विविध (भाग-4)(आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 52

21. अथावाना का क्या मतलब है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) भू-राजस्व विभाग
Solution:मध्यकालीन विजयनगर साम्राज्य में भू-राजस्व विभाग को 'अथावाना' कहते थे। विजयनगर साम्राज्य में एक कुशल भू-राजस्व प्रणाली लागू थी, जिसके अंतर्गत भू-चारितों का वर्गीकरण (जलमग्न भूमि, असिंचित भूमि, बगीचा इत्यादि) कर उस हिसाब से इन भूमियों पर लगान आरोपित किया जाता था।

22. निम्नलिखित में से कौन-से कथन, भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के बारे में सही हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

I. यह सर्वप्रथम 1997 में स्थापित हुआ था।

II. यह एक वैधानिक संस्था है।

III. इसकी स्थापना दर निर्धारण/संशोधन सहित दूरसंचार सेवाओं को विनियमित करने के लिए की गई थी।

IV. इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।

सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (b) केवल I, II और III
Solution:दूरसंचार के लिए टैरिफ दर के निर्धारण / संशोधन सहित दूरसंचार सेवाओं को विनियमित करने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का गठन 20 फरवरी, 1997 को संसद के एक अधिनियम के द्वारा किया गया था। यह एक वैधानिक संस्था है। इसका लक्ष्य देश में दूरसंचार के विकास के लिए ऐसी परिस्थितियों का निर्माण करना है जिससे भारत उमरते वैश्विक सूचना समाज में अग्रणी भूमिका निभा सके। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

23. 'ट्राई' निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की नियामक संस्था है? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) दूरसंचार
Solution:दूरसंचार सेवाओं के लिए प्रशुल्क का निर्धारण / संशोधन सहित दूरसंचार सेवाएं जो कि पूर्व में केंद्रीय सरकार में निहित थी, को विनियमित करने के लिए संसद के अधिनियम द्वारा 20 फरवरी, 1997 को 'भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण' (TRAI) की स्थापना हुई, जिसे भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 कहा जाता है। ट्राई का मिशन है- देश में दूरसंचार सेवाओं के विकास के लिए ऐसी रीति और ऐसी गति से परिस्थितियां सृजित और संपोषित करना, जो भारत को उभरते हुए वैश्विक सूचना समाज में एक अग्रणी भूमिका निभाने के लिए समर्थ बना सके। इसका प्रमुख उद्देश्य एक उचित और पारदर्शी नीति व वातावरण प्रदान करना, जो सभी के लिए समान अवसरों को प्रोत्साहित करना तथा समुचित प्रतिस्पर्धा को आसान बनाना है।

24. भारत को कितने पिन (PIN) क्षेत्रों में विभाजित किया गया है? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) 8
Solution:भारत को कुल 9 पिन (PIN: Postal Index Number) क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इनमें 8 पिन क्षेत्र भारत के राज्यों/संघीय क्षेत्रों से संबंधित हैं और 9वां पिन क्षेत्र आर्मी पोस्ट ऑफिस (APO) और फील्ड पोस्ट ऑफिस (FPO) के लिए है। राज्यों / संघीय क्षेत्रों के पिन क्षेत्रों के आधार पर इस प्रश्न का अभीष्ट उत्तर विकल्प (d) है।

25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

1. भारत में डाकघरों की संख्या 1.5 लाख से अधिक है।

2. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का गठन वर्ष 1997 में हुआ।

3. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का गठन वर्ष 2000 में हुआ।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है?

Correct Answer: (c) केवल 1
Solution:31 मार्च, 2003 की स्थिति के अनुसार, भारत में डाकघरों की संख्या 155618 थी। यह 31 अगस्त, 2021 की स्थिति के अनुसार, 159251 (हेड पोस्ट ऑफिस सब पोस्ट ऑफिस ब्रांच पोस्ट ऑफिस) है। भारतीय डाकघर ने । अक्टूबर, 2004 को अपने 150 वर्ष (स्थापना 1 अक्टूबर, 1854) पूरे किए। भारतीय डाकघर विश्व की सबसे बड़ी डाक प्रणाली है। इस प्रकार कथन । सत्य है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का गठन 1 अक्टूबर, 2000 को पूर्ववर्ती दूरसंचार सेवा / दूरसंचार विभाग के निगगीकरण से हुआ था। इस प्रकार कथन-2 गलत है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का गठन वर्ष 1997 में हुआ था न कि 2000 में। फलतः यह कथन असत्य है। इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (०) होगा।

26. प्रोजेक्ट ऐरो' का संबंध निम्नलिखित में से किसके आधुनिकीकरण से है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) डाकघर
Solution:डाक विभाग द्वारा अप्रैल, 2008 से भारतीय डाक व्यवस्था में समग्र एवं दीर्घकालीन बदलाव करने के लिए 'प्रोजेक्ट ऐरो' नामक योजना प्रारंभ की गई।

27. ऐरो' परियोजना का संबंध है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (d) डाकघरों की नई पहचान बनाने से।
Solution:डाक विभाग द्वारा अप्रैल, 2008 से भारतीय डाक व्यवस्था में समग्र एवं दीर्घकालीन बदलाव करने के लिए 'प्रोजेक्ट ऐरो' नामक योजना प्रारंभ की गई।

28. कोषीय परिचालन में दक्षता एवं कार्यक्षमता के लिए किस बैंक को 'एशियन बैंकिंग अवॉर्ड, 2001' प्रदान किया गया है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)
Solution:कोषीय परिचालन में दक्षता एवं कार्यक्षमता के लिए भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) को 'एशियन बैंकिंग अवॉर्ड, 2001' प्रदान किया गया था। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना जुलाई, 1964 में हुई थी।

29. फरवरी, 2011 में संधीय पेट्रोलियम मंत्री द्वारा भारत का सबसे बड़ा 'नैपथा क्रैकर प्लांट' का उद्घाटन किस राज्य में किया गया? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) हरियाणा में
Solution:तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने पानीपत (हरियाणा) स्थित भारत के सबसे बड़े 'नैपथा क्रैकर प्लांट' को 15 फरवरी, 2011 को राष्ट्र को समर्पित किया।

30. तेल का एक बैरल लगभग किसके बराबर होता है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) 159 लीटर
Solution:तेल का एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या 158.9873 लीटर (लगभग 159 लीटर) के बराबर होता है।