विविध (भारतीय राजव्यवस्था) भाग-I

Total Questions: 40

31. निम्नलिखित में से कौन-सा संवैधानिक निकायों का प्रमुख पहलू है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) संविधान में उल्लिखित
Solution:संवैधानिक निकाय भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का अभिन्न अंग है। भारत सरकार में निहित संवैधानिक निकाय भारत के संविधान द्वारा स्थापित संस्थान है। संवैधानिक निकायों की शक्तियां संविधान में वर्णित है और ये निकाय किसी भी अन्य सरकारी संगठनों या गैर-संवैधानिक निकायों की तुलना में अत्यंत शक्तिशाली हैं।

32. भारत का संविधान एक ....... एकीकृत न्यायिक प्रणाली प्रदान करता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) त्रिस्तरीय
Solution:भारत का संविधान एक त्रिस्तरीय एकीकृत न्यायिक प्रणाली प्रदान करता है।

33. राष्ट्रपति को निम्नलिखित में से किसके परामर्श से दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के संबंध में प्रक्रिया के लिए नियम बनाने की शक्ति प्राप्त है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) सभापति और अध्यक्ष
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 118(3) के अनुसार, राष्ट्रपति राज्य सभा के सभापति और लोक सभा अध्यक्ष से परामर्श करने के पश्चात, दोनों सदनों की संयुक्त बैठकों से संबंधित और उनमें परस्पर संचार से संबंधित प्रक्रिया के नियम बना सकेगा।

34. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के द्वारा सरकार प्रतिबंधात्मक व्यापार पर रोक लगाती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) एम.आर.टी.पी. (MRTP) अधिनियम
Solution:एकाधिकारवादी और प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार कानून (एमआरटीपी) वर्ष 1969 में लागू किया गया था। यह कानून यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था कि आर्थिक प्रणाली के संचालन के परिणामस्वरूप कुछ लोगों के हाथों में आर्थिक शक्ति का संकेंद्रण न हो।

35. निम्नलिखित में से सरकार का मुखिया कौन है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) प्रधानमंत्री
Solution:भारतीय संसदीय व्यवस्था के अंतर्गत सरकार का मुखिया (Head of Government) प्रधानमंत्री होता है।

36. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति ....... द्वारा की जाती है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) राज्यपाल
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316(1) के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग या संयुक्त लोक सेवा आयोग (दो या दो से अधिक राज्यों के लिए) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, जबकि राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।

37. निम्नलिखित में से कौन-सा/से सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए है/हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
Solution:राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों को भारतीय संविधान में शामिल किए जाने के उद्देश्य हैं-सामाजिक और आर्थिक प्रजातंत्र को स्थापित करना। यह उद्देश्य एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना में सहायक है, जिसका संविधान निर्माता एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना के लिए प्रावधान करना चाहते थे।

38. उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश (वेतन और सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक, 2021 को कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा ....... में लोक सभा में पेश किया गया था। [Phase-XI 28 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) नवंबर, 2021
Solution:तत्कालीन कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने 30 नवंबर, 2021 को लोक सभा में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश (वेतन एवं शर्त) संशोधन बिल, 2021 को पेश किया।

39. जुलाई, 2021 में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? [Phase-XI 30 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) किरेन रिजिजू
Solution:जुलाई, 2021 में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप किरेन रिजिजू को नियुक्त किया गया था। वर्तमान में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल हैं।

40. केरल राज्य बनाम लीसम्मा जोसेफ मामला किससे संबंधित है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) विकलांग व्यक्ति
Solution:केरल राज्य बनाम लीसम्मा जोसेफ मामला विकलांग व्यक्ति से संबंधित है। इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि संविधान का अनुच्छेद 16(4) राज्य को नागरिकों के किसी भी पिछड़े वर्ग के पक्ष में पदोन्नति के मामलों में आरक्षण के प्रावधान करने का अधिकार देता है, इसके दायरे में विकलांग व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है, भले ही उनकी प्रकृति कुछ भी हो। प्रतिष्ठान चाहे निजी या सार्वजनिक क्षेत्र के हो।