विविध (भाग-4)(आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 52

11. बुनियादी सड़क सांख्यिकी वर्ष 2018-19 के अनुसार मध्य प्रदेश के सड़क मार्गों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) सड़क घनत्व में यह राज्य देश में प्रथम स्थान पर है।
Solution:बुनियादी सड़क सांख्यिकी वर्ष 2018-19 के संदर्भ में विकल्प (d) को छोड़कर शेष सभी कथन सही हैं। बुनियादी सड़क सांख्यिकी, 2018- 19 के अनुसार, सड़क घनत्व में भारत के शीर्ष 5 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश क्रमशः निम्न हैं चंडीगढ़, दिल्ली, पुडुचेरी, लक्षद्वीप तथा केरल।

12. किस राज्य में 'पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप' प्रतिमान के अंतर्गत भारत की प्रथम रेलवे लाइन बनाई जा रही है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) गुजरात
Solution:सरकारी-निजी सहभागिता प्रतिमान (PPP Model) के अंतर्गत भारत की प्रथम रेलवे लाइन का निर्माण गुजरात में किया जा रहा है।

13. फरवरी, 2023 तक उत्तर प्रदेश में "अमृत भारत स्टेशन योजना" के तहत आधुनिकीकरण के लिए कितने रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) 149
Solution:10 फरवरी, 2023 को पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी रेल मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत अब तक उन्नयन/आधुनिकीकरण हेतु देशभर में कुल 1275 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 149 रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

14. भारतीय पर्यटन के 'स्वर्ण त्रिभुज' में सम्मिलित शहर हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) आगरा, दिल्ली तथा जयपुर
Solution:भारतीय पर्यटन के संदर्भ में स्वर्ण त्रिभुज में आगरा, दिल्ली एवं जयपुर सम्मिलित हैं। मानचित्र पर दिल्ली, आगरा एवं जयपुर द्वारा त्रिभुज का आकार निर्मित करने के कारण यह नाम दिया गया है।

15. विश्व का एक-तिहाई से अधिक कच्चा इस्पात का उत्पादन प्राप्त होता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) चीन से
Solution:प्रश्नकाल में विश्व में एक-तिहाई से अधिक कच्चे इस्पात का उत्पादन चीन से प्राप्त होता था। विश्व स्टील एसोसिएशन द्वारा 24 मार्च, 2024 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में कुल वैश्विक स्तर पर कच्चे इस्पात का उत्पादन 1892.04 मिलियन टन था, जिसमें चीन की हिस्सेदारी 1019.1 मिलियन टन (53.86%) तथा भारत की हिस्सेदारी 140.71 मिलियन टन (7.44%) है।

16. वर्ष 2022 के प्रारंभ में कौन-सा देश इस्पात उत्पादन में विश्व में सबसे ऊपर रहा? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) चीन
Solution:प्रश्नकाल तथा मार्च, 2024 में वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भी वैश्विक स्तर पर चीन कच्चे इस्पात के उत्पादन में शीर्ष पर है। उसके बाद भारत दूसरे, जापान तीसरे तथा संयुक्त राज्य अमेरिका चौथे स्थान पर है।

17. कमैया प्रणाली है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) नेपाल में अनुबंधित श्रमिकों की एक प्रणाली जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।
Solution:कमैया प्रणाली, नेपाल में अनुबंधित श्रमिकों की एक प्रणाली है, जो नेपाल सरकार द्वारा समाप्त घोषित किए जाने के बावजूद मंत्रियों एवं नौकरशाहों द्वारा बदस्तूर जारी रही।

18. निम्नांकित कथनों में से कौन सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) ब्रिटिश काल में भारत विनिर्मित माल का पूर्तिकर्ता था।
Solution:भारत 15 अगस्त, 1947 के पूर्व ब्रिटेन का उपनिवेश था। भारत में ब्रिटिश उपनिवेश की शुरुआत 1757 ई. में हुई, जब प्लासी युद्ध में विजय के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी का बंगाल पर प्रभुत्व स्थापित हुआ। ब्रिटिश काल में भारतीय अर्थव्यवस्था गतिहीन बनी रही। उपनिवेशवाद का लक्ष्य भारत का ब्रिटेन के एक अधीनस्थ बाजार के रूप में विकसित करने की थी। जिससे इसका आसानी से शोषण किया जा सके। ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति के पश्चात भारत को एक ऐसे उपनिवेश की भूमिका अदा करनी थी जो ब्रिटेन को आवश्यकतानुसार कच्चा माल उपलब्ध करता रहे। भारत को औद्योगिक पूंजी के अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय शिल्प उद्योगों को नष्ट कर एक कृषि प्रधान देश के रूप में परिवर्तित करना अंग्रेजों की एक निश्चित नीति का अंग था। अतः पूछे गए प्रश्न के अनुसार, विकल्प (c) सही है क्योंकि भारत ब्रिटिश काल में विनिर्मित माल का आपूर्तिकर्ता न होकर कच्चे माल का आपूर्तिकर्ता था।

19. अर्थशास्त्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) यह देश के उस समय के आर्थिक जीवन का वर्णन करता है।
Solution:अर्थशास्त्र, कौटिल्य द्वारा रचित राजनीतिशास्त्र की पुस्तक है, जिसमें सिवाय विकल्प (b) को छोड़कर अन्य तीनों विकल्पों से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

20. कौटिल्यकृत अर्थशास्त्र कितने अधिकरणों में विभाजित है? [48th to 52 B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) 15
Solution:कौटिल्यकृत अर्थशास्त्र कुल 15 अधिकरणों में विभाजित है?