विविध (भौतिक विज्ञान) (Part-II)

Total Questions: 20

11. 300 kg द्रव्यमान और 150 m³ आयतन वाली वस्तु का घनत्व________होगा। [RRB Group D 29/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) 2 kgm⁻³
Solution:2 kgm⁻³ दिया गया है कि: वस्तु का द्रव्यमान 300 kg, वस्तु का आयतन = 150m ^ 2 घनत्व = m/V = 300/150 = 2kgm⁻³

12. चांदी का सापेक्ष घनत्व 10.8 है। जल का घनत्व 10³ kgm⁻³ है। चांदी का घनत्व क्या है ? [RRB Group D 30/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) 10.8 * 10³ kgm⁻³
Solution:10.8 * 10³ kgm⁻³ | दिया गया है: चांदी का सापेक्ष घनत्व = 10.8, जल का घनत्व = 10³ k gm⁻³

∵‌ सापेक्ष घनत्व =  चाँदी का घनत्व/जल का घनत्व

⇒ 10.8= चाँदी का घनत्व/10³

⇒ चाँदी का घनत्व = 10.8 * 10³ kg m⁻³‎

13. 1 kWh =_______ | [RRB Group D 2/11/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) 3.6 * 10⁶ J
Solution:3.6 * 10⁶ J.  1 kWh = 1 किलोवाट × घंटा

= 1000 वाट × 3600 सेकंड (1 घंटा = 3600 सेकेंड)

= 3,600,000 J = 3.6 * 10⁶ J

14. एक रॉकेट को 20 मीटर/सेकेंड के निरंतर वेग के साथ लंबवत ऊपर की ओर यात्रा करने के लिए प्रक्षेपित किया जाता है। 35 सेकंड की यात्रा के बाद, रॉकेट में खराबी आ जाती है और इसकी ईंधन आपूर्ति बंद हो जाती है। रॉकेट फिर एक मुक्त निकाय की तरह यात्रा करता है। इसके द्वारा प्राप्त ऊंचाई है: [RRB ALP Tier-I (14/08/2018) Morning]

Correct Answer: (c) 720 मीटर
Solution:720 मीटर। दिया गया है: एक रॉकेट को 20 मीटर/सेकेंड के निरंतर वेग के साथ ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर यात्रा करने के लिए प्रक्षेपित किया जाता है।

हम जानते हैं कि S = ut, जब यह स्थिर वेग से गतिमान है।

35 सेकंड के बाद दूरी (S) = 20 × 35 = 700 मीटर होगी

अब जमीन से 700 मीटर ऊपर से यह मुक्त रूप से गिरती है।

प्रारंभिक वेग = 20 मी/से

अंतिम वेग = 0

गुरुत्वीय त्वरण = 10

अब, V² =U² -2gs ⇒ 0 = 400 - 20S

⇒ 20s = 400S  ⇒ S = 400/20 ⇒ S = 20मीटर

प्राप्त की गई कुल ऊँचाई = 700 + 20 = 720 मीटर।

15. यदि 5 सेकंड में किसी वस्तु का वेग 5 मीटर प्रति सेकंड से बढ़कर 10 मीटर प्रति सेकंड हो जाये तो उसका त्वरण कितना है? [RRB ALP Tier-1 (17/08/2018) Evening]

Correct Answer: (a) 1 मीटर प्रति सेकंड वर्ग
Solution:1 मीटर प्रति सेकंड वर्ग। त्वरण समय के संबंध में वेग के परिवर्तन की दर। त्वरण एक सदिश राशि है क्योंकि इसमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं।

आरंभिक वेग (u) = 5 m/s, अंतिम वेग (v) = 10 m/s, समय = 5 सेकण्ड |

त्वरण = v - u/T

त्वरण = 10 - 5/5 ⇒ त्वरण = 1 मी/से²।

16. एक गेंद, ऊपर की ओर फेंकी जाती है, यह 80 मीटर की ऊंचाई तक ऊपर जाती है और अपनी मूल स्थिति में लौट आती है। गति के 7 सैकंड के बाद इसके विस्थापन का परिमाण______ होगा। (मान लें g = 10 मीटर प्रति वर्ग सैकंड) [RRB ALP Tier-1 (20/08/2018) Morning]

Correct Answer: (d) 35 मीटर
Solution:80 मीटर की ऊँचाई पर गेंद का वेग (v) = 0

न्यूटन के गति के समीकरण के अनुसार,v² = u² + 2 as जहां v = अंतिम वेग, u = प्रारंभिक वेग, s = दुरी, g = त्वरण।

v² = u² - 2 as

0 = u² -2 (10) (80) [g = -ve,क्योंकि गेंद को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध फेंका जाता है]

u = 40 मीटर/सेकंड

साथ ही, s = ut + 1/2 at²

अब, 7 सेकंड के बाद विस्थापन ( a = g को ऋणात्मक मानकर)

s = 40*7 - 1/2 (10) (7)² = 40*7 - 1/2 (10)

(7*7) ⇒ 280 -245 = 35 मीटर |

17. यदि एक गेंद को 40 मीटर प्रति सेकंड के वेग के साथ ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो 6 सेकंड के बाद उसके विस्थापन का परिमाण कितना होगा ? (मान लें g = 10 मीटर प्रति वर्ग सैकंड) [RRB ALP Tier-1 (20/08/2018) Evening]

Correct Answer: (a) 60 मीटर
Solution:60 मीटर। प्रारंभिक वेग (u) = 40m/s |

जब एक गेंद को की ओर फेंका जाता है तो गुरुत्वाकर्षण के कारण होने वाले त्वरण (g) को ऋणात्मक लिया जाता है।

g = - 10 m/²

गेंद का से विस्थापन = ? लिया गया समय (t) = 6 सेकंड

तो सूत्र, द्वारा s = ut + 1/2 at² द्वारा

s = ut - 0.5 x g x t²

= 40 x 6 - 0.5 x 10 x 36 = 240 - 180

= 60 मीटर (प्रारंभिक बिंदु/जमीन से सेकंड के बाद विस्थापन) |

18. एक कण स्थिर अवस्था से शुरू होने के बाद 20 सेकंड के लिए स्थिर त्वरण का अनुभव करता है। यदि यह पहले 10 सेकंड में X₁ और शेष 10 सेकंड में X₂ दूरी तय करता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा सही है? [RRB ALP Tier-1 (21/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (d) X₂ = 3X₁
Solution:X₂ = 3X₁ | एक कण विराम अवस्था से शुरू बाद 20 सेकंड के लिए निरंतर त्वरण का अनुभव करता है। यदि यह पहले 10 सेकंड में X₁ दूरी और शेष दूरी X₂, 10 सेकंड में तय करता है।

हम जानते हैं कि, s = ut + 1/2 at², [s = दुरी, u = आरंभिक वेग, a = a = 1 त्वरण और t = समय]

मान लीजिए ''v'' t = 10 सेकंड पर वेग है।

फिर पहले 10 सेकंड के लिए, जैसे ही कण विराम अवस्था से चलना शुरू करता है तब u = 0

इसलिए, X₁ = 0 x 10 + 1/2 a x (10)² = 50a |

अब, v = u + at = 0 + a x 10 = 10a,

अब, सेकंड के बाद वेग 10a हो जाता है।

इसलिए, X₂ = 10a x 10 + 1/2  a x 10² = 150a X₂ = 3X₁ |

19. एक वस्तु, विराम स्थिति से आरंभ होकर 4 मीटर प्रति वर्ग सेकंड के निरंतर त्वरण से स्थानांतरित होती है। 8 सेकंड के बाद, इसकी गति कितनी होगी: [RRB ALP Tier-1 (21/08/2018) Evening]

Correct Answer: (a) 32 मीटर प्रति सेकंड
Solution:32 मीटर प्रति सेकंड । दिया है:

वस्तु का त्वरण (a) = 4m/s2 |

लिया गया समय (t) = 8 सेकेंड

गति (v) = u + at

u = 0 {प्रारंभिक वेग) क्योंकि वस्तु विराम अवस्था में है}।

v=0 + 8 x 4 ⇒ v = 32 मीटर प्रति सेकंड ।

20. यदि ऊपर की ओर फेंकी गई एक वस्तु का प्रारंभिक वेग 14 मीटर प्रति सेकंड है, तो उसे उसके उच्चतम बिंदु तक पहुंचने में________समय लगेगा। ( a = 9.8 मीटर प्रति वर्ग सेकंड) [RRB ALP Tier-1 (29/08/2018) Evening]

Correct Answer: (c) 1.43 सैकंड
Solution:1.43 सेकेंड। किसी वस्तु का प्रारंभिक वेग (u) = 14 m/s, गुरुत्व के विरुद्ध त्वरण (a) = -9.81 मी/से²। जब वस्तु ऊपर की ओर फेंके जाने पर अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचती है तो उसका अंतिम वेग (v) = 0 होता है

v = u + at ⇒ 0 = 14 + [- 9.81(t)]

14 = 9.81(t) ⇒ t= 14/9.8  ⇒  t = 1.43 सेकेंड।