता सूचकांक जितना ऊपर होगा, उतनी ही मुद्रास्फीति दर भी ऊपर होगी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) 2 और 3
Solution:उपर्युक्त प्रश्न एवं चित्र के आधार पर कथन 2 सत्य है। कथन 3 में आंशिक सत्यता प्रतीत होती है; कारण, इटली एवं फ्रांस की बेरोजगारी दर में भिन्नता है। यद्यपि यह भिन्नता अत्यल्प है। इसके विपरीत इटली एवं जर्मनी की बेरोजगारी दर लगभग समान हैं, किंतु उत्तर में ऐसा कोई समूह नहीं दिया गया है। अतः नजदीकी उत्तर विकल्प (b) सही होगा।

19. निम्न कथनों पर विचार कीजिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

1. नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा हाल ही में कराए गए, एक सर्वेक्षण के अनुसार, लखनऊ को सर्वाधिक विकसित पाया है।

2. 'सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज' द्वारा कराए गए हाल ही के 20 राज्यों के अध्ययन में यह पाया गया है कि भारत में 2002 की अपेक्षा वर्ष 2005 में भ्रष्टाचार कम हुआ है।

3. भारत निर्माण योजना के अंतर्गत, ग्रामीण गरीबों के लिए मकान बनाने का लक्ष्य ग्रामीण मकानों की कमी का 50% भी पूरा नहीं करेगा।

सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए-

Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:उ.प्र. नियोजन विभाग द्वारा अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित प्लानिंग एटलस 2005 में 36 प्रमुख संकेतकों पर आधारित समग्र विकास सूचकांक की दृष्टि से प्रदेश के सर्वाधिक विकसित 5 जिले इस प्रकार घोषित थे-
जिलेमान/मूल्य
1. गौतमबुद्ध नगर413.15
2. गाजियाबाद167.46
3. मेरठ139.66
4. कानपुर नगर135.94
5. लखनऊ131.93

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज द्वारा वर्ष 2005 में किए गए अध्ययन के अनुसार, भारत में वर्ष 2002 की अपेक्षा भ्रष्टाचार कम हुआ है। इसका एक प्रमुख कारण मीडिया द्वारा बढ़ता कवरेज बताया गया है। भ्रष्टाचार में इस कमी के बावजूद समाज का एक बड़ा वर्ग सार्वजनिक सेवाओं को प्राप्त करने के लिए रिश्वत का सहारा लेता रहा है। वर्ष 2001 की जनगणना में भारत में 149 लाख ग्रामीण घरों के निर्माण की आवश्यकता को पूरी करने की जरूरत प्रदर्शित की गई थी, जबकि भारत निर्माण योजना के अंतर्गत वर्ष 2009 तक केवल 60 लाख घर बनाए जाने का ही लक्ष्य है। यह ग्रामीण घरों की कमी का 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर सकेगा। अतः स्पष्ट है कि कथन 2 एवं 3 सही हैं।

20. अंतरराष्ट्रीय संस्था "ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल" प्रति वर्ष करप्शन इंडेक्स जारी करती है। सूची-A में दिए गए वर्षों को सूची - B में भारत की रैंकिंग के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के अंत में दिए कूट से अपना सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

सूची-A (वर्ष)सूची-B (भारत की रैंकिंग)
A. 20141. 87
B. 20122. 95
C. 20113. 94
D. 20104. 85

 

      

      A

          B

        C

    D

(a)

4

3

2

1

(b)

4

2

3

1

(c)

1

2

4

3

(d)

1

3

2

4

Correct Answer: (a)
Solution:अंतरराष्ट्रीय संस्था "ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल" द्वारा जारी भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (Corruption Perception Index) के अनुसार, भारत की रैंकिंग वर्षानुवर्ष निम्न है- वर्ष 2014 में 85 वां, वर्ष 2012 में 94वां, वर्ष 2011 में 95वां, वर्ष 2010 में 87वां । जनवरी, 2024 में जारी वर्ष, 2023 के लिए इस सूचकांक में शीर्ष पर डेनमार्क है, जबकि फिनलैण्ड और न्यूजीलैण्ड क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं, जबकि न्यूनतम स्थान पर सोमालिया (180वां स्थान) है। इस सूचकांक में भारत कजाख्स्तान, लेसोथो तथा मालदीव के साथ संयुक्त रूप से 93वें स्थान पर है।