Correct Answer: (b) सूफी चक्र
Solution:जनवरी, 2015 में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य विविध थीम आधारित पर्यटक परिपथों (Tourist circuits) एवं तीर्थस्थलों में विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना का विकास करना है। इस योजना के तहत थीम आधारित 15 परिपथों की पहचान की गई है। ये परिपथ हैं- पूर्वोत्तर भारत परिपथ, बौद्ध परिपथ, हिमालयन परिपथ, तटीय परिपथ, कृष्ण परिपथ, मरुस्थल परिपथ, जनजातीय परिपथ, वन्य जीव परिपथ, ग्रामीण परिपथ, आध्यात्मिक परिपथ, रामायण परिपथ, विरासत/धरोहर परिपथ, इको परिपथ, सूफी परिपथ एवं तीर्थंकर परिपथ।