विविध (भाग-3)(आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से 'पूंजी का संग्रहण' (The Accumulation of Capital) पुस्तक का कौन लेखक है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) श्रीमती जॉन राबिन्सन
Solution:'पूंजी का संग्रहण' (The Accumulation of Capital) पुस्तक की लेखिका श्रीमती जॉन राबिन्सन (Joan Robinson) हैं। मूल रूप से वर्ष 1956 में प्रकाशित यह पुस्तक दीर्घावधि में विकास और पूंजी संचय क्या निर्धारित करता है, के प्रश्न को एक गतिशील दृष्टिकोण प्रदान करता है।

22. 'बंदी की द्विविधा' (प्रिजनर्स डाइलेमा) शब्द निम्नलिखित में से किससे संबद्ध है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) क्रीडा सिद्धांत के अंतर्गत स्थितियों में से एक
Solution:बंदी की द्विविधा (Prisoner's Dilemma) खेल या क्रीडा सिद्धांत (Game Theory) के अंतर्गत एक समस्या के रूप में जाना जाता है। खेल सिद्धांत अर्थशास्त्र का एक सिद्धांत है। जिसका प्रतिपादन जॉन वान न्यूमैन एवं आस्कर मोर्गस्टन ने किया था।

23. वैज्ञानिक प्रबंधन का जनक कौन है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

Correct Answer: (d) एफ. डब्ल्यू टेलर
Solution:वैज्ञानिक प्रबंधन (Scientific Management) के जनक एफ. डब्ल्यू टेलर थे। इसे 'टेलरिज्म' की संज्ञा दी जाती है।

24. गांधीवादी और मार्क्सवाद के बीच एक समान सहमति पाई जाती है। यह निम्नलिखित में से कौन-सी है? [I.A.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) एक अंतिम लक्ष्य के रूप में राज्यविहीन समाज
Solution:महात्मा गांधी और कार्ल मार्क्स के बीच आपस में एक समानता है। दोनों राज्यविहीन समाज और वर्गविहीन समाज स्थापित करना चाहते थे, परंतु दोनों के साधन भिन्न-2 थे। महात्मा गांधी इसे अहिंसक साधनों के माध्यम से प्राप्त करना चाहते थे, जबकि मार्क्स इसे हिंसक साधनों के माध्यम से प्राप्त करना चाहते थे।

25. व्यावसायिक संपत्तियों के न्यासिता सिद्धांत का प्रतिपादन किया- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (b) महात्मा गांधी ने
Solution:व्यावसायिक संपत्तियों के न्यासिता सिद्धांत का प्रतिपादन महात्मा गांधी के द्वारा किया गया था। यह कॉर्पोरेट प्रशासन से संबंधित है। यह पूंजीवाद और मार्क्सवाद के बीच का गांधीवादी रास्ता है।

26. गांधीवादी अर्थव्यवस्था किस पर आधारित है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) न्यास पर
Solution:गांधीवादी अर्थव्यवस्था न्यास अर्थात ट्रस्टीशिप की विचारधारा पर आधारित है। महात्मा गांधी द्वारा प्रस्तुत इस सामाजिक-आर्थिक अवधारणा में यह विचार प्रस्तुत किया गया कि धनी व्यक्ति आमजनों के कल्याण हेतु न्यासों के न्यासी (Trustees) के रूप में कार्य करें।

27. निम्नलिखित में से किसने 'ट्रस्टीशिप' की अवधारणा प्रस्तुत की थी? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (c) महात्मा गांधी ने
Solution:'ट्रस्टीशिप' की अवधारणा महात्मा गांधी ने प्रस्तुत की थी।

28. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

1. गांधीवादी अर्थव्यवस्था आधारित है न्यासिता के सिद्धांत पर।

2. उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम, 1950 अंतर्निहित है नवीं अनुसूची में।

3. 60वें संविधान संशोधन द्वारा भारत में नागरिकों की मतदान करने की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई।

4. 1982 में मेधा पाटेकर ने 'शेतकारी संगठन' का गठन किया।

इन कथनों में से :

Correct Answer: (a) केवल 1 और 2 सही हैं।
Solution:गांधीवादी अर्थव्यवस्था न्यासिता (Trusteeship) के सिद्धांत पर आधारित है। उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम, 1950 को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल कर (प्रविष्टि 11) इसे न्यायिक उन्मुक्ति प्रदान की गई है। भारतीय नागरिकों की मतदान करने की न्यूनतम आयु 61वें संविधान संशोधन, 1988 द्वारा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी। शेतकारी संगठन का गठन शरद जोशी ने वर्ष 1979 में महाराष्ट्र में किया था। अतः कथन 3 एवं 4 गलत हैं।

29. स्मार्ट इंडिया हैक्थॉन 2017 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन- सा/से कथन सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2017]

1. यह हमारे देश के प्रत्येक शहर को एक दशक में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित एक स्कीम है।

2. यह हमारे देश की अनेक समस्याओं का समाधान करने के लिए नई डिजिटल प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तनों के अभिज्ञान की एक पहल है।

3. यह एक कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य एक दशक में हमारे देश में सभी वित्तीय लेन-देनों को पूरी तरह से डिजिटल करना है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:9 नवंबर, 2016 को तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 'स्मार्ट इंडिया हैक्थॉन, 2017' का उद्घाटन किया था। इस पहल का उद्देश्य भारत के सभी प्रौद्योगिकी संस्थानों तक पहुंच बनाना तथा देश के समक्ष विद्यमान जटिल समस्याओं के अभिनव समाधान हेतु छात्रों के समक्ष चुनौती प्रस्तुत करना था। स्मार्ट इंडिया हैक्थॉन, 2017 अखिल भारतीय स्तर पर लगातार 36 घंटे तक संचालित एक डिजिटल प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता थी, जिसमें छात्र टीमों के मध्य किसी दिए गए समस्या कथन के अभिनव समाधान हेतु प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई।

30. बेनामी संपत्ति लेन-देन का निषेध अधिनियम, 1988' (PBPT अधिनियम) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2017]

1. किसी संपत्ति का लेन-देन बेनामी लेन-देन नहीं समझा जाएगा, यदि संपत्ति का मालिक उस लेन-देन के बारे में अवगत नहीं है।

2. बेनामी पाई गई संपत्तियां सरकार द्वारा जब्त किए जाने के लिए दायी होंगी।

3. यह अधिनियम जांच के लिए तीन प्राधिकारियों का उपबंध करता है, किंतु यह किसी अपीलीय क्रियाविधि का उपबंध नहीं करता।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:बेनामी संपत्ति लेन-देन निषेध अधिनियम, 1988 वर्ष 2016 में संशोधित हो चुका है। इसे बेनामी लेन-देन (निषेध) संशोधन अधिनियम, 2016 कहा जाता है। कथन 1 इस सिद्धांत पर आधारित है कि कोई विधि का उल्लंघन करे और यह कहे कि मुझे विधि का ज्ञान नहीं था, यह क्षमायोग्य नहीं है। अतः कथन 1 असत्य है। कथन 2 सत्य है क्योंकि बेनामी पाई गई संपत्तियां सरकार बिना प्रतिकर दिए जब्त कर सकती है। कथन 3 भी असत्य है, क्योंकि उक्त अधिनियम में अपील का प्रावधान है।