विविध (भाग-4)(आर्थिक, सामाजिक, वैदेशिक)

Total Questions: 52

41. इको मार्क' उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है जो- [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं
Solution:'इको मार्क' उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है जो पूर्णतः पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 1991 से की गई थी। इसका लोगो एक मिट्टी का बर्तन है।

42. किस उत्पाद को इको मार्क (Eco mark) दिया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) जो पर्यावरण से मित्रवत हो
Solution:भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा 'इको मार्क' (Eco Mark) उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है, जो पूर्णतः पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं। इको मार्क का लोगो (Logo) मिट्टी का बर्तन है।

43. राजस्थान की भौगोलिक पर्यावरण स्थिति तथा संस्कृति को ध्यान में रखते हुए किस 'सेक्टर' को स्वाभाविक नीतिगत प्रमुखता देनी चाहिए, ताकि दूरगामी, सततशील, सम्मिलित (इनक्लूजिव) विकास हो? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) पर्यटन
Solution:राजस्थान की भौगोलिक पर्यावरण स्थिति तथा संस्कृति को दृष्टि में रखते हुए पर्यटन क्षेत्र को स्वाभाविक नीतिगत प्रमुखता देनी चाहिए ताकि दूरगामी सतत, समावेशी विकास सुनिश्चित हो सके।

44. वर्तमान में बिहार में संपत्ति का मुख्य स्रोत क्या है? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) कृषि
Solution:विभाजित बिहार राज्य में संपत्ति का प्रमुख स्रोत कृषि है।

45. वह देश जिसमें आउट सोर्सिंग के संबंध में एक बड़ा विवाद फूट पड़ा है, वह है- [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (d) यू.एस.ए.
Solution:आउट सोर्सिंग का अर्थ किसी तीसरी पार्टी द्वारा कार्य निष्पादन से है। भारत में इसके फलने-फूलने का एक कारण भारत में संचार क्रांति के साथ-साथ अमेरिका का टाइम जोन भी है। 'आउट सोर्सिंग' वर्ष 2004 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक प्रमुख मुद्दा बन गया था। भारत में इस व्यवस्था का पदार्पण वर्ष 2000 में हुआ।

46. अब, पैकेजिंग (सवेष्टन) की महत्ता बढ़ गई है, क्योंकि - [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (d) यह उपरोक्त सभी प्रदान करता है।
Solution:वर्तमान में पैकेजिंग (Packaging) की महत्ता बढ़ गई है क्योंकि यह उत्पादों को सुरक्षित, आकर्षक एवं विश्वसनीय बनाता है।

47. एयर इंडिया तथा इंडियन एयरलाइंस के एकीकरण के बाद नई इकाई किस नाम से जानी जाती है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) एअर इंडिया
Solution:एअर इंडिया एवं इंडियन एअरलाइंस के एकीकरण के बाद नई कंपनी एअर इंडिया के नाम से ही जानी जाती है। एअर इंडिया की स्थापना जे.आर.डी. टाटा ने वर्ष 1932 में की थी। जनवरी, 2022 में विमानन कंपनी एयर इण्डिया को टाटा ग्रुप ने टेकओवर कर लिया।

48. 'ट्रांजैक्शन शुल्क' जिसे ग्राहकों से वसूल करना सुप्रीम कोर्ट के हाल के एक आदेश द्वारा रोक दिया गया है, संबंधित है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) हवाई यात्रा से
Solution:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डी. के. जैन और मदन बी. लोकुर की न्यायपीठ ने जनवरी, 2013 में दिए गए अपने आदेश में एअरलाइंस कंपनियों द्वारा ग्राहकों से लिए जाने वाले हवाई किराए पर किसी तरह के ट्रांजैक्शन शुल्क लगाने पर रोक लगा दी थी।

49. यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का संबंध है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (a) टेलीकॉम कंपनियों के देयताओं के समायोजन से
Solution:यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) का संबंध टेलीकॉम कंपनियों के देयताओं के समायोजन से है।

50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [I.A.S. (Pre) 2022]

1. हाल के वर्षों में वियतनाम विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है।

2. वियतनाम का नेतृत्व बहुदलीय राजनीतिक प्रणाली के द्वारा होता है।

3. वियतनाम का आर्थिक विकास विश्वव्यापी पूर्ति श्रृंखलाओं के साथ इसके एकीकरण और निर्यात पर मुख्य ध्यान होने से जुड़ा है।

4. लंबे समय से वियतनाम की निम्न श्रम लागतों और स्थिर विनिमय दरों ने वैश्विक निर्माताओं को आकर्षित किया है।

5. हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सर्वाधिक उत्पादक -सेवा सेक्टर वियतनाम में है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (c) 1, 3 और 4
Solution:वियतनाम एक दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है, जिसमें एक-दलीय (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम) राजनीतिक प्रणाली है, न कि बहुदलीय राजनीतिक प्रणाली। अतः विकल्प 2 गलत है।

हाल के वर्षों में वियतनाम ने खुली आर्थिक नीति द्वारा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी अर्थव्यवस्था को एकीकृत करके उच्च विकास दर की प्राप्ति की है। और हाल के वर्षों में यह विश्व में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है। अतः कथन 1 और 3 सही हैं। जहां पूर्वी एशियाई देशों में विकास के साथ मजदूरी दर बढ़ी है, वहीं वियतनाम की कम श्रम लागत और स्थिर विनिमय दर ने वैश्विक निर्माताओं को लुभाया है। कम वेतन वाले श्रमिकों की प्रचुरता के कारण वियतनाम के विनिर्माण क्षेत्र में पिछले दशक में चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि से बढ़ा है। अतः कथन 4 सही है।

एशियाई विकास बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, e-सेवा वियतनाम में अभी प्रारंभिक अवस्था में है। अतः कथन 5 सही नहीं है।