विविध (भाग-3)(आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 50

11. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है- [I.A.S. (Pre) 1997]

कथन (A): आर्थिक सार्वभौमवाद के प्रादुर्भाव का यह अर्थ नहीं है, कि समाजवादी विचारधारा का पतन हो रहा है।

कारण (R) : समाजवादी विचारधारा विश्ववाद और सार्वभौमवाद में विश्वास करती है।

ऊपर के दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:जैसे-जैसे आर्थिक सार्वभौमवाद का विश्व में प्रचलन बढ़ रहा है वैसे-वैसे उसकी कमजोरियां भी उजागर हो रही हैं। फलतः आर्थिक सार्वभौमवाद की विरोधी विचारधारा 'समाजवाद' के पक्षधरों की संख्या भी पुनः बढ़ रही है। आर्थिक सार्वभौमवाद के पोषक मंच 'विश्व आर्थिक मंच' की प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली बैठक के समानांतर 'विश्व सामाजिक मंच' बैठक के आयोजन से उपरोक्त तथ्य प्रमाणित होता है। पुनः सामान्य समाजवादी विचारधारा की विशेषताओं में कहीं भी सार्वभौमवाद का उल्लेख प्राप्त नहीं होता है।

12. निम्नलिखित में से कौन-सा एक गैर-आर्थिक घटकों में से नहीं है, जो आर्थिक विकास में योगदान देते हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) भ्रष्टाचार
Solution:भ्रष्टाचार, आर्थिक विकास में अवरोधक का काम करता है। इसका आर्थिक विकास में कोई योगदान नहीं होता है।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आर्थिक अवस्थापना नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) कोयले की खानें
Solution:कोयले की खान को छोड़कर शेष आर्थिक अवस्थापना हैं।

14. सुपर बाजार होता है एक- [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (b) फुटकर विक्रय संगठन
Solution:सुपर बाजार एक प्रकार का फुटकर विक्रय संगठन होता है। यहां विभिन्न प्रकार की विस्तृत उत्पाद श्रृंखला मौजूद होती है।

15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए - [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

 

                           सूची-I

              (जूते/फैशन-सहायक सामग्री)

                         सूची-II

                         (विवरण)

(A) बेरेट

1. पुरुषों के जूते का एक प्रकार

(B) स्टिलेटोज

2. एक प्रकार का धूप का चश्मा

(C) एविएटर्स

3. एक प्रकार की टोपी

(D) चिग्नोन

4. महिलाओं के जूते का एक प्रकार

(E) ब्रॉग

5. एक प्रकार का केश-विन्यास

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

      

A

B

C

D

(a)

3

2

1

5

(b)

3

4

2

1

(c)

5

3

2

1

(d)

1

2

3

5

Correct Answer: (b)
Solution:निम्नलिखित सुमेलित हैं -
सूची-I (जूते/फैशन-सहायक सामग्री)सूची-II (विवरण)
बेरेटएक प्रकार की टोपी
स्टिलेटोजमहिलाओं के जूते/सैंडल का एक प्रकार
एविएटर्सएक प्रकार का धूप का चश्मा
चिग्नोनएक प्रकार का केश-विन्यास
ब्रॉगपुरुषों के जूते का एक प्रकार

अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

16. आधुनिक अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) एडम स्मिथ
Solution:एडम स्मिथ एक स्कॉटिश दार्शनिक एवं अर्थशास्त्री थे। उन्हें आधुनिक अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है।

17. अर्थशास्त्रियों के निम्नलिखित वर्गों में से किस वर्ग ने बाजार अर्थव्यवस्था का प्रबल समर्थन किया था? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (d) एडम स्मिथ, रिकॉर्डो, जे. के. गैलब्रेथ
Solution:क्लासिकल स्कूल के अर्थशास्त्रियों जिसमें एडम स्मिथ, रिकॉर्डो, मिल, मार्शल, जे.बी. से, पीगू जे. के. गैलब्रेथ आदि आते हैं, ने अर्थव्यवस्था में सरकार के हस्तक्षेप को अस्वीकार करते हुए, बाजार आधारित अर्थव्यवस्था का प्रबल समर्थन किया था।

18. वेल्थ ऑफ नेशंस के लेखक कौन हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (a) एडम स्मिथ
Solution:1776 ई. में प्रकाशित पुस्तक 'एन इंक्वायरी इनटू द नेचर एंड कॉजेज ऑफ द वेल्थ ऑफ नेशंस' के लेखक स्कॉटलैंड के विख्यात अर्थशास्त्री एडम स्मिथ थे। यह क्लॉसिकल अर्थशास्त्र की मूलभूत पुस्तक मानी जाती है।

19. उस भारतीय अर्थशास्त्री का नाम बताइए जिसे लियोनटिफ (Leontif) अवॉर्ड 2009 से सम्मानित किया गया है। गत वर्षों में इस अवॉर्ड से जे. के. गैलब्रेथ, अमर्त्य सेन आदि को सम्मानित किया गया है। [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (d) बीना अग्रवाल
Solution:आर्थिक विकास संस्थान में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर बीना अग्रवाल को लियोन्टिफ पुरस्कार प्रदान करने हेतु घोषणा जून, 2009 में की गई।

20. राष्ट्र की संपदा में निम्नलिखित में से किसको शामिल नहीं किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) मुद्रा-पूर्ति
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में से मुद्रा-पूर्ति को राष्ट्र की संपदा में सम्मिलित नहीं किया जाता है।