विविध (भारतीय राजव्यवस्था) भाग-I

Total Questions: 40

21. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान के लिए संसद के विशेष बहुमत और राज्यों की सहमति की आवश्यकता होती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) राष्ट्रपति के चुनाव
Solution:राष्ट्रपति चुनाव के प्रावधानों में संशोधन के लिए संसद के प्रत्येक सदन में विशेष बहुमत एवं आधे से अधिक राज्यों की विधानमंडलों का साधारण बहुमत भी होना अनिवार्य है। प्रस्ताव पारित होने के पश्चात उसे राष्ट्रपति के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाता है और राष्ट्रपति द्वारा विधेयक पर हस्ताक्षर होने पर वह संविधान संशोधन हो जाता है। निम्नलिखित प्रावधानों में संशोधन हेतु उपर्युक्त प्रक्रिया अनिवार्य है।

अनुच्छेद 54 - राष्ट्रपति का निर्वाचन

अनुच्छेद 55 - राष्ट्रपति के निर्वाचन की प्रक्रिया

अनुच्छेद 73 - संघ की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार

अनुच्छेद 162 - राज्य की कार्यपालिका की शक्तियां इत्यादि।

22. भारत के संविधान में सरकार के कितने स्तरों का उल्लेख किया गया है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) तीन
Solution:भारत में शासन के तीन स्तर केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय सरकार हैं। केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है, राज्य सरकार राज्य स्तर पर कार्य करती है और स्थानीय सरकार ग्राम या नगर स्तर पर कार्य करती है।

23. छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में जनजातीय कल्याण मंत्रियों को ....... द्वारा नियुक्त किया जाता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर (III-पाली), 03 दिसंबर 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) राज्यपाल
Solution:छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में जनजातीय कल्याण मंत्रियों को राज्यपाल (मुख्यमंत्री की सलाह पर) द्वारा नियुक्त किया जाता है।

24. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय संविधान की एक मुख्य विशेषता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है।
Solution:भारतीय संविधान की मुख्य विशेषता उसका दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान होना है।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा गलत है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) भाग II - मौलिक कर्तव्य
Solution:सही सुमेलन है -
भागविषय
A. VIIIकेन्द्रशासित प्रदेश
B. IIनागरिकता
C. Iसंघ और उसका राज्य क्षेत्र
D. IIIमौलिक अधिकार

26. ....... को यह निर्देश देने का अधिकार है कि संसद का अधिनियम राज्य में अनुसूचित क्षेत्र पर लागू नहीं होता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) राज्यपाल
Solution:अनुच्छेद 244(1) के अधीन संविधान की पांचवीं अनुसूची, अनुसूचित क्षेत्रों की विशेष समस्याओं के लिए विधान हेतु विशेष उपबंधों की व्यवस्था करती है। राज्यपाल को यह निर्देश देने का अधिकार है कि संसद का अधिनियम राज्य में अनुसूचित क्षेत्र पर लागू नहीं होता है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता 'समानतावादी समाज बनाने' का अर्थ बताती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) मौलिक अधिकार
Solution:'समतावादी समाज बनाने' का अर्थ मौलिक अधिकार बताते हैं। समतावादी समाज में लिंग, जाति, धर्म या आयु की परवाह किए बिना सभी को समान माना जाता है। समतावादी समाज में वर्ग व्यवस्था नहीं होती है, बल्कि आय और धन तक अपेक्षाकृत समान पहुंच होती है।

28. सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार की गारंटी निम्नलिखित में से किसके द्वारा दी जाती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) राष्ट्रपति
Solution:उच्चतम न्यायालय के पास उन मामलों में विशेष परामर्शी क्षेत्राधिकार है, जिन्हें विशेष रूप से संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा भेजा जा सकता है। संविधान के अनुच्छेद 317(1) और अन्य विधियों के तहत इस न्यायालय में संदर्भ या अपील के प्रावधान हैं।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प भारतीय संविधान की विशेषता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) कठोर भी और लचीला भी
Solution:कठोर भी और लचीला भी भारतीय संविधान की विशेषता है।

30. निम्नलिखित में से किसे संसदीय शासन प्रणाली का एक अवगुण माना जा सकता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) अस्थिर सरकार
Solution:व्यापक प्रतिनिधित्व, जिम्मेदार सरकार एवं निरंकुशता को रोकना संसदीय शासन प्रणाली का गुण माना जाता है; परंतु अस्थिर सरकार को संसदीय प्रणाली का एक अवगुण माना जाता है।