विविध (भारत का भूगोल)

Total Questions: 29

11. निम्नलिखित में से कौन शक्ति तथा खाद दोनों दे सकता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) बायोगैस संयंत्र
Solution:बायोगैस संयंत्र से शक्ति (Power) तथा खाद (Manures) दोनों प्राप्त होता है। यह ऊर्जा का एक अक्षय स्रोत है। यह कृषि अपशिष्ट, गोबर, नगर निगम के कचरे एवं सीवेज आदि से उत्पादित होता है।

12. 'कूरियर सेवा' से प्रतिस्पर्धा के लिए भारतीय डाक विभाग ने 'द्रुत डाक सेवा' का आरंभ कब किया? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013 53rdto55th B.P.S.C. (Pre), 2011]

Correct Answer: (d) 1986
Solution:भारतीय डाक विभाग द्वारा 'द्रुत डाक सेवा' (Speed Post) 1 अगस्त, 1986 को प्रारंभ की गई थी।

13. निम्न कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) विश्व में नाइट्रोजनी उर्वरक का भारत दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
Solution:प्रश्नकाल में विश्व में नाइट्रोजनी उर्वरक का भारत तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश था। विश्व में इस्पात उत्पादन में भारत नौवां सबसे बड़ा देश था। विश्व में रेशम का भारत दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक था। भारत, चीन तथा अमेरिका के बाद तीसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है। भारत नाइट्रोजनी उर्वरक का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक एवं उपभोक्ता देश है। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अनुसार, वर्ष 2021 में भारत, चीन के बाद इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

14. निम्न में से विश्व में कौन-सा देश उर्वरक उत्पादक तथा उपभोक्ता के रूप में तीसरे स्थान पर है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) भारत
Solution:प्रश्नकाल में भारत, विश्व में उर्वरक उत्पादक और उपभोक्ता के रूप में तीसरे स्थान पर था।

15. टिड्डियां भारत में प्रवेश करती हैं- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) पाकिस्तान से
Solution:टिड्डियां भारत में पाकिस्तान से प्रवेश करती हैं। टिड्डियों के नियंत्रण हेतु भारत में 10 टिड्डी मंडल कार्यालय स्थापित हैं।

16. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (e) *
Solution:सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-Iसूची-II
(a) जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालयजबलपुर (मध्य प्रदेश)
(b) सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयमेरठ (उत्तर प्रदेश)
(c) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालयरायपुर (छत्तीसगढ़)
(d) आचार्य एन.जी. रंगा एग्रीकल्बरल यूनिवर्सिटीगुंटूर (आंध्र प्रदेश)

स्पष्ट है कि विकल्प (c) एवं (d) में दिए गए दोनों युग्म सुमेलित नहीं हैं।

17. केयर्न (CAIRN) एनर्जी का मुख्यालय है- [R.A.S./R.T.S.(Pre) 2010]

Correct Answer: (a) स्कॉटलैंड में
Solution:केयर्न एनर्जी विश्व की तेल और गैस के अन्वेषण एवं उत्पादन से संबंधित प्रसिद्ध कंपनी है। इसका मुख्यालय स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में है।

18. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

सूची-Iसूची-II
(A) रामेश्वरम(1) उत्तर प्रदेश
(B) द्वारिका(2) तमिलनाडु
(C) सारनाथ(3) गुजरात
(D) महाकाल मंदिर(4) मध्य प्रदेश

 

ABCD
(a)2314
(b)3142
(c)1423
(d)4314

 

Correct Answer: (a)
Solution:रामेश्वरम तमिलनाडु के रामनाथपुरम में, द्वारिका (द्वारका) गुजरात में, सारनाथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में तथा महाकाल मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में अवस्थित है।

19. सुमेलित कीजिए- [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

सूची-Iसूची-II
(A) एशबाग स्टेडियम(1) मुंबई
(B) ब्रेबर्न स्टेडियम(2) भोपाल
(C) ग्रीनपार्क(3) कोलकाता
(D) इडेन गार्डेन्स(4) कानपुर

 

ABCD
(a)4213
(b)2143
(c)1423
(d)3142

 

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है- एशबाग स्टेडियम - भोपाल, ब्रेबर्न स्टेडियम मुंबई, ग्रीन पार्क- कानपुर, इडेन गार्डेन्स - कोलकाता

20. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

सूची-Iसूची-II
(A) भूमिगत रेलवे(1) रत्नागिरि
(B) आम(2) कलकत्ता
(C) ताले(3) देहरादून
(D) चावल(4) अलीगढ़

 

ABCD
(a)2143
(b)1234
(c)4321
(d)3412

 

Correct Answer: (a)
Solution:भूमिगत रेलवे (मेट्रो रेलवे) कलकत्ता (प. बंगाल) में ही सर्वप्रथम शुरू हुआ था। रत्नागिरि के आम, अलीगढ़ के ताले एवं देहरादून के चावल अत्यंत प्रसिद्ध हैं।