विविध (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 40

1. मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय किस शहर में अवस्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) भोपाल
Solution:मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल में स्थित है। यह जनजातीय जीवन, देशज ज्ञान परंपरा और सौंदर्य बोध पर एकाग्र संग्रहालय है, जिसमें पांच दीर्घाएं संचालित हैं, जो क्रमशः जनजातीय जीवन, कलाबोध, देव लोक, छत्तीसगढ़ तथा जनजातीय बाल खेलों पर आधारित हैं।

2. भारत भवन कहां है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) भोपाल
Solution:भारत भवन, मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है। इस भवन का उद्घाटन फरवरी, 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था। यह एक विविध कला संग्रहालय है। इसकी स्थापना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। यह एक स्वायत्त संस्था है। इसमें आर्ट गैलरी, ललित कला संग्रह आदि विविध कला केंद्र शामिल हैं।

3. भारत भवन का वास्तुविद् है- [M.P.P.C.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (a) चार्ल्स कोरिया
Solution:भोपाल के भारत भवन का डिजाइन तैयार करने वाले वास्तुविद् चार्ल्स कोरिया थे।

4. मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन, 2023 किस स्थान पर आयोजित किया गया था? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (d) इंदौर
Solution:इन्वेस्ट इंडिया ने मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से इंदौर में मध्य प्रदेश वैश्विक शिखर सम्मेलन, 2023 का आयोजन 11-12 जनवरी, 2023 को किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश के माहौल और औद्योगिक बुनियादी ढांचे को प्रदर्शित करना तथा संभावित सहयोग के अवसर प्रदान करना है।

5. 600 मेगावॉट क्षमता की सौर तरण परियोजना (सोलर फ्लोटिंग प्रोजेक्ट) मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में प्रस्तावित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) ओंकारेश्वर
Solution:600 मेगावॉट क्षमता की 'सौर तरण परियोजना (सोलर फ्लोटिंग प्रोजेक्ट) मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर बांध पर बनाए जाने हेतु प्रस्तावित है। ध्यातव्य है कि 'ओंकारेश्वर बांध नर्मदा नदी पर खंडवा जिले में निर्मित बांध है।

6. मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी किस जिले को कहते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) सिंगरौली
Solution:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद को 'मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी' कहा जाता है। साथ ही इसे 'भारत की ऊर्जा राजधानी' भी कहा जाता है। सिंगरौली रॉक कट गुफाओं के अलावा अपने चित्रित शैलाश्रय के लिए भी प्रसिद्ध है।

7. मध्य प्रदेश में खेसारी दाल (लैथाइरस सैटाइवस) पर प्रतिबंध है, क्योंकि इसका कुप्रभाव निम्नलिखित पर होता है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (d) निचले अंगों का संचालन
Solution:खेसारी दाल खाने से शरीर के निचले अंगों का संचालन कुप्रभावित होता है तथा इससे विकलांगता आ जाती है।

8. सुमेल कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 1991]

सूची-Iसूची-II
(A) भारत भवन1. जबलपुर
(B) भेड़ाघाट2. रीवा
(C) चचाई प्रपात3. मंडला
(D) कान्हा-किसली4. भोपाल

 

ABCD
(a)2134
(b)4132
(c)1432
(d)4123
Correct Answer: (d)
Solution:
सूची-Iसूची-II
भारत भवनभोपाल
भेड़ाघाटजबलपुर
चचाई प्रपातरीवा
कान्हा-किसलीमंडला

9. सुमेल कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

सूची-Iसूची-II
(A) धुआंधार1. मंदिर
(B) शिवपुरी2. जलप्रपात
(C) खजुराहो3. राष्ट्रीय उद्यान
(D) सांची4. स्तूप

 

ABCD
(a)2341
(b)1234
(c)2314
(d)1243
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
धुआंधारजलप्रपात
शिवपुरीराष्ट्रीय उद्यान
खजुराहोमंदिर
सांचीस्तूप

10. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 1995]

सूची-Iसूची-II
(A) हीरा1. ग्वालियर
(B) मांडू2. धार
(C) चित्रकूट3. सतना
(D) गूजरी महल4. पन्ना

 

ABCD
(a)4231
(b)2431
(c)3124
(d)1243
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
हीरापन्ना
मांडू (किला)धार
चित्रकूट (स्थान)सतना
गूजरी महलग्वालियर