विविध (भौतिक विज्ञान)

Total Questions: 50

21. "नैनो-प्लग" संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Pre) (Re. Exam) 2015]

Correct Answer: (b) एक छोटे सुनने के यंत्र से
Solution:"नैनो-प्लग" एक अत्यंत छोटा 'सुनने का यंत्र' (Hearing Aid) है। इसका आकार इतना छोटा है कि यह आसानी से नजर भी नहीं आता, साथ ही उपयोगकर्ता की सुनने की क्षमता और आवश्यकता के अनुरूप इसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए प्रोग्राम किया जा सकता है।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) नैनोकर्ण द्वारा - 60 dB तक कम ध्वनि सुनाई देती है।
Solution:वर्ष 2012 में जर्मनी के म्यूनिख विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व के सबसे छोटे कान 'नैनो कान' का आविष्कार किया था। नैनोकर्ण स्वर्ण के केवल एक नैनो कण का बना होता है। नैनोकर्ण द्वारा 60 dB तक की ध्वनि सुनी जा सकती है।

23. निम्नलिखित में से किसने 'नैनो टेक्नोलॉजी' शब्द का प्रयोग किया और कब? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]

Correct Answer: (b) नोरियो टानिगुची-1974
Solution:

नोरियो टानिगुची टोक्यो विश्वविद्यालय में विज्ञान के प्रोफेसर थे। इन्होंने 'नैनो टेक्नोलॉजी' (Nano techonology) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग वर्ष 1974 में प्रकाशित अपने एक शोध-पत्र में किया था।

24. कार्बन नैनोट्यूबों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2020]

1. इनको मानव शरीर में ओषधियों और प्रतिजनों के वाहकों के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।

2. इनको मानव शरीर के क्षतिग्रस्त भाग के लिए कृत्रिम रक्त कैशिकाओं के रूप में बनाया जा सकता है।

3. इनका जैव - रासायनिक संवेदकों (biochemical sensors) में उपयोग किया जा सकता है।

4. कार्बन नैनोट्यूब जैव-निम्नीकरणीय (biodegradable) होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (c) केवल 1,3 और 4
Solution:कार्बन नैनोट्यूब (CNTs) एक बेलनाकार नैनो संरचना वाले कार्बन के अपररूप हैं। इन बेलनाकार कार्बन अणुओं में नवीन गुण है, जो उन्हें नैनोतकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रकाशिकी और पदार्थ विज्ञान के अन्य क्षेत्रों के कई अनुप्रयोगों के साथ-साथ वास्तु क्षेत्र में संभावित रूप से उपयोगी बनाते हैं। कार्बन नैनोट्यूब जैव-निम्नीकरणीय होती है। विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म जीव एवं एंजाइम कार्बन नैनोट्यूब्स को जैव-निम्नीकृत करने में सक्षम होते हैं। इनको मानव शरीर में ओषधियों और प्रतिजनों के वाहकों के रूप में तथा जैव रासायनिक संवेदकों के रूप में उपयोग किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार, वर्तमान में वैज्ञानिक कार्बन नैनोट्यूब्स एवं 3D बायोप्रिंटिंग के प्रयोग द्वारा कृत्रिम रक्त केशिकाओं के सृजन हेतु अनुसंधानरत है। अतः वर्तमान संदर्भ में कथन (2) असत्य है।

25. स्वास्थ्य क्षेत्र में नैनो टेक्नोलॉजी के उपयोग के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2015]

1. नैनो टेक्नोलॉजी के द्वारा लक्ष्ययुक्त औषधि प्रदान करना (टार्गेटेड ड्रग डिलिवरी) सम्भव कर दिया गया है।

2. नैनो टेक्नोलॉजी जीन उपचार (जीन थेरेपी) में एक बड़ा योगदान दे सकती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:नैनो मेडिसिन औषधि वितरण की प्रभावकारिता बढ़ाने और साइड इफेक्ट्स न्यूनतम करने में सहायक है। नैनो पदार्थ जीन थेरेपी में जीनों को कोशिकाओं तक ले जाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। अतः कथन (1) एवं (2) दोनों सत्य हैं।

26. नैनो द्रव्यों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण गुण होता है- [R.A.S/R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) घर्षण
Solution:नैनो द्रव्यों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण गुण घर्षण होता है।

27. क्वांटम डॉट है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) अर्द्धचालक नैनो संरचना
Solution:क्वांटम डॉट (Quantum dot) अर्द्धचालक नैनोकण होते हैं, जो इलेक्ट्रॉन के परिवहन में सक्षम होते हैं। जब कोई पराबैगनी प्रकाश इन नैनोकणों से टकराता है, तो ये विभिन्न रंगों का प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। इन कृत्रिम अर्द्धचालक नैनोकणों का अनुप्रयोग सौर सेलों, प्रदीप्त जैविक लेबल (Fluorescent biological labels) इत्यादि में मिलता है।

28. नैनो तकनीक के निम्नलिखित उत्पादों/ उदाहरणों को नैनो तकनीक की चार पीढ़ियों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए [ I → IV ] एवं दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

A. एयरोसोल

B. 3-डी नेटवर्किंग

C. आणविक विनिर्माण

D. लक्षित दवाएं

कूट:

Correct Answer: (d) A, D, B, C
Solution:नैनो को तकनीक की चार पीढ़ियों-

(i) प्रथम पीढ़ी के उत्पाद - एयरोसोल, कोलॉयड, पॉलीमर

(ii)(द्वितीय पीढ़ी के उत्पाद लक्षित दवाएं, 3-D ट्रांजिस्टर, एम्प्लीफायर

(iii) तृतीय पीढ़ी के उत्पाद रोबोटिक्स, 3-D नेटवर्किंग

(iv) चतुर्थ पीढ़ी के उत्पाद आणविक विनिर्माण

इन चार पीढ़ियों के उत्पादों को बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करने पर सही उत्तर विकल्प (d) अर्थात A, D, B, C होगा।

29. 'नैनो हमिंग बर्ड' है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) एक जेब के आकार का चालक रहित जासूसी वायुयान, जिसका विकास संयुक्त राज्य अमेरिका में किया गया है।
Solution:नैनो हमिंग बर्ड या नैनो वायु वाहन (NAV: Nano Air Vehicle) एक छोटा, रिमोट द्वारा संचालित विमान है, जिसका विकास संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया गया है।

30. एनरॉन शक्ति परियोजना का स्थल कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (d) डाभोल
Solution:महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में स्थित डाभोल में डाभोल शक्ति परियोजना स्थित है। इस शक्ति परियोजना का निर्माण 'डाभोल पॉवर कंपनी' (DPC) ने किया है जो एनरॉन, जनरल इलेक्ट्रिक, बेचटेल कॉर्पोरेशन तथा महाराष्ट्र पॉवर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का संयुक्त उपक्रम है।